39वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
![]()
*जिलाधिकारी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत एवं सम्मानित*
फर्रुखाबाद।
आज"39वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026" का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर द्वारा शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करना चाहिए। खेल हमें निरंतर प्रयास करने, चुनौतियों का सामना करने तथा हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा भविष्य में जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष आकर्षक एवं अनुशासित पीटी (शारीरिक व्यायाम) प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन की उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, चक्का फेंक, गोला फेंक तथा लंबी कूद जैसी विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्पर्धा में विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, गति, कौशल एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद कृपाशंकर सिंह द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना स्वयं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रत्येक विद्यार्थी को निरंतर अभ्यास, परिश्रम एवं अनुशासन के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए।
इस मौके पर अवनीश चौहान, जिलाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, देवेश यादव एवं वीरेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।










कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर(सीतापुर)। बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एम के डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराकर ताला लगा दिया।
जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर का दिया गया प्रशिक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.11.2026 को को जहनियापुर मोड रोड़ के किनारे थाना कोपागंज से मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित मोजिबुल्ला पुत्र मुमताज सा0 मोहल्ला बलुआ (कुर्थीजाफरपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र करीब 57 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
मऊ जनपद के नए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज कुमार श्रीवास्तव होंगे। वहीं, वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का स्थानांतरण सोनभद्र जिला कर दिया गया है।
45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k