खुद को मृत दिखाने के लिए दूसरे की हत्या, सिर गंगा में फेंका, तीन गिरफ्तार
दृष्टिबाधित राजपाल को बनाया निशाना, कुएं में मिला था सिरविहीन शव; पुराने मुकदमों से बचने के लिए रची गई थी साजिश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में सूखे कुएं में मिले सिर विहीन शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, खुद को मृत दिखाकर पुराने मुकदमों से बचने और दूसरे लोगों को हत्या के मामले में फंसाने की साजिश के तहत विनोद उर्फ बाबा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दृष्टिबाधित राजपाल की हत्या कर दी। आरोपितों ने गड़ासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को गंगा में फेंक दिया, जबकि धड़ सूखे कुएं में डाल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने मंगलवार को बताया कि 17 नवंबर को कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी के पास एक सूखे कुएं में अज्ञात व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला था। शव के पास मिले आधार कार्ड और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र राजाराम के रूप में की गई थी। विनोद की पत्नी पूजा ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कलान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की जांच के दौरान भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के सामने अलग ही कहानी आई। एएसपी ने बताया कि विनोद उर्फ बाबा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर खुद को मृत दिखाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने साथ रह रहे दृष्टिबाधित राजपाल निवासी ऐठापुर, थाना निगोही को तंत्र-मंत्र के बहाने अपने प्रभाव में लिया और बदायूं जिले के दो साथियों विकास तथा ओमपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद राजपाल का सिर गंगा में फेंक दिया और धड़ को कुएं में डाल दिया।
आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन उसे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात आंधीदेई के आगे नौसना मड़ैया के पास से विनोद उर्फ बाबा तथा जनपद बदायूं निवासी विकास और ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक गड़ासा, ईंट का आधा टुकड़ा, एक घड़ी, ब्लूटूथ, विकलांगता कार्ड, 3002 रुपये नकद, 15 सिक्के और वारदात में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।
पुलिस ने विवेचना के दौरान पहले नामजद नौ व्यक्तियों के नाम मुकदमे से हटाए हैं, जबकि विनोद की पत्नी ,मां और अन्य परिजनों समेत सात लोगों के नाम साजिश में संलिप्तता के संबंध में विवेचना में प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने मामले में साजिश से संबंधित धारा 61(2) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपित विनोद उर्फ बाबा के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है और न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किए गए थे।

दृष्टिबाधित राजपाल को बनाया निशाना, कुएं में मिला था सिरविहीन शव; पुराने मुकदमों से बचने के लिए रची गई थी साजिश









Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
जनता जनार्दन व किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
मीरजापुर। सरकारी धनराशि के गबन के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर डिजिटल सिग्नेचर डोंगल का दुरुपयोग किया गया और अस्तित्वहीन कर्मचारी के नाम पर भुगतान दिखाकर सरकारी धन को परिचितों एवं रिश्तेदारों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में मीरजापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजन दूबे निवासी पाण्डेयपुर और राधाकान्त सिंह उर्फ बबलू सिंह निवासी बबुरा, हाल पता वीआईपी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सरकारी धन के गबन और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आश्चर्य कि बात है कि इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी फरार ही चल रहा है, जिसकी अभी तक गिरफ्तारी का ना होना की सवाल खड़े कर रहा है।
**राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने सौंपी कमान; गौ-सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान**
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परमपूज्य महंत योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर पैरियाटोला स्थित निवर्तमान जिला संयोजक हिन्दु युवा वाहिनी अमित श्रीनेत के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। शोक सभा में शरद कुमार, हरिहर प्रताप सिंह, अंकित सिंह, पवन मालवीय, विवेक सिंह राजपूत, अंशु गुप्ता, विनय मिश्रा, सुरेश गुप्ता, विनोद कसेरा, मनोज पांडे, धीरज साहू, सूर्या प्रकाश मंटू, गुलाब सोनी, रितेश मोदनवाल, राजू आदि उपस्थित रहे।
Nov 24 2026, 20:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1