/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz यूपी में वोटर बनने के लिए दो दिन में मिले 6.40 लाख आवेदन, गाजियाबाद, खीरी और बाराबंकी सबसे आगे lucknow
यूपी में वोटर बनने के लिए दो दिन में मिले 6.40 लाख आवेदन, गाजियाबाद, खीरी और बाराबंकी सबसे आगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर 2027) के तहत प्रदेश में नए वोटर बनने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। 21 और 22 नवंबर को प्रदेशभर में आयोजित विशेष अभियान दिवसों में कुल 6 लाख 40 हजार 239 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन 22 नवंबर को आए, जब एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 99 हजार 218 लोगों ने नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 से 23 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 10 लाख 39 हजार 836 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि सिर्फ दो विशेष अभियान दिवसों में ही इस अवधि के कुल आवेदनों का 61.6 फीसदी हिस्सा प्राप्त हुआ। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन करीब 3.2 लाख आवेदन मिले, जो अभियान से पहले 17 से 20 नवंबर के दैनिक औसत से करीब छह गुना अधिक है।जिलावार प्रदर्शन में गाजियाबाद प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। यहां 17 से 23 नवंबर के बीच 57,981 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। प्रति मतदान स्थल आवेदन के औसत के हिसाब से भी गाजियाबाद 19.67 के साथ पहले नंबर पर है। खीरी 15.24 के औसत के साथ दूसरे और बाराबंकी 11.18 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इसके अलावा संभल, आगरा, सोनभद्र, कासगंज, कन्नौज, मैनपुरी और बुलंदशहर भी टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। वहीं, सबसे कम आवेदन वाले जिलों में बदायूं, जौनपुर, झांसी, बहराइच और हरदोई जैसे जिले शामिल हैं। बदायूं 2.40, जौनपुर 2.52 और झांसी 2.59 फॉर्म-6 प्रति मतदान स्थल के औसत के साथ निचले पायदान पर रहे।विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में गाजियाबाद विधानसभा सीट 24.28 फॉर्म-6 प्रति मतदान स्थल के औसत के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर है। लोनी 22.47 के साथ दूसरे और मोदीनगर 21.23 के साथ तीसरे स्थान पर है।

टॉप-10 विधानसभा क्षेत्रों में गाजियाबाद जिले की पांच और खीरी जिले की चार सीटें शामिल हैं। यानी नए मतदाता पंजीकरण के मामले में गाजियाबाद और खीरी में विशेष सक्रियता देखने को मिली है।इसके उलट 56 विधानसभा क्षेत्रों में प्रति मतदान स्थल तीन से भी कम फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें जौनपुर की सात, हरदोई और बदायूं की पांच-पांच सीटें शामिल हैं। सबसे कम औसत वाली विधानसभा सीटों में बलरामपुर की गैसड़ी 1.59, बहराइच की पयागपुर 1.63 और जौनपुर 1.71 पर है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं का पंजीकरण राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग का फोकस खासतौर पर उन युवाओं और महिलाओं पर है, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।

इसी को देखते हुए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध कराए गए। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, ग्राम प्रधानों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा गया।

निर्वाचन आयोग अब 28 और 29 नवंबर को दोबारा विशेष अभियान दिवस आयोजित करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 कम प्राप्त हुए हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जाए और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जनजातीय लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोककलाओं के रंगों से सजा अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का दूसरा दिन


- राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम; लोकनृत्यों के साथ जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन बना विशेष आकर्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव परिसर लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया। द्वितीय दिवस के आयोजन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और प्रयागराज की समृद्ध लोककलाओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

- विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। प्रमुख आकर्षणों में राजस्थान का तेराताली, चकरी, किन्नोराटी एवं सोंगी दखोटा, चित्रकूट का जबरा, पश्चिम बंगाल का संथाली नृत्य, उत्तर प्रदेश का थारू नृत्य, करमा नृत्य एवं बुक्सा, उत्तराखंड का हारूल, ओडिशा का बोंडा, मध्य प्रदेश का भगोरिया तथा प्रयागराज का बीना वादन शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की विविध जनजातीय एवं लोक सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिला। कलाकारों की ऊर्जा, पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की विशिष्ट शैलियों ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

- जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन बना विशेष आकर्षण

द्वितीय दिवस का एक प्रमुख आकर्षण जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन रहा। इसमें विभिन्न जनजातीय समुदायों के पारंपरिक परिधानों, आभूषणों और सांस्कृतिक पहचान की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक पहनावे के माध्यम से जनजातीय जीवनशैली, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। इस विशेष आयोजन ने दर्शकों को देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों की विविध पहचान और पारंपरिक परिधानों से रूबरू कराया तथा खूब सराहना बटोरी।

- विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर श्री जे.पी. सिंह, सलाहकार, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश; श्री मनोज कुमार वर्मा, अवर सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री राम प्रताप यादव, अनुभाग अधिकारी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। साथ ही श्री अतुल द्विवेदी, निदेशक, जनजातीय संस्कृति संस्थान, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. प्रियंका शर्मा, उपनिदेशक, जनजाति विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

- जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की पहल

अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का उद्देश्य देश के जनजातीय समुदायों की कला, संस्कृति, परंपराओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान को व्यापक पहचान दिलाना तथा कलाकारों एवं शिल्पकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 का आयोजन 23 से 26 नवंबर तक यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। इस उत्सव में देश के 12 राज्यों की जनजातीय संस्कृति, लोककलाओं, पारंपरिक नृत्यों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। उत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनजातीय कला एवं शिल्प के विविध आकर्षण दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त 26 एवं 27 नवम्बर को गोरखपुर में 17 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की करेंगे समीक्षा

- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर पांच मण्डलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी समीक्षा बैठक में करेंगे प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 26 एवं 27 नवम्बर, 2026 को जनपद गोरखपुर में पांच मण्डलों के अंतर्गत आने वाले 17 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इस क्रम में 26 नवम्बर, 2026 (गुरुवार) को गोरखपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में गोरखपुर, वाराणसी एवं बस्ती मण्डलों के अंतर्गत आने वाले 11 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, संतकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर जनपद शामिल हैं।

इसी प्रकार 27 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को आजमगढ़ एवं विंध्याचल मण्डलों के अंतर्गत आने वाले 06 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र जनपद शामिल हैं।

समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संबंधित पांचों मण्डलों के मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रतिभाग करेंगे।

बैठक के दौरान संबंधित जनपदों के अधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतियों के आधार पर निर्वाचन तैयारियों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें।

गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल
वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से भारत माता मिशन द्वारा निरंतर अभिनव पहल की जा रही है। इसी क्रम में मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत पंडित अजीत मिश्रा द्वारा पांच वर्ष पूर्व संकल्पित गाय के गोबर से निर्मित दीपकों के माध्यम से काशी के गंगा घाटों को प्रकाशमय करने की परिकल्पना अब प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक साकार हो रही है। अस्सी घाट से पंचगंगा घाट तक गोबर के दीप प्रज्वलित करने का यह संकल्प केवल दीपदान की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है। काशी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन ‘सुबह-ए-बनारस’ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारत माता मिशन द्वारा विश्वभर में संचालित सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों और कला-साधकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत में निहित है। ऐसे में भारत माता मिशन द्वारा परंपराओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियानों से जोड़ना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर काशी की गौरवशाली शास्त्रीय संगीत परंपरा के प्रतिष्ठित पुरोधा पंडित साजन मिश्रा ने अपनी अनुपम संगीत प्रस्तुति से आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया। वहीं पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की सांस्कृतिक महत्ता को और बढ़ाया। संगीत और अध्यात्म के इस अनूठे संगम में काशी की सांस्कृतिक पहचान तथा सनातन परंपराओं की जीवंतता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम में सचिव रत्नेश वर्मा, पंडित पंडित रमेश तिवारी, अमितेश उपाध्याय एवं लोकगायक अरुण मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। आयोजन के अष्टप्रहर कार्यक्रम में सभी ने अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजन में संगीत, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा द्वारा वर्षों पूर्व लिया गया गोबर के दीपकों से काशी के घाटों को आलोकित करने का संकल्प आज एक निरंतर सांस्कृतिक अभियान का स्वरूप ले रहा है। इस पहल के माध्यम से पारंपरिक दीपों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ गौ-आधारित उत्पादों के महत्व और भारतीय जीवनशैली में प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक परंपराओं के संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। सभी ने इस संकल्प को काशी की आध्यात्मिक पहचान से जोड़ने वाला अनुकरणीय प्रयास बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
हल्दी की रस्म में चली गोली, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, महिला की मौत


प्रयागराज के बहोरिकपुर गांव में वारदात, 55 वर्षीय लालती देवी की गई जान; पुलिस ने आरोपी को पिस्टल और खोखे के साथ गिरफ्तार किया



प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फाफामऊ थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में शादी की हल्दी रस्म के दौरान चली गोली से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने दी।

डीसीपी ने बताया कि 23 नवंबर को वादी के पुत्र की हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बहोरिकपुर निवासी शिव प्रकाश पटेल ने अवैध असलहे से गोली चला दी। गोली लगने से वादी की बहन लालती देवी (55) पत्नी राम निहोर निवासी मलाक बलऊ थाना नवाबगंज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वादी की तहरीर पर फाफामऊ थाने में आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। मंगलवार को फाफामऊ पुलिस ने आरोपित शिव प्रकाश पटेल पुत्र विक्रमादित्य पटेल को ग्राम बारी गौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव, उपनिरीक्षक मो. हारून, सौमित्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल राजेश्वर और गौरव कुमार शामिल रहे।
खुद को मृत दिखाने के लिए दूसरे की हत्या, सिर गंगा में फेंका, तीन गिरफ्तार
दृष्टिबाधित राजपाल को बनाया निशाना, कुएं में मिला था सिरविहीन शव; पुराने मुकदमों से बचने के लिए रची गई थी साजिश




लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में सूखे कुएं में मिले सिर विहीन शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, खुद को मृत दिखाकर पुराने मुकदमों से बचने और दूसरे लोगों को हत्या के मामले में फंसाने की साजिश के तहत विनोद उर्फ बाबा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दृष्टिबाधित राजपाल की हत्या कर दी। आरोपितों ने गड़ासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को गंगा में फेंक दिया, जबकि धड़ सूखे कुएं में डाल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने मंगलवार को बताया कि 17 नवंबर को कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी के पास एक सूखे कुएं में अज्ञात व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला था। शव के पास मिले आधार कार्ड और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र राजाराम के रूप में की गई थी। विनोद की पत्नी पूजा ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कलान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की जांच के दौरान भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के सामने अलग ही कहानी आई। एएसपी ने बताया कि विनोद उर्फ बाबा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर खुद को मृत दिखाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने साथ रह रहे दृष्टिबाधित राजपाल निवासी ऐठापुर, थाना निगोही को तंत्र-मंत्र के बहाने अपने प्रभाव में लिया और बदायूं जिले के दो साथियों विकास तथा ओमपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद राजपाल का सिर गंगा में फेंक दिया और धड़ को कुएं में डाल दिया।

आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन उसे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात आंधीदेई के आगे नौसना मड़ैया के पास से विनोद उर्फ बाबा तथा जनपद बदायूं निवासी विकास और ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक गड़ासा, ईंट का आधा टुकड़ा, एक घड़ी, ब्लूटूथ, विकलांगता कार्ड, 3002 रुपये नकद, 15 सिक्के और वारदात में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।

पुलिस ने विवेचना के दौरान पहले नामजद नौ व्यक्तियों के नाम मुकदमे से हटाए हैं, जबकि विनोद की पत्नी ,मां और अन्य परिजनों समेत सात लोगों के नाम साजिश में संलिप्तता के संबंध में विवेचना में प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने मामले में साजिश से संबंधित धारा 61(2) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपित विनोद उर्फ बाबा के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है और न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किए गए थे।
महिला ने लिखाई छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई
कस्बे के एक मोहल्ले निवासी महिला ने ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
     पीड़िता के अनुसार 22 नवम्बर की रात 8 बजे उसके चाचा ससुर ईश्वर चंद पुत्र हरिराम ने उसके पति विपिन पुत्र राधेश्याम,ससुर और सास सीता के साथ मिलकर एक राय होकर उसे गाली गलौज करते हुए लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी लज्जा भंग करते हुए अश्लील हरकत की और उसे जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया। उसने नीम के पेड़ के पीछे छुपकर अपनी इज्जत और जान बचाई।23 नवम्बर की सुबह करीब 4 बजे विपक्षी विपिन और ईश्वर चंद ने उसे देख लिया और जबरदस्ती उसे मारपीट कर उसके साथ दोबारा अश्लील हरकत की। उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी।आरोपियों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी।
  प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में जाँच कर आगे वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
बाबा श्याम के जन्मोत्सव के बाद भी भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की हरदोई इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, हरदोई में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 184वें हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बाबा श्याम के जन्मोत्सव की खुशी कार्यक्रम के दौरान भी श्रद्धालुओं में देखते ही बनी। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा श्याम को मेवा मिश्री केक का भोग लगा खुशियां मनाई गईं और भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इसके उपरांत गायकों अभय अवस्थी और वेद प्रकाश  गुप्ता राजू ने संगीतमय हनुमान मंगल पाठ की मनमोहक प्रस्तुति दी। बाबा खाटू श्याम और बालाजी हनुमान के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। गायकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते और तालियां बजाते नजर आए।
बाबा श्याम के भजनों के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में लगातार गूंजते जय श्री श्याम और जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। जन्मोत्सव के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मेवा मिश्री केक का भोग लगाकर भक्तों में बाट कर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर उत्सव और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महिला सचिव मंजू गुप्ता ने दीप दान कर मंदिर में अनुपम रोशनी बिखेर दी।
श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम एवं बालाजी हनुमान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 184वें हनुमान चालीसा पाठ, मंगल पाठ, भजन संध्या और जन्मोत्सव के केक कटिंग समारोह ने आयोजन को यादगार बना दिया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की हरदोई इकाई के पदाधिकारी महासचिव गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और संयोजक अभिषेक गुप्ता ने कार्यक्रम में सहभागी सभी श्रद्धालुओं, गायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
आईजीआरएस की जांच में घोर लापरवाही के आरोप
जनता जनार्दन व किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज़ाद अधिकार सेना पार्टी से  सदर विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी मोहित मिश्रा ने आईजीआरएस के माध्य से प्रमुख सचिव गृह को शिकायत संख्या 40015526115494 से किसानों की मिलने वाली बाढ़ राहत दैवीय आपदा घोटाले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के पोर्टल पर लंबित पड़ी है।पूरा मामला सदर विधानसभा के थाना लोनार क्षेत्र की ग्रामपंचायत नेवादा चौगवां विकास खंड बावन के मजरा बरबन, कड़ेरी फॉर्म रामपुर जटौली आदि का  है।जिसमें प्रमुख रूप से तहसील प्रशासन, बिचौलिया, भाजपा नेता, प्रधान,और इन सभी के रिस्तेदारों ने मिलकर करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी कर हड़प कर एक बड़े घोटाले को किया है।पूरा मामला उजागर होते ही तहसील प्रशासन ने लेखपाल को निलबित कर पल्ला झाड़ते हुए लीपापोती में जुट गए लेकिन अभी तक  किसी दोषी व्यक्ति पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं सभी जिम्मेदार अपना अपना बचाव करने में लगे हुए हैं। इस बावत आज़ाद अधिकार सेना पार्टी नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा ज्ञापन दिया गया था और व्हाट्सप नंब 9335190584 के माध्यम से सभी साक्ष्य नगर मजिस्ट्रेट को  उपलब्ध कराए गए थे वहीं वाट्सअप के जरिए लिखित शिकायत क्षेत्राधिकारी हरपालपुर को भी साक्ष्य सहित आवश्यक कार्यवाही, व निष्पक्ष जांच करने के लिए पत्र भेजा और आईजीआरएस पोर्टल पर प्रमुख सचिव गृह को भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन जिम्मेदार सभी प्रशासनिक अधिकारी अभी भी किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी से बचते नज़र आ रहे हैं।मोहित मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी दोषियों पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बुलडोज़र भी ध्वस्त नज़र आ रहा है।और जानबूझकर बड़े बड़े घोटाले कराए जा रहे और आम जनमानस के धन को डकारा जा रहा है।अगर निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो जनता जनार्दन व किसानों के हक की लड़ाई बड़े  आंदोलन के रूप में लड़ी जाएगी।
कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत डीएम ने तहसील सवायजपुर के कुसुमखोर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण
‎ Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई ‎कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार की रात्रि तहसील सवायजपुर क्षेत्रांतर्गत कुसुमखोर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
‎संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था रखी जाए। सभी संबंधित अधिकारी तैनाती स्थल पर निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
‎निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।