India

Nov 30 2023, 13:39

प्यार में सरहद पार पाकिस्तान पहुंची अंजू वापस लौटी हिंदुस्तान, नए घर होगी वापसी या यहीं रहने का है प्लान?

#anju_return_india

6 महीने पहले भारत छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत आ गई है। पाकिस्तान में जाकर उसने वहां के एक युवक से शादी कर ली थी।पाकिस्तान घूमने की बात कहकर पति और बच्चों को घर पर छोड़ पाकिस्तान पहुंची अंजू ने वहां अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। यही नहीं, अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम फातिमा रख लिया है।अब कई महीनों बाद अंजू पाकिस्तान से वापस भारत लौटी है।अब सवाल ये उठ रहा है कि अंजू वापस क्यों आईं हैं, क्या वो हमेशा के लिए भारत आई हैं, या फिर वापस पाकिस्तान वापस लौट जाएंगी?

अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी।अंजू का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला उन्‍हें वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था। नसरुल्‍ला ने खुलासा किया है कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के भारत लौटी है और जल्‍द ही वापस पाकिस्‍तान आ जाएगी।दरअसल, अंजू के बच्‍चे अरविंद के पास हैं और उन्‍होंने साफ कहा है कि अंजू को मिलने नहीं देंगे। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं।

बता दें कि भारत में दाखिल होंने के बाद अंजू काफी देर बीएसएफ कैंप में रही और देर रात दिल्ली पहुंची।भारत पहुंचने पर आईबी और पुलिस ने अंजू से पूछताछ की है।पुलिस ने अंजू से वापस पाकिस्तान जाने के बारे में भी सवाल किया। जिसके जवाब में अंजू ने कहा कि वो भारत में अपने पति अरविंद को तलाक देने के लिए आईं है। उसने ये भी कहा कि इस दौरान वो अपने साथ अपने दोनों बच्चों को भी साथ में ले जाने की कोशिश करेंगी जो इन इन दिनों अपने पिता के साथ रह रहे हैं ।

बता दें कि अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी।वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। दरअसल, नसरुल्लाह और अंजू के बीच अफेयर चल रहा था। नसरुल्ला से साल 2019 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।फेसबुक पर जब दोनों की दोस्ती कुछ और आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे का कॉन्टैक्ट नंबर ले लिया। दोनों की बातचीत वॉट्सएप पर होने लगी। करीब दो साल तक यह बातचीत चलती रही। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की, जब नसरुल्लाह ने भारत आने में असमर्थता जताई तो अंजू पाकिस्तान आने को तैयार हो गई।पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।

India

Jul 25 2023, 19:04

पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू इस्लाम अपनाकर बनी फातिमा, फेसबुक फ्रेंड से किया निकाह, प्री वेडिंग शूट का वीडियो वायरल

#rajasthanwomananjugotmarriedinpakistan

सीमा हैदर के भारत आने के मामले के बीच अचानक खबर आई कि राजस्थान के अलवर से एक भारतीय महिला अंजू भी पाकिस्तान चली गई है। वह अपने प्रेमी से मिलने गई। अभी तक ये खबर आ रही थी कि वह लीगल वीजा के पाकिस्तान गई है और वापस लौट आएगी। लेकिन इसी बीच इस खबर में एक और बड़ा 'ट्विस्ट' आ गया है। पाकिस्तानी मीडिया यह दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर कोर्ट मैरिज कर ली है। इतना ही नहीं, अंजू ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया है। दोनों की शादी के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है। दोनों इसमें एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। जियो टीवी के मुताबिक, इस जोड़े ने एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने 35 वर्षीय अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्ला के निकाह की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला ने इस्लाम अपनाने के बाद फातिमा का नाम ले लिया है।

दोनों को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अंजू और नसरुल्लाह एक कोर्ट के बाहर दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नसरुल्लाह और अंजू कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत आए थे।

नसरुल्लाह के साथ हाथ में हाथ डाले आ रही नजर

यही नहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जिसमें अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनख्वा की वादियों में घूमती दिख रही है। अंजू और नसरुल्लाह एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले खूबसूरत वादियों को निहार रहे हैं। वीडियो को जिस तरह से शूट किया गया है उसे देखने के बाद लगता है कि ये निकाह के पहले का प्री वेडिंग शूट है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि इसे पाकिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर घूमते-फिरते बनाया गया है।

अंजू ने कही थी भारत लौटने की बात

हालांकि, बीते दिन सोमवार को ही नसरुल्लाह ने फोन पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि अंजू केवल पाकिस्तान घूमने आई हैं। वह जल्द ही भारत लौट जाएंगी। उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।अंजू ने भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह लीगल तरीके से पाकिस्तान गई है और जल्द ही भारत वापस लौट जाएगी लेकिन इन सबके बीच अब दोनों ने शादी कर ली है।

फेसबुक फ्रेंड से मिलने बच्चों और पति को छोड़ पहुंची पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची भारत की अंजी वाघा बार्डर से होते हुए पाकिस्तान में दाखिल हुई थी। उस वक्त अंजू ने एक रील बनाई थी, जिसमें उसने बताया था कि वो पाकिस्तान में कैसे दाखिल हुई है। अंजू ने बताया है कि वह वैध तरीके से पाकिस्तान आई है। ये कोई एक-दो दिन का मामला नहीं है, वो पूरी प्लानिंग के साथ पाकिस्तान आई है।उसने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती नसरुल्लाह से हुई थी और उसी से मिलने के लिए वह पाकिस्तान आई है।

India

Jul 24 2023, 11:11

प्यार में सीमा ने लांघी सरहद तो भारत की अंजू पहुंच गई पाकिस्तान, जानें कितनी मिलती है दोनों की कहानी

#anjureachedpakistantomeetfbfriend 

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों भारत-पाकिस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में सुर्खियों मे हैं। इसी बीच ऐसी ही एक और खबर आई है, जहां एक और प्रेम दिवीनी ने सरहद लांघी हैं। जिस तरह पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत में अपने प्रेमी के पास आ गई और शादी करके रहने लगी उसी तरह राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर लाहौर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के एक नसरुल्ला नाम के युवक से उसके दोस्ती हुई और वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर लाहौर पहुंच गई।

पति से फोन पर बातें करती रही और पहुंच गई पाकिस्तान

35 साल की अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने 29 वर्षीय फेसबुक मित्र नसरुल्लाह खान से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई है।अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर से उसका पति भौचक्का रह गया। उसने कहा कि वह तो जयपुर घूमने के लिए निकली थी। जिसकी जानकारी रविवार को सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को लगी तो वह हैरान रह गया। अंजू अपने पति अरविंद को 4 दिन पहले जयपुर घूमने की बात कह कर घर से निकली थी। पति के मुताबिक वह उससे लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात कर रही थी। रविवार को भी शाम 4 बजे के करीब भी उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात हुई तो उसने बताया कि वह लाहौर में है। उसने दो-तीन दिन में वापस लौट आने की बात कही।

पति ने कहा- बच्चे तय करेंगे कि अंजू के साथ रहना है या नहीं

अंजू के पति ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मेरी पत्नी ने मुझे जयपुर जाने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उसने वॉइस नोट भेजा कि वह लाहौर में है। मुझे नहीं पता कि वह कैसे पहुंची, उसे वीज़ा कैसे मिला। ये सीमा जैसा मामला नहीं है, क्योंकि मेरी वाइफ के पास सभी कागज़ हैं। मैं अपनी पत्नी का फोन नहीं देखता हूं, उसने 2-3 दिन में वापसी की बात कही है इसलिए मैंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। पति ने बताया कि अब बच्चे तय करेंगे कि हमें अंजू के साथ रहना है या नहीं, क्योंकि जो हुआ है वह चीटिंग है। मेरी सरकार से अपील है कि अगर उसके पास सभी लीगल डॉक्यूमेंट हैं तो उसे वापस आने दिया जाए।

अंजू ने दो साल पहले ही पासपोर्ट बनवाया था

इधर, पाकिस्तान की मीडिया में भारत की इस महिला अंजू पत्नी अरविंद के पाकिस्तान में पहुंचने की खबर के बाद भिवाड़ी में भी हड़कंप मच गया कि आखिर दो बच्चों की मां बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान किस तरह पहुंच गई।अरविंद और अंजू के 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। अरविंद 2005 से भिवाड़ी में जॉब कर रहा है और इसकी शादी वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिला निवासी अंजू से हुई थी।अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा में एक कंपनी में जॉब करती है।अंजू अपने पति के साथ 2 साल से यह इस सोसाइटी में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अंजू ने दो साल पहले ही पासपोर्ट बनवा लिया था और लेकिन उसमें पता पुराना लिखा हुआ है।

कितनी मिलती जुलती है सीमा और अंजू की कहानी

बता दें कि सीमा और सचिन की लव स्टोरी पिछले एक महीने से चर्चा में है।अब भारत से अंजू नाम की महिला पाकिस्तान पहुंच गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों की कहानियों में काफी समानताएं हैं। दोनों की कहानियों में काफी समानताएं हैं। जैसे दोनों मामलों में प्यार का जरिया सोशल मीडिया बना है। दोनों ने ही प्यार को हासिल करने के लिए सरहदों को पार किया है। दोनों महिलाओं के पतियों को उनके 'फरार' होने का पता तब चला, जब वह दूसरे देश पहुंच चुकी थीं। दोनों केवल शादीशुदा ही नहीं है बल्कि बच्चों की माएं भी हैं।