/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz फर्रुखाबाद के कटरौली गांव में हुआ जलार्पण, ग्रामीणों चेहरे खुशी से खिले lucknow
फर्रुखाबाद के कटरौली गांव में हुआ जलार्पण, ग्रामीणों चेहरे खुशी से खिले

*कटरौली के 200 घरों तक नल से पहुंचा जल*

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली गांव में जलार्पण किया गया। कटरौली गांव में लगभग 200 ग्रामीणों के घरों में नल से जल पहुंचा तो उनके चेहरे खुशी चमक उठे। ग्रामीणों का कहना है कि हमने कभी नहीं सोचना था कि हमारे घरों में नल से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने इसे सार्थक कर दिया।

जनपद के कटरौली गांव में मंगलवार को जलार्पण हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पम्प हाउस पर इकट्ठा हो गए। जलार्पण के साथ ही जब पेयजल आपूर्ति शुरू की गई तो ग्राम वासियों के बीच खुशी लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिष्ठान बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जलार्पण के दौरान ग्राम प्रधान अनीश बेगम के पति असगर अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जनपद के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या लोगों के जीवन का हिस्सा रही है। प्रधानपति असगर अली का कहना है कि गांव में रहने वाले परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। पीने के पानी से लेकर घरेलू कामों तक, हर जरूरत के लिए ग्रामीणों को काफी मेहनत और परेशानी उठानी पड़ती थी। पानी की इस समस्या ने ग्रामीण जीवन को कठिन बना दिया था, लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने हमारे जीवन आसान बनाने का काम किया है।

जनपद में कुल गांवों की संख्या 844 है। जल जीवन मिशन के तहत 643 गांवों में नल से जल घर-घर पहुंच रहा है। जबकि 64 गांवों में वाटर टेस्टिंग जारी है। जबकि शेष गांवों में कार्य प्रगति पर है। जिसे तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से अब ग्रामीण परिवारों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और दूसरे जलस्रोतों पर निर्भरता खत्म हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं को पानी भरने के लिए होने वाली भागदौड़ से राहत मिली है।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल घरों तक पानी पहुंचाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इस मिशन के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को पानी के लिए दूर-दराज भटकना न पड़े और उनका जीवन अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ एवं खुशहाल बन सके।

अधिशासी अभियंता मो कासिम हाशमी के मुताबिक पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली ग्रामसभा में जलार्पण किया गया। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ट्रायल रन के बाद अब सीधे उनके घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस पेयजल योजना से ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। उन्हें अब पेयजल के लिए अन्य स्त्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे : जिलाधिकारी

*बीएलओ घर-घर पहुंचकर नवीन एवं महिला मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाएं, बूथों पर पर्याप्त समय तक उपस्थित रहकर करें कार्यवाही

*28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस, मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ*

फर्रुखाबाद।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, में किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रहे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा, महिला मतदाता तथा ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, उनका नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल कराया जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि वे पूरी जागरूकता एवं सक्रियता के साथ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आमजन से फॉर्म-6 प्राप्त करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर से पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हो चुका है। सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पर्याप्त समय दें तथा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। विशेष रूप से महिलाओं एवं नवयुवक-नवयुवतियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने बताया कि मतदाता बनने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। पात्र नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण कराया जाए। बीएलओ के बैठने के स्थानों पर मच्छरों से बचाव के लिए मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए, ताकि अभियान के दौरान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को भी अभियान की निरंतर निगरानी करते हुए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराया जाना है, जो भारत के किसी भी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पहले से पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे चिह्नित पात्र नागरिकों से भौतिक रूप से भरे हुए फॉर्म-6 के साथ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, वर्तमान एवं सक्रिय मोबाइल नंबर, पूर्ण पता तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए जाएंगे। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा यह कार्यवाही 17 नवम्बर 2026 से 16 दिसम्बर 2026 तक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान दिवसों के रूप में दिनांक 28 नवम्बर 2026 (शनिवार) एवं 29 नवम्बर 2026 (रविवार) निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों विशेष अभियान दिवसों में प्रत्येक पदाभिहित स्थल अर्थात मतदान केंद्र पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इन अवसरों पर 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे, जिससे नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार आवेदन कर सकें।

जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी विशेष अभियान दिवसों पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ को सहयोग प्रदान करें। सभी राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे अभियान को समन्वित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी निकायों की मतदाता सूची तथा पंचायत मतदाता सूची से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का मिलान कराया जाए, ताकि इन सूचियों में दर्ज होने के बावजूद विधानसभा निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं का चिह्नांकन कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। शहरी क्षेत्रों में सभासदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों का भी यथासंभव सहयोग प्राप्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के पंजीकृत लाभार्थियों में से 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इनमें विशेष रूप से महिला एवं युवा लाभार्थियों पर ध्यान देते हुए फॉर्म-6 के माध्यम से उनका पंजीकरण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों एवं समूह सखियों का सहयोग लेकर ऐसी पात्र महिलाओं की पहचान की जाए, जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया है। ऐसी महिलाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए।

महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं एएनएम के माध्यम से भी क्षेत्र की समस्त पात्र महिलाओं का चिह्नांकन कराया जाए। चिह्नित महिलाओं से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति एवं सूची उपलब्ध कराने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा कायमगंज, भोजपुर एवं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल एजेंटों की सूची उपलब्ध करा दी गई है, जबकि 24 नवम्बर 2026 तक अन्य किसी राजनैतिक दल द्वारा अपने बीएलए की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिलाधिकारी ने शेष राजनैतिक दलों से भी शीघ्र सूची उपलब्ध कराने की अपेक्षा की, ताकि विशेष अभियान दिवसों पर बीएलए की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से संचालित करें। अभियान के दौरान प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

फर्रुखाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब फर्रुखाबाद द्वारा पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य बहोरन लाल ने किया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक दीपिका राजपूत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत पोस्टर, निबंध, भाषण एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सहित चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर सेनापत के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह एवं योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन के महत्व से अवगत कराया।

प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का विशेष महत्व रहा है। केवल ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार एवं गुणों का होना भी आवश्यक है। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और व्यवहार का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने योग एवं प्रकृति संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में आंवला, बरगद और पीपल जैसे वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि इनके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि कई बार धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भी अनजाने में वृक्षों को नुकसान पहुंचाया जाता है। हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

प्रधानाचार्य बहोरन लाल ने स्वच्छता के व्यावहारिक उपायों पर जोर देते हुए कहा कि घर से निकलते समय प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए। कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बना सकते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ की सुनेना ने प्रथम, रखा बालिका इंटर कॉलेज की मिस्टी ने द्वितीय तथा जीजीआईसी फतेहगढ़ की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के निमिष कुमार ने प्रथम, जीजीआईसी फतेहगढ़ की लजीना ने द्वितीय तथा रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में रखा बालिका इंटर कॉलेज की आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी फतेहगढ़ की शगुन बैस ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। निमिष कुमार मिश्रा ने द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का नाम परिणाम सूची में स्पष्ट नहीं है।

पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ की रति ने प्रथम, निधि पाल ने द्वितीय तथा किरण देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सरिता त्रिवेदी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था अर्चना गुप्ता ने संभाली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिभा, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, अल्पना द्विवेदी, मीनाक्षी भास्कर, मोनी चौहान, स्वालिया सहित अन्य शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन और प्रकृति संरक्षण केवल विचार के विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एम के डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर(सीतापुर)। बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एम के डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराकर ताला लगा दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि, पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के संचालित की जा रही है व बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है और मशीनों से निकलने वाले अपशिष्ट को नहर में डाला जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बना हुआ है, शिकायत में आरोप था कि  मरीजों को गलत जांच रिपोर्ट दी जा रही है।
जांच के दौरान लैब संचालक मौके पर कोई भी आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी को तत्काल बंद कराते हुए ताला लगवा दिया।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर आवश्यक प्रपत्र नहीं मिले हैं, जिसके चलते पैथोलॉजी सेंटर में ताला लगवाकर बंद करा दिया गया है।
मऊ में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 264 अधिवक्ताओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर का दिया गया प्रशिक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 264 अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए शारदा नारायण हॉस्पिटल सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी अपनी सेवाएं जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में फाइब्रोस्कैन, बीएमडी, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, कैल्शियम, चेस्ट, एचबीए1सी, पीएफटी, बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित अनेक महत्वपूर्ण जांच निःशुल्क की गईं।

उन्होंने कहा कि इन जांचों की बाजार में कीमत लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक होती है। अधिवक्ताओं के हितों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल हमेशा खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन ने डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. मलिक अताउर रहमान, डॉ. मालविका राय एवं डॉ. नवीन श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन पुरुषार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव, उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, मदन गौतम, दिलीप सिंह एवं हुकुमचंद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.11.2026 को को जहनियापुर मोड रोड़ के किनारे थाना कोपागंज से मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित मोजिबुल्ला पुत्र मुमताज सा0 मोहल्ला बलुआ (कुर्थीजाफरपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र करीब 57 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।   

पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ ।  
नाम गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.मोजिबुल्ला पुत्र मुमताज सा0 मोहल्ला बलुआ (कुर्थीजाफरपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र करीब 57 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- 
दिनांक 25.11.2026, 
स्थान - जहनियापुर मोड रोड़ के किनारे थाना कोपागंज
मऊ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पंकज कुमार श्रीवास्तव बने नए ASP
मऊ जनपद के नए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज कुमार श्रीवास्तव होंगे। वहीं, वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का स्थानांतरण  सोनभद्र जिला कर दिया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद मऊ पुलिस विभाग में नए ASP की जिम्मेदारी पंकज कुमार श्रीवास्तव संभालेंगे।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर पारंपरिक खानपान से पोषण की ओर वापसी का अभिनव प्रयास

*विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने 225 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को वितरित की पोषण सामग्री*

*‘परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत लोहे की कड़ाही, पौष्टिक खाद्य पदार्थ एवं पोषण किट का वितरण*

*पारंपरिक खानपान को प्रोत्साहन एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना अभियान का मुख्य उद्देश्य-जिलाधिकारी*
*मण्डलायुक्त की पहल से परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत मण्डल के जनपद गोण्डा में 250 ,बहराइच 296,श्रावस्ती 250 कुल 796 वितरण किया गया है। बलरामपुर में कल 250 का वितरण किया जायेगा*

गोण्डा, 25 नवम्बर, 2026। सू0वि0। माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने तथा पारंपरिक पौष्टिक खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर संचालित ‘परंपरा से पोषण’ अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में  विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय,  जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी मनोज कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी शिशिर कुमार सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा 225 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को स्वास्थ्य का उपहार स्वरूप पारंपरिक लोहे की कड़ाही एवं पोषण किट वितरित की गई।

इस दौरान लाभार्थियों को गुड़, भुना चना, सत्तू जैसे पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों के साथ कैल्शियम, ओआरएस-जिंक तथा पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाइड टेक होम राशन (THR) भी उपलब्ध कराया गया। अभियान के माध्यम से पारंपरिक खानपान को दैनिक जीवन में अपनाने तथा मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर  विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पारंपरिक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक खानपान में शामिल करने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता है।

जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि ‘परंपरा से पोषण’ अभियान का उद्देश्य पारंपरिक खाद्य परंपराओं को पुनर्जीवित करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में लाभार्थी माताओं को लोहे की कड़ाही एवं पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लोहे की कड़ाही में भोजन बनाने से आहार में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों का नियमित फॉलोअप करने तथा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी एवं विभागीय समन्वय से इस अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित निगरानी और माताओं को पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से मंडल के परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत जनपद गोण्डा में 250 बहराइच 296,श्रावस्ती 250 कुल 796 वितरण किया गया है तथा जनपद बलरामपुर में काल दिनांक 26 को 250 का वितरण किया जायेगा

इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः

*कार्यवाही-*
गोण्डा। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 717/2026 धारा 69/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नूर आलम पुत्र ननके उर्फ गुलजार अली निवासी प्यारेपुर, मौजा लक्खी भारी, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती को उसके घर पर दबिश देकर आज दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना को0 देहात पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.2026 को उनकी दूसरी पत्नी उनकी पूर्व पत्नी की पुत्री को ऑटो रिक्शा से बलरामपुर ले गई, जहां बस स्टेशन पर नूर आलम एवं जाकिर मिले। आरोप है कि नूर आलम वादी की पुत्री को श्रावस्ती स्थित एक होटल में ले गया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।