उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य का संदेश — करे योग रहे नि:रोग BEO आर. पी. सिंह ने किया शुभारम्भ
संजीव सिंह बलिया! नगरा, 21 जून 2026 — प्रातः के सुनहरे वातावरण में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरा के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें नगरवासियों और विद्यालय समुदाय ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य वीरेश कुमार तथा रामप्रवेश वर्मा ने किया। उन्होंने प्रातःकालीन व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को अभ्यास कराते हुए बताया कि इन तकनीकों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बना रहता है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर. पी. सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे के मध्य अपने नियमित कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नियमितता से न केवल बच्चों बल्कि समूचा समाज स्वस्थ रहेगा और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में वीरेंद्र प्रताप यादव,  दयाशंकर, बच्चा लाल, निर्मल वर्मा, मनोज सिंह, जनार्दन तिवारी, मीना मिश्रा, परशुराम तिवारी, बालचंद प्रसाद, वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश, हेमंत यादव, सुनील कुमार, राजेश और अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन पर महबूब आलम के नेतृत्व में पिटी मार्च निकाला गया, जिसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और कार्यक्रम समापन हुआ। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में विद्यालय स्तर पर नियमित योग शिविर तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ताकि युवा भी इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनें।
बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 8 वर्षीय बालक घायल

आजमगढ़। बच्चों के बीच खेल-खेल में शुरू हुआ मामूली विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के तीन लोगों ने 8 वर्षीय बालक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी रिंकू सोनी का 8 वर्षीय पुत्र आयुष सोनी गुरुवार की शाम करीब छह बजे ढोड़ई दास की कुटी के पास अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आयुष और दूसरे बच्चे के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद की जानकारी मिलने पर बादशाह पुत्र मंसूर, करीम पुत्र मंसूर तथा मंसूर पुत्र महबूब मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने बालक के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार बालक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें लगी हैं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गोण्डा। गोंडा कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शहर  अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम कांग्रेस भवन परिसर में स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कांग्रेस भवन सभागार में "आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह व सभासद /शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार एवं पंचायती राज व्यवस्था लागू कर देश को सशक्त बनाने का कार्य किया। राजीव जी का मानना था कि भारत की ताकत उसके गांवों में बसती है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कहा कि आज देश में जिस तरह नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, उस दौर में राजीव जी का "सद्भावना" का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राजीव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ,कंट्रोल रूम इंचार्ज सैयद अब्दुल मुजीब,संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामजन्म वर्मा, मोहम्मद रिजवान पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष, वसीम खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, महबूब अहमद, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, जलील अहमद खान, शाहबाज खान, आरिफ, विनोद ,वाजिद अली किसान नेता, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Sambhal मौलाना तौसीफ रजा की हत्या पर शोक जताने और इंसाफ की मांग के लिए संभल के उलेमाओं की बैठक
संभल बरेली शहर में हुई बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें मरहूम  मौलाना तौसीफ रजा मज़हरी को ट्रेन में सफर करते समय असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, ने देश भर के गंभीर हलकों की तरह संभल के उलामा में भी गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है।
इस संबंध में आज, सोमवार, 04 मई को कादरी मंज़िल कोट पूर्वी संभल में एक ज़रूरी मीटिंग हुई, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में जाने-माने और सम्मानित उलामा ने हिस्सा लिया।
मीटिंग में, खासकर तंजीम उलामाऐ अहले सुन्नत के जनरल सेक्रेटरी मौलाना फैजान अशरफ हामिदी, मौलाना कारी इरफान लतीफी ने अपने असरदार बयानों में इस दुखद घटना को बहुत निंदनीय बताया और कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि शांति और व्यवस्था और धार्मिक सहनशीलता पर भी एक गंभीर हमला है। अपने भाषणों में उलामा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी घटनाओं से समाज में डर और दहशत फैलती है और इन्हें रोकने के लिए तुरंत और कड़े कदम उठाना ज़रूरी है। वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार से ज़ोर देकर मांग की:
इस दुखद घटना में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मरने वाले के परिवार को सही आर्थिक मुआवज़ा दिया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाए जाएं।
इस दुखद घटना को पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान बताते हुए, बैठक में शामिल उलामा ने मृतक मौलाना की मगफिरत की दुआ की , और घर वालों के लिए सब्र की दुआ की।
अगर इंसाफ मिलने में बेवजह देरी हुई, तो शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले संगठन ऐसे कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं , ताकि दबे-कुचले लोगों को इंसाफ मिले और अपराधियों को वैसी ही सजा मिल सके जैसी वे असल में हैं।
अल्लाह तआला मरने वाले की मगफिरत फरमाए और उनके परिवार को सब्र दे। आमीन
बैठकमें शामिल लोग
मौलाना ज़िया-उल-मुस्तफ़ा अशरफ़ी, मौलाना शोएब रज़ा अमजदी, मुफ़्ती इमरान रज़ा मंज़री, मौलाना मुफ़्ती माहिर हुसैन मरकज़ी, मुफ़्ती आदिल रज़ा मिस्बाही, मौलाना नफ़ीस अशफ़ाक़ी, मौलाना बुरहान अशरफ़ हमीदी, मुफ़्ती महबूब इलाही मरकज़ी, मौलाना नाज़िम हुसैन मरकज़ी, मौलाना तारिक़ रज़ा, कारी वसीम रज़ा, कारी सोहराब ग़ज़ाली, कारी वसीम अकरम, मुहम्मद आज़म अत्तारी, मुहम्मद वासिफ रज़ा वगैरह मौजूद थे।
संविधान की रक्षा और भीम राव अम्बेडकर के सपनों को साकार करना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य (इफ्तेखार हुसैन)

विश्वनाथ प्रताप सिंह

चौक महानगर कार्यालय पर बैठक में भीम राव अम्बेडकर जयंती को धूम धाम से मनाने पर हुई गहन चर्चा

प्रयागराज, समाजवाद पार्टी महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में १४ अप्रैल मंगलवार को संविधान रचयिता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने को एक अहम बैठक में शहर की तीनों विधानसभा में सेक्टर स्तर पर मनाने को वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।श्री इफ्तेखार ने कहा इस वक़्त संविधान को तार तार करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करने और संविधान की रक्षा के लिए गली मुहल्लों में संविधान निर्माता बाबा साहब के संविधान के मूल उद्देश्य से लोगों को परिचित कराने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए परिवार के लिए प्राण प्रण से लग कर उनके हक़ में खड़े रहने को बताना आवश्यक है। महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा बाबा साहब के संविधान की अगर सच्चे मायनों में कोई दिल से रक्षा करता नज़र आ रहा है तो वह आदरणीय अखिलेश यादव जी ही हैं आगे बताया की वोटर लिस्ट जो जारी की गई है उसमें कई विसंगति सामने आई है ऐसे में उसे सही करवाना भी समाजवादीयों का मेन उद्देश्य है।२०२७ में समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है और पीडीए परिवार ही सरकार बनवाने में अहम रोल अदा करेंगे।बैठक में विधान सभा अध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व नेताओं ने सम्बोधित किया।इस मौके पर सैय्यद इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,राजेश गुप्ता,मोईन हबीबी,बब्बन द्वबे,महबूब उस्मानी,शुऐब खान,संदीप यादव,महेंद्र निषाद,रवीन्द्र गुप्ता, संतोष यादव,सैय्यद मोहम्मद अस्करी,मोहम्मद शारिक़,संतोष कुमार निषाद,जीतराज हेला,तहज़ीब अली, मोहम्मद अज़हर,शकील अहमद,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,आलोक द्वबे, मृत्युंजय पाण्डेय,भोला पाल,देवी लाल,पंकज साहू,मोहम्मद मेराज अहमद,दीलीप यादव,शाहिद प्रधान,मंजू यादव,सवीता कैथवास,आरती पाल,भोला पाल,सैय्यद मोहम्मद हामिद,प्रमोद यादव, मोहम्मद सऊद,नेपाल सिंह पटेल,जय भारत यादव,अंकित कुमार पटेल,नीरज पासी,गोलू यादव,देवी लाल, मोहम्मद सिब्तैन,दीपू सोनकर,मुकेश जायसवाल, मोहम्मद हारुन आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी प्रयागराज ने सेमरी घाट पर अवैध बालू खनन की जांच के लिए टास्क फोर्स टीम का किया  गठन

टीम के पहुंचते ही पहुचीं  बालू लदी नाव सेमरी घाट पत्ते धारक की खुली पोल

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। जांच टीम की भनक लगते ही रास्ते में कर दिया गड्डा, रास्ता पाट कर घाट पर पहुची टीम- जिलाधिकारी प्रयागराज ने टास्क फोर्स टीम गठित कर सेमरी घाट भेजी। एसडीएम बारा की टीम ने लालापुर क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव के यमुना घाट पर छापेमारी की।
- जांच टीम में वैभव सोनी, टास्क फोर्स अधिकारी महबूब खान और खनन विभाग के अधिकारी शामिल थे।
- जांच में दोनों तरफ से परिवहन की शिकायतें मिलीं, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले आनंद मिश्रा के द्वारा खंड संख्या चार की शिकायत खनन विभाग को की गई थी जिस पर खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी में मौके पर पहुंच करके जांच  किया और खनन को आवैध पाया जिस पर उन्होंने पत्ते धारक के ऊपर 40 लाख का जुर्माना लगाया था इसके बावजूद इस पार जहाँ सूखा रेत नही है नाव द्वारा बालू का कार्य शुरू किया गया l
-  देखना यह है कि क्या खनन विभाग अधिकारी इस पर सही कार्य करते हैं अथवा गोल-गोल किया जाता है
50 वां इंडिया कारपेट एक्सपो स्थगित, 400 करोड़ के कारोबार को झटका

*ईरान - इजरायल युद्ध: ज्यादातर आयातकों ने रद्द की यात्रा,सीईपीसी ने मेले को रद्द करने का लिया निर्णय*

रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अमेरिका, ईरान-इस्रराइल युद्ध के कारण नईदिल्ली में 11 से 14 अप्रैल के बीच होने वाले 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो को सीईपीसी ने स्थगित कर दिया है। अमेरिकी टैरिफ हटने के बाद बेहतर कारोबार की उम्मीद लगाए निर्यातकों को एक बार फिर झटका लगा है। कालीन निर्यात संर्वधन परिषद (सीईपीसी) की ओर से आयोजित प्रशासनिक समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। मेला स्थगित होने से करीब 400 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा।
50वें कालीन मेले के लिए आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद में काफी समय से ऊहापोह की स्थिति बनी थी। युद्ध के हालातों के बीच मेले में बायरों की भागीदारी और उसकी सफलता के लिए चिंता बना था। मेले में शिरकत करने के लिए अब तक 90 से अधिक निर्यातक स्टॉल के लिए पंजीकरण करा चुके थे। बैठक में प्रशासनिक सदस्यों का मत था कि एक स्टाॅल लगाने में लाखों रुपये खर्च होते हैं। भारी भरकम खर्च के बाद कारोबारी स्टाल लगाएं और उसका लाभ न मिले तो यह चिंता की बात होगी।

टैरिफ हटने से बेहतर कारोबार की थी उम्मीद
बीते साल अक्तूबर में कालीन मेला अमेरिकी टैरिफ के साए में हुआ था। इससे न सिर्फ स्टॉल कम लगे थे, बल्कि बायर भी कम आए थे। यह मेला अमेरिकी टैरिफ हटने के बाद लगने वाला था। ऐसे में निर्यातकों को इसमें बेहतर कारोबार की उम्मीद थी। शायद यहीं कारण था कि इस फेयर में जिले से करीब 90 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन अब फेयर रद्द होने से बेहतर कारोबार की उम्मीद धरी रह गई है।
हालात सामान्य होने के बाद निर्णय लेगा सीईपीसी
हालात सामान्य होने के बाद पुन: परिषद की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन कैप्टन मुकेश ने की। परिषद की अधिशासी निदेशक डॉ. स्मिता नागरकोटी, वाइस चेयरमैन असलम महबूब, संजय गुप्ता, वासिफ अंसारी, रोहित गुप्ता, इम्तीयाज अंसारी, अनिल सिंह, रोहित गुप्ता, हुसैन जाफर, शौकत खान आदि ने विचार रखे।
निर्यातकों ने कहा
अमेरिकी टैरिफ हटने के बाद इस मेले से काफी उम्मीद थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया है। बायरों के लिए इस बार काफी सैंपल तैयार किए थे। अब अगले फेयर में देखा जाएगा।
- श्यामधर यादव, निर्यातक।
वैश्विक परिस्थितियां कालीन उद्योग को प्रभावित कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो उद्योग के लिए यह बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। - जितेन्द्र गुप्ता, निर्यातक।
यह फेयर काफी उम्मीदों वाला था, लेकिन अब स्थगित कर दिया गया है तो ठीक ही है, क्योंकि वहां जाने से भी कोई फायदा नहीं होता। - जाकिर बाबू अंसारी, निर्यातक।
पहले अमेरिकी टैरिफ और अब ईरान-इस्ररायल युद्ध उद्योग के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इसका स्थायी समाधान तलाशा जाए। नहीं तो निर्यातकों को बड़ा नुकसान होगा। - दर्पण बरनवाल, निर्यातक।
बीते चार कालीन मेले का कारोबार
49वां मेला 300 करोड़
48वां मेला 450 करोड़
47वां मेला 550 करोड़
46वां मेला 600 करोड़

युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए यह निर्णय बहुत जरूरी थी। ईरान-इस्ररायल युद्ध अगर इसी तरह लंबा खिंचता रहा तो निश्चित तौर पर कालीन उद्योग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। सीईपीसी की बैठक के बाद सर्वसम्मिति से वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निर्यातकों के हितों में यह निर्णय लिया गया है। इससे करीब 300 से 400 करोड़ का कारोबार जनरेट होने की उम्मीद है। - असलम महबूब, वाइस चेयरमैन, सीईपीसी।
बहसूमा।रोजो के चलते हाजी ज़हीर अब्बासी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्य प्रकोष्ठ, एवं अरशद अल्वी के आवास पर सजी इफ्तार पार्टी।

मोनू भाटी ।

रोजा इफ्तार पार्टी से भाईचारे का दिया संदेश

मेरठ। अलविदा जुमे के मौके पर बिजलीबंबा बाईपास स्थित जामिया रेजिडेंसी में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी ज़हीर अब्बासी के आवास पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी मेलजोल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस मोके पर
दिलनवाज खान प्रदेश अध्यक्ष आर एल डी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनिकेत भारद्वाज  , जिला अध्यक्ष आर एल डी मेरठ, अरशद अल्वी  ,दिलप्रीत कोहली, संगीता दोहरे, अतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, कवल जीत सिंह जानू चौधरी , बाबर चौहान,नूर उल्लाह प्रधान, एड. औरंगजेब बबलू, शाहबुद्दीन अब्बासी,हाजी नफीस अब्बासी, हाजी नौशेर अब्बासी, नौशाद अब्बासी, मुनीर इंचौली,आसिफ सईद, महबूब सोलना, डॉ सकील सैफी, हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम खासा रौनकभरा रहा।
अमेरिकी टैरिफ से उबरे निर्यातकों के सामने न‌ई परेशानी ने दी दस्तक, युद्ध लंबा खींचा तो करोबार पर दिखेगा का असर

*खाड़ी देशों के बीच छिड़े युद्ध से 80 फीसदी द्विपक्षीय कालीन कारोबार होगा प्रभावित*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अमेरिकी टैरिफ से उबरे निर्यातकों के सामने अब एक नई परेशानी ने दस्तक दी है। खाड़ी देशों के बीच छिड़े युद्ध ने निर्यातकों को चिंता में डाल दिया है। वर्तमान में भले ही भारतीय कालीनों के निर्यात पर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन युद्ध अगर लंबा खिंचता है तो निश्चित तौर पर इसका असर कारोबार पर देखने को मिलेगा। इसमें खरीदार देशों में पैनिक स्थिति होने पर 80 फीसदी द्विपक्षीय कारोबार प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, कई अहम रास्ते प्रभावित होने के साथ अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले कारपेट एक्स्पो पर भी चिंता के बादल मंडराने लगे हैं।भारतीय कालीन की सबसे अधिक मांग अमेरिका और जर्मनी में होती है। यह दोनों देश फिलहाल प्रत्यक्ष रूप से नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध का हिस्सा बने हुए हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के वाइस चेयरमैन असलम महबूब का कहना है कि निर्यातक अभी-अभी अमेरिकी टैरिफ के बोझ से निकले हैं। अगले महीने में नई दिल्ली में होेने वाले कारपेट एक्स्पो में निर्यातकों ने यह उम्मीद लगाई है कि बड़ी संख्या में अमेरिकी खरीदार आएंगे, क्योंकि बीते मेले में टैरिफ के असर के कारण खरीदारों ने दूरी बनाई थी। अब एक बार फिर से जिस तरह की स्थितियां बन रही है। उससे कहीं न कहीं कालीन व्यापारियों में यह चिंता बढ़ रही है कि युद्ध के असर से खरीदार कहीं नई दिल्ली के मेले से भी दूरी न बना लें। बताया कि अमेरिका हमारे निर्यात 60 फीसदी हिस्सेदार है। अगर जर्मनी और अन्य यूरोपिय देशों को जोड़ लिया जाए तो यह 80 फीसदी तक पहुंचा जाता है। अब आने वाले दिनों में युद्ध की स्थिति से व्यापार पर भी इसका असर देखा जा सकेगा।
तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, 25 लोगों के मंत्रिमंडल में एक हिंदू चेहरा

#tariquerahmantakesoathasbangladeshprime_minister

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 60 वर्षीय रहमान को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के दक्षिण प्लाजा में पद की शपथ दिलाई, जो एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा से हटकर था।

तारिक के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई। इनमें डॉ खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री), सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) पद संभालेंगे।

25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

तारिक रहमान के अलावा 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी मंत्रिमंडल में 50 सदस्य हैं, जिनमें 25 मंत्री, 24 राज्य मंत्री और तीन टेक्नोक्रेट शामिल हैं। इन 25 मंत्रियों में से 17 नए चेहरे हैं, और सभी राज्य मंत्री पहली बार इस पद पर आसीन हुए हैं। प्रधानमंत्री रहमान भी पहली बार मंत्रिमंडल के सदस्य बने हैं।

मंत्रिमंडल में एक हिंदू चेहरा

• सलाहुद्दीन अहमद - गृह मंत्रालय

• अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय

• खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय

• खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय

• मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय

• इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय

• AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण

• अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

• मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय

• निताई रॉय चौधरी - सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय

• मोहम्मद असदुज्जमां - कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय

• काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय

• अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार

• ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय शाहिद

• उद्दीन चौधरी एनी - जल संसाधन मंत्रालय

• एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय

• अमीन उर राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय

• अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय

• असदुल हबीब दुलु - आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय

• ज़कारिया ताहिर - आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय

• दीपेन दीवान - चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय

• सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल - स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय

• फकीर महबूब अनम - डाक और दूरसंचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

• शेख रबीउल आलम - सड़क परिवहन और पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय

• मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय

शपथ ग्रहण में भारत से कौन पहुंचा?

इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया। भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इनके अलावा मलेशिया के पीएम, पाकिस्तान, मालदीव, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे। साथ ही चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई को भी समारोह का आमंत्रण भेजा गया।