/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रकट की शोक संवेदना lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रकट की शोक संवेदना
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परमपूज्य महंत योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर पैरियाटोला स्थित निवर्तमान जिला संयोजक हिन्दु युवा वाहिनी अमित श्रीनेत के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। शोक सभा में शरद कुमार, हरिहर प्रताप सिंह, अंकित सिंह, पवन मालवीय, विवेक सिंह राजपूत, अंशु गुप्ता, विनय मिश्रा, सुरेश गुप्ता, विनोद कसेरा, मनोज पांडे, धीरज साहू, सूर्या प्रकाश मंटू, गुलाब सोनी, रितेश मोदनवाल, राजू आदि उपस्थित रहे।
कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगा रहे पुण्य की डुबकी

Sb न्यूज़ बबलू प्रजापति
पिहानी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंगलवार को गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भोर होते ही श्रद्धालुओं का रुख गोमती तटों की ओर शुरू हो गया। कुल्लावर घाट, जतनगंज और मढिया घाट पर सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गोमती में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु एवं शिव की आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित गोमती तटों पर पहुंचे। स्नान करने वालों में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी है। महिलाओं ने विधि-विधान से स्नान-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना कर रही है।
मढिया घाट पर स्नान के साथ बाबा पारस के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोगों ने सुख-शांति की कामना कर रहे है। तीनों घाटों पर मेले जैसा वातावरण रहा। कहीं पूजा-अर्चना तो कहीं धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिखाई दे रहा है।
वहीं, पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल श्याम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ गोमती घाटों पर मौजूद है। उन्होंने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से स्नान और दर्शन कर सकें।
कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व एक बार फिर भारतीय सनातन परंपरा की उस जीवंत आस्था का साक्षी बन रहा है, जिसमें नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक मानी जाती है।
मऊवासियों को जल्द मिलेगी ठेले और भीड़भाड़ से मुक्ति, बरलाई मोड़ पर एक ही परिसर में मिलेगा पूर्वांचल के लजीज व्यंजनों का स्वाद
मऊ। जनपद मऊ के शहरवासियों को जल्द ही सड़क किनारे ठेलों और भीड़भाड़ के बीच खड़े होकर खानपान का आनंद लेने की मजबूरी से निजात मिलने वाली है। अब शहरवासियों को एक ही परिसर में पूर्वांचल के पारंपरिक और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।

नगर पालिका परिषद की ओर से बरलाई मोड़ पर 24 दुकानों का एक विशेष परिसर तैयार कराया जा रहा है। इस परिसर में देसी व्यंजनों और खानपान से जुड़ी दुकानें संचालित होंगी। इससे लोगों को व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान पर खानपान की सुविधा मिलेगी।

इस पहल से जहां शहरवासियों और राहगीरों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के देसी पकवान उपलब्ध होंगे, वहीं स्थानीय दुकानदारों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिसर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके चालू होने से बरलाई मोड़ पर खानपान का एक नया आकर्षण विकसित होगा और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
लखनऊ में 2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद, दो गिरफ्तार
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियाें के मुताबिक, दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम मौहारी (जेहटा) में दो व्यक्तियों के अवैध ऑक्सीटोसिन का बड़े पैमाने पर निर्माण और आपूर्ति करने की बात विभाग के संज्ञान में आई थी। इस सूचना पर एफएसडीए और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक निर्जन स्थान पर बने आवासीय मकान पर छापा मारा। मकान के पीछे एक पिकअप वाहन खड़ा मिला, जिसमें दो व्यक्ति बोरियां लोड कर रहे थे। मकान के भीतर लोहे के दरवाजे के पीछे बने कक्ष में बड़ी मात्रा में भरी हुई बोरियां, जमीन पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलें और ऑक्सीटोसिन तैयार करने व पैक करने का पूरा सेटअप मिला।

छापेमारी में कुल 37 बोरियों में रखी लगभग 3,700 प्लास्टिक बोतलें (प्रत्येक लगभग 200 एमएल) ऑक्सीटोसिन से भरी हुई मिलीं। इसके अलावा कुल 1,77,800 प्लास्टिक एम्प्यूल (प्रत्येक लगभग 2 एमएल) बरामद हुए, जो 1,500 एल्युमिनियम फॉयल पैकिंग में रखे थे। इनमें 150,000 एम्प्यूल कार्टनों में रखी फॉयल पैकिंग में, 24,000 एम्प्यूल नीले डिब्बों में और 3,800 एम्प्यूल एक बोरी में रखे नीले डिब्बों में थे।

साथ ही लगभग 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन एक प्लास्टिक गैलन में, बिना लेबल की 3 सिल्वर फॉयल पैकिंग में संदिग्ध ऑक्सीटोसिन पाउडर, 5-5 लीटर फिनायल के 12 कैन और 1-1 किलो के 36 पैकेट नमक बरामद हुए। निर्माण और पैकिंग सामग्री में लगभग 8 हजार खाली बोतलें, नीले, सिल्वर, लाल, हरे, गोल्डन, पिंक और अन्य रंगों के लगभग 44 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, लगभग 5 हजार ग्रे रंग के रबर कैप्स, रबर के हैंड ग्लव्स, सीलर मशीनें, प्लास्टिक का फिलिंग पाइप, चाकू, प्लास, हथौड़ी, छेनी, मग, छन्नी और 200-200 लीटर के तीन खाली ड्रम भी मिले। मौके से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।

एफएसडीए और एसटीएफ टीम ने मौके से दो अभियुक्त गिरफ्तार किए। इनमें दिलदार और इरफान हैं। दोनों मूल रूप से ग्राम महिमाखेड़ा, थाना रहीमाबाद, लखनऊ के निवासी हैं और वर्तमान में कैटल कॉलोनी, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ में रह रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑक्सीटोसिन पाउडर में नमक, पानी और फिनायल मिलाकर अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन तैयार करते थे, फिर उसकी पैकिंग कर बिक्री करते थे। इस काम में एक अन्य सहयोगी भी शामिल है, जिसके माध्यम से बिहार से ऑक्सीटोसिन पाउडर मंगाया जाता था, जबकि कुछ सामग्री गाजियाबाद से भी खरीदी जाती थी। तैयार माल की आपूर्ति भैंस पालकों और सब्जी विक्रेताओं को की जाती थी। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुके हैं और छूटने के बाद उन्होंने फिर यही काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यही उनकी आय का जरिया था। मौके पर इस्तेमाल हो रहा पिकअप वाहन भी उन्होंने इसी काम के लिए खरीदा था और इसी से माल की आपूर्ति करते थे।

अवैध ऑक्सीटोसिन का प्रयोग पशुओं तथा सब्जियों और फलों पर किया जाता है, जिससे आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के नियम 105 के अन्तर्गत ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री केवल सिंगल यूनिट ब्लिस्टर पैक में ही प्राविधानित है। प्लास्टिक की बोतलों और एम्प्यूल में इसका निर्माण और विक्रय पूर्णतः अवैध है।

इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसडीए के औषधि निरीक्षकों ने जांच और विश्लेषण के लिए बरामद सामग्री के 9 नमूने जांच के लिये भेजे हैं। अभियुक्तों को कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ताओं और तैयार माल के खरीदारों की पहचान के लिए जांच जारी है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
राजनाथ से मिले 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, न्याय दिलाने की मांग

लखनऊ। लखनऊ के ईको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर पिछले 85 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के आदेशों की प्रतियां भी सौंपीं।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी पिछले 85 दिनों से न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

आशुतोष वर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण को विस्तार से समझने और उस पर चर्चा करने के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली आने का समय दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत की जाएगी और समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने रक्षामंत्री से आग्रह किया कि यह मामला मुख्यमंत्री स्तर पर हल हो सकता है इसलिए प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कराकर जल्द न्याय दिलाया जाए। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि पिछड़ा वर्ग आयोगों और विधान परिषद की समिति के आदेशों का अनुपालन करते हुए ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाए, परिणाम में संशोधन कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए तथा आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नवीन चौधरी ने कहा कि जब तक हम अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग की ट्रॉफी व टीमों की टी-शर्ट का ग्रैंड लॉन्च
क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, त्रिवेणी फर्टिलाइजर ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन राजेश जैन, सी.ए.हंस जैन, आकाश जैन, राजेश गोयल, आकाश गुप्ता, नमय शाह,आदि ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि निरंकार स्वरूप ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत जैन, जुहेर अब्बास, साहब जैदी, राहुल जकर, पवन वत्स, नफसे जैदी ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी जिसका  पहला मैच कल खेला जाएगा तथा फाइनल मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा उन्होंने बताया फाइनल में विजेता टीम को 1 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सुलतानपुर :  सांसद संजय सिंह समेत 12 आरोपिताें काे अदालत ने किया दोषमुक्त
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सुलतानपुर मे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह को सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत से बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन से जुड़े मुकदमे में अदालत ने मंगलवार को संजय सिंह समेत सभी जीवित 12 आरोपिताें को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। फैसले के दौरान सांसद संजय सिंह भी अदालत में मौजूद रहे।

मामला 13 अप्रैल 2021 का है। आरोप था कि संजय सिंह ने बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति चुनावी सभा की थी। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव की तहरीर पर संजय सिंह समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपित की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद शेष 12 आरोपिताें के खिलाफ अदालत में सुनवाई जारी रही।

बीती 18 नवंबर को अभियोजन पक्ष के चार गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस पूरी की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन तथा अभियोजन पक्ष के विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने अदालत में अपना पक्ष रखा था।

विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद सभी 12 जीवित आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। करीब पांच वर्ष पुराने इस मुकदमे में अदालत के फैसले से लोगो ने खुशी व्यक्त की।
विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, पलटी फॉर्च्यूनर
दो बार काफिले में घुसकर कई वाहनों को मारी टक्कर, विधायक बाल-बाल बचे, चार युवक घायल, सुनियोजित साजिश की जताई आशंका, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

चंदौली/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में सोमवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो ने विधायक की फॉर्च्यूनर समेत काफिले में शामिल कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी पलट गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। वहीं, स्कॉर्पियो सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, विधायक के समर्थक और भाजपा पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

दो बार काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, कई वाहनों को मारी टक्कर

विधायक सुशील सिंह ने बताया कि वह बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात कर अपने काफिले के साथ वाराणसी लौट रहे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे कमलापति त्रिपाठी अस्पताल, चंदौली के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्कॉर्पियो अचानक उनके काफिले में घुस गई और उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी गाड़ी पलट गई। इसके चलते काफिले में पीछे चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए।

विधायक के मुताबिक, इसके बाद काफिला आगे बढ़ा और झांसी गांव के पास पहुंचा तो संबंधित स्कॉर्पियो फिर पीछे लगी रही। इस दौरान उसने दोबारा काफिले के वाहनों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद जब स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया तो वह आगे बढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

विधायक ने जताई साजिश की आशंका

घटना के बाद विधायक सुशील सिंह ने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। विधायक का कहना है कि स्कॉर्पियो का लगातार काफिले के पीछे लगे रहना और कई बार वाहनों को टक्कर मारना संदेह पैदा करता है।

युवकों ने अस्पताल में खाना पहुंचाने की बताई बात

दूसरी ओर, स्कॉर्पियो सवार युवकों का कहना है कि वे घर से खाना लेकर अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती उनकी बहन की डिलीवरी हुई थी और उसी के लिए खाना पहुंचाना था। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में विधायक सुशील सिंह की फॉर्च्यूनर भी क्षतिग्रस्त हो गई।

नशे में वाहन चलाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में चंदौली के सीओ सदर नामेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल युवकों की बहन की पचफेड़वा, अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। युवक वहीं से लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि विधायक की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिलेंडर मे आग लगने से दो लोगों की मौत, आपूर्तिकर्ता कंपनी और एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आठ दिन बाद थी बेटी की शादी, मचा कोहराम

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के थाना जेवर क्षेत्र स्थित ग्राम दयानतपुर में बीती रात को रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव के चलते लगी आग और सिलेंडर फटने से हुई दो लोगों की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी और गैस एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम दयानतपुर के रहने वाले कुशल पाल सिंह ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 नवंबर 2026 को ग्राम दयानतपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगी, तथा गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में वीरपाल सिंह (56) उनके पुत्र अभिषेक (24) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अभिषेक की पत्नी काजल एवं उसका दो वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर की गुणवत्ता, वाल्व, सील, रिपेयरिंग एवं सुरक्षा के मानकों के अनुपालन में लापरवाही की आशंका है। गैस आपूर्ति कर्ता कंपनी एवं संबंधित एजेंसी का दायित्व है कि उपभोक्ताओं को पूर्णत सुरक्षित एवं निर्धारित मांगों के अनुरूप सिलेंडर उपलब्ध कराए। उन्होंने इस मामले में गैस आपूर्ति कर्ता कंपनी, संबंधित गैस एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125,287 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि आम नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुशल पाल के अनुसार जिस घर में यह घटना हुई है उस घर में आठ दिन बाद बेटी की शादी थी। शादी के लिए घर में 23 एलपीजी सिलेंडर रखे गए थे। गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था। इसी बीच बिजली की तार में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। आग की चपेट में रखा एक अन्य सिलेंडर भी आ गया तथा दोनों सिलेंडर फट गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ा तथा घर में प्रवेश कर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि अगर घर में रखे 23 सिलेंडर फट जाते तो गांव की काफी लोगों की जान जा सकती थी, तथा यह घटना और भयावह हो सकती थी।
19वीं मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के नोयडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने आज तड़के अपनी सोसाइटी के 19वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले अभिनव दुबे की 16 वर्षीय बेटी डिशिता दुबे ने 19वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की मृतका के परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इस बात से वह परेशान थी। वह एक नामी स्कूल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता एडीडास कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। मृतका के मोबाइल फोन और परिवार के लोग से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारण कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वही इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है। जब यह घटना हुई तब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। छात्रा के नीचे गिरने की सूचना उसके परिजनों को भी नहीं थी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें जब बताया तो वह बदहवास से नीचे आए। उनके आसपास के फ्लैट मे रहने वाले लोग भी उठकर नीचे आ गए। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।