/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर lucknow
स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

फर्रुखाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब फर्रुखाबाद द्वारा पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य बहोरन लाल ने किया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक दीपिका राजपूत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत पोस्टर, निबंध, भाषण एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सहित चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर सेनापत के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह एवं योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन के महत्व से अवगत कराया।

प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का विशेष महत्व रहा है। केवल ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार एवं गुणों का होना भी आवश्यक है। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और व्यवहार का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने योग एवं प्रकृति संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में आंवला, बरगद और पीपल जैसे वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि इनके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि कई बार धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भी अनजाने में वृक्षों को नुकसान पहुंचाया जाता है। हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

प्रधानाचार्य बहोरन लाल ने स्वच्छता के व्यावहारिक उपायों पर जोर देते हुए कहा कि घर से निकलते समय प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए। कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बना सकते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ की सुनेना ने प्रथम, रखा बालिका इंटर कॉलेज की मिस्टी ने द्वितीय तथा जीजीआईसी फतेहगढ़ की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के निमिष कुमार ने प्रथम, जीजीआईसी फतेहगढ़ की लजीना ने द्वितीय तथा रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में रखा बालिका इंटर कॉलेज की आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी फतेहगढ़ की शगुन बैस ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। निमिष कुमार मिश्रा ने द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का नाम परिणाम सूची में स्पष्ट नहीं है।

पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ की रति ने प्रथम, निधि पाल ने द्वितीय तथा किरण देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सरिता त्रिवेदी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था अर्चना गुप्ता ने संभाली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिभा, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, अल्पना द्विवेदी, मीनाक्षी भास्कर, मोनी चौहान, स्वालिया सहित अन्य शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन और प्रकृति संरक्षण केवल विचार के विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एम के डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर(सीतापुर)। बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एम के डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराकर ताला लगा दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि, पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के संचालित की जा रही है व बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है और मशीनों से निकलने वाले अपशिष्ट को नहर में डाला जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बना हुआ है, शिकायत में आरोप था कि  मरीजों को गलत जांच रिपोर्ट दी जा रही है।
जांच के दौरान लैब संचालक मौके पर कोई भी आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी को तत्काल बंद कराते हुए ताला लगवा दिया।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर आवश्यक प्रपत्र नहीं मिले हैं, जिसके चलते पैथोलॉजी सेंटर में ताला लगवाकर बंद करा दिया गया है।
मऊ में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 264 अधिवक्ताओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर का दिया गया प्रशिक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 264 अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए शारदा नारायण हॉस्पिटल सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी अपनी सेवाएं जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में फाइब्रोस्कैन, बीएमडी, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, कैल्शियम, चेस्ट, एचबीए1सी, पीएफटी, बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित अनेक महत्वपूर्ण जांच निःशुल्क की गईं।

उन्होंने कहा कि इन जांचों की बाजार में कीमत लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक होती है। अधिवक्ताओं के हितों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल हमेशा खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन ने डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. मलिक अताउर रहमान, डॉ. मालविका राय एवं डॉ. नवीन श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन पुरुषार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव, उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, मदन गौतम, दिलीप सिंह एवं हुकुमचंद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ  सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.11.2026 को को जहनियापुर मोड रोड़ के किनारे थाना कोपागंज से मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित मोजिबुल्ला पुत्र मुमताज सा0 मोहल्ला बलुआ (कुर्थीजाफरपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र करीब 57 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।   

पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ ।  
नाम गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.मोजिबुल्ला पुत्र मुमताज सा0 मोहल्ला बलुआ (कुर्थीजाफरपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ, उम्र करीब 57 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- 
दिनांक 25.11.2026, 
स्थान - जहनियापुर मोड रोड़ के किनारे थाना कोपागंज
मऊ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पंकज कुमार श्रीवास्तव बने नए ASP
मऊ जनपद के नए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज कुमार श्रीवास्तव होंगे। वहीं, वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का स्थानांतरण  सोनभद्र जिला कर दिया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद मऊ पुलिस विभाग में नए ASP की जिम्मेदारी पंकज कुमार श्रीवास्तव संभालेंगे।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर पारंपरिक खानपान से पोषण की ओर वापसी का अभिनव प्रयास

*विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने 225 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को वितरित की पोषण सामग्री*

*‘परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत लोहे की कड़ाही, पौष्टिक खाद्य पदार्थ एवं पोषण किट का वितरण*

*पारंपरिक खानपान को प्रोत्साहन एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना अभियान का मुख्य उद्देश्य-जिलाधिकारी*
*मण्डलायुक्त की पहल से परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत मण्डल के जनपद गोण्डा में 250 ,बहराइच 296,श्रावस्ती 250 कुल 796 वितरण किया गया है। बलरामपुर में कल 250 का वितरण किया जायेगा*

गोण्डा, 25 नवम्बर, 2026। सू0वि0। माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने तथा पारंपरिक पौष्टिक खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर संचालित ‘परंपरा से पोषण’ अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में  विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय,  जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी मनोज कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी शिशिर कुमार सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा 225 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को स्वास्थ्य का उपहार स्वरूप पारंपरिक लोहे की कड़ाही एवं पोषण किट वितरित की गई।

इस दौरान लाभार्थियों को गुड़, भुना चना, सत्तू जैसे पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों के साथ कैल्शियम, ओआरएस-जिंक तथा पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाइड टेक होम राशन (THR) भी उपलब्ध कराया गया। अभियान के माध्यम से पारंपरिक खानपान को दैनिक जीवन में अपनाने तथा मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर  विधायक ने कहा कि मातृ एवं शिशु पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पारंपरिक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक खानपान में शामिल करने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता है।

जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि ‘परंपरा से पोषण’ अभियान का उद्देश्य पारंपरिक खाद्य परंपराओं को पुनर्जीवित करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में लाभार्थी माताओं को लोहे की कड़ाही एवं पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लोहे की कड़ाही में भोजन बनाने से आहार में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों का नियमित फॉलोअप करने तथा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी एवं विभागीय समन्वय से इस अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित निगरानी और माताओं को पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से मंडल के परंपरा से पोषण’ अभियान के तहत जनपद गोण्डा में 250 बहराइच 296,श्रावस्ती 250 कुल 796 वितरण किया गया है तथा जनपद बलरामपुर में काल दिनांक 26 को 250 का वितरण किया जायेगा


इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः

*कार्यवाही-*
गोण्डा। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 717/2026 धारा 69/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नूर आलम पुत्र ननके उर्फ गुलजार अली निवासी प्यारेपुर, मौजा लक्खी भारी, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती को उसके घर पर दबिश देकर आज दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना को0 देहात पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.2026 को उनकी दूसरी पत्नी उनकी पूर्व पत्नी की पुत्री को ऑटो रिक्शा से बलरामपुर ले गई, जहां बस स्टेशन पर नूर आलम एवं जाकिर मिले। आरोप है कि नूर आलम वादी की पुत्री को श्रावस्ती स्थित एक होटल में ले गया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना कौडिया पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के मामले में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



*कार्यवाही-*
गोण्डा। जनपद गोण्डा के थाना कौड़िया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 280/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार चौहान पुत्र मुरलीधर चौहान निवासी ग्राम चकईपुरवा बनगाई, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा को चकईपुरवा पुलिया के पास, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.11.2026 को वादी रामसजन पुत्र प्यारे निवासी ग्राम रमनगरा, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच द्वारा थाना कौड़िया पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम चकईपुरवा बनगाई, थाना कौड़िया निवासी जितेन्द्र कुमार चौहान के साथ हुई थी। शादी के समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा सोने की चैन की मांग की जा रही थी तथा मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाता था। वादी के अनुसार दिनांक 11.11.2026 को उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करते हुए रस्सी से लटका दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना परसपुर पुलिस द्वारा दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के 02 टीन रिफाइंड तेल (30 लीटर) एवं ₹5,000 नकद बरामद

*कार्यवाही/घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गोण्डा। दिनांक 24.11.2026 को थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी रोहित कुमार शुक्ला पुत्र बृजकिशोर शुक्ला निवासी ग्राम व पोस्ट धनावा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा की किराने की दुकान में दो व्यक्तियों द्वारा चोरी की जा रही थी। दुकान स्वामी के वापस आने पर एक व्यक्ति दुकान से 02 टीन बावर्ची एक्टिव रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (कुल 30 लीटर) लेकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, जबकि दूसरा उसका साथी बाहर खड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रामपाल लोधी एवं संजय सिंह निवासी ग्राम धनावा थाना परसपुर जनपद गोण्डा के रूप में हुई। मौके से चोरी के 02 टीन रिफाइंड तेल एवं ₹5,000 नकद बरामद हुए। वादी एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल सहित थाना परसपुर लाया गया। थाना परसपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक


*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में कोई भी अर्ह मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से न रहे वंचित :- जिला निर्वाचन अधिकारी*


*राजनीतिक दलों के पदाधिकारी बीएलए के माध्यम से फार्म-6 भरवाने में करें सहयोग :-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 25 नवम्बर,2026*।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, गोण्डा में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए जाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किए जाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने की निर्धारित अवधि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक अर्ह नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिले और निर्वाचक नामावली पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन रहे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से पात्र एवं छूटे हुए नागरिकों को चिह्नित कराएं तथा उनका फार्म-6 भरवाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों को जागरूक करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से पुनरीक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने पुनरीक्षण कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि निर्धारित प्रक्रिया एवं समयसीमा का पालन करते हुए प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुनः स्पष्ट किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना है। इसके लिए प्रशासन, निर्वाचन तंत्र एवं राजनीतिक दलों को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।