/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान uttar pradesh
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान


- 17 से 20 सितंबर तक 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों को दिखाई जाएगी फिल्म ‘हनुमान अंश’

- PVR सिविल लाइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वतंत्र देव सिंह व मंत्री नन्दी ने किया शुभारंभ

- 76 किलो का केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

- पीएम आवास योजना लाभार्थी के घर पहुंचकर मंत्री नन्दी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रयागराज में वृहद कार्य्रकम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के साथ ही पीवीआर में केक काटा गया। वहीं हजारों कार्यकर्ताओं को बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश निःशुल्क दिखाई गई। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित PVR Cinema परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी की उपस्थिति में 76 किलोग्राम का केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सिविल लाइंस स्थित PVR Cinema में 17 से 20 सितंबर तक बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के लिए किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। 17 से 20 सितंबर तक चलने वाले विशेष शो के माध्यम से 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों को फिल्म दिखाए जाने की योजना है। अभियान के माध्यम से सेवा, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े संदेश को कार्यकर्ताओं एवं समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

- रक्तदान के जरिए सेवा का संकल्प

अभियान के प्रथम दिन PVR परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसमें सहभागिता की। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

- कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की संध्या पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद किया और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं आत्मीयता के उत्सव के रूप में मनाया। नन्दी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह आत्मीयता के साथ समय बिताना संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाला भाव है। ‘आशीर्वाद का दीप’ इसी आत्मीय संबंध और सेवा भावना का प्रतीक है।

- ‘प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा में लगाया’

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों का उत्थान उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्र में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं की शक्ति ही देश और समाज की असली ताकत : बाबा दुबे
जौनपुर। युवाओं की शक्ति ही देश और समाज की असली ताकत होती है, क्योंकि युवा किसी भी राष्ट्र के विकास और भविष्य की रीढ़ होते हैं। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सुतौली गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा ) दुबे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण से राष्ट्र को नए शिखरों पर ले जाते हैं। युवा शक्ति की असली पहचान केवल उनकी संख्या नहीं, बल्कि उनकी सही और सकारात्मक दिशा है। बाबा दुबे ने कहा कि इतिहास गवाह है कि दुनिया में बड़े क्रांतिकारी और सकारात्मक बदलाव युवाओं की पहल से ही आए हैं। युवाओं के पास नई सोच, ऊर्जा और तकनीकी कौशल होता है जो देश के विकास को तेज गति देता है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, प्रमोद सनातनी, राजेश तिवारी, राहुल सिंह, प्रिंस सिंह, सचिन सिंह, सनी खरवार, गणेश खरवार, रामनयन निषाद, छोटू सिंह, अमित सिंह, गणेश नाविक, महेंद्र गुप्ता, हर्ष सिंह, सत्यम सिंह, सुरेंद्र खरवार,कल्पनाथ खरवार, प्रवीण नाविक, युवराज सिंह, राजेश खरवार, सचिन गौतम, जसवंत गौतम, मिथिलेश गौतम, शिवम नाविक, विनय गौतम, विवेक गौतम समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मऊ एसडीएम ने  बहरामपुर (बनकटा) में निर्माणाधीन 400 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण;

गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के दिए सख्त निर्देश उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के तहत  बहरामपुर (बनकटा)का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहाँ चल रहे 400 मीटर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता  को बारीकी से परखा और प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की जांच की।

उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एसडीएम ने निर्देश दिए कि,गुणवत्ता से कोई समझौता नही , सड़क निर्माण में मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक मजबूत रहे। निर्धारित समय के अंदर ही कार्य को पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान और संबंधित विभागों के अवर अभियंता (JE) व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
‘पहले लड़कियों के साथ लव जिहाद, अब लड़कों का हो रहा माइंडवॉश’, संगीत सोम बोले- यूसीसी ही उतारेगा ये ‘बुखार’
- शामली के आयुष मलिक मामले को लेकर पूर्व भाजपा विधायक का बड़ा हमला
- बोले- 2027 में पता चलेगी औकात, यूपी में पूरी दमदारी से लागू होगा यूसीसी

लखनऊ। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है। शामली के आयुष मलिक प्रकरण को सामने रखते हुए सोम ने कहा कि पहले लव जिहाद लड़कियों के साथ चलता था, अब लड़कों के साथ हो रहा है। इसीलिए UCC जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छे परिवारों के लड़कों का बड़े स्तर पर ‘माइंडवॉश’ किया जा रहा है और इसके पीछे फंडिंग से लेकर एक खास नैरेटिव तैयार करने तक का काम हो रहा है।
सोम ने कहा कि शामली का मामला इसका एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में विदेशी और ‘सो-कॉल्ड सेक्युलर’ लोग भी शामिल हैं। उनके मुताबिक यह केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर फंडिंग करके युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सोम ने इन आरोपों के समर्थन में कोई विशिष्ट सार्वजनिक साक्ष्य नहीं दिया।
- यूसीसी ही इस बुखार को उतारने का काम करेगा
संगीत सोम ने यूसीसी को इसका समाधान बताते हुए कहा कि समान नागरिक कानून ही इस बुखार को उतारने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समान नागरिक कानून लागू होना चाहिए और जिस मजबूती के साथ इसे लागू करने की जरूरत है, उसी तरह इसे लागू किया जाना चाहिए। एक दिन पहले भी सोम ने यूसीसी का विरोध करने को लेकर अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला था।
- ‘मुस्लिमों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी और राहुल गांधी’
सोम ने अपने बयान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मुस्लिमों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी और राहुल गांधी। सोम ने तीनों नेताओं पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि शामली का प्रकरण इसका एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश, राहुल और ओवैसी देश में शांति नहीं चाहते और हमेशा देश को बांटने की राजनीति करते हैं। सोम ने कहा कि सनातनी इसे समझ चुके हैं और 2027 में इनकी औकात पता चलेगी।
- दंगा करेंगे तो सात पुश्तें याद रखेंगी
प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक तनाव का जिक्र करते हुए संगीत सोम ने कहा कि यूपी में धार्मिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद इन लोगों को पता है कि दंगा करेंगे तो ऐसा इलाज होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी। सोम ने एक वर्ग की बढ़ती आबादी को भी चिंता का विषय बताते हुए यूसीसी को पूरी दमदारी से लागू करने की मांग की।
सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

- *'अखिलेश के राज में बिकती थीं नौकरियां, शिवपाल बनाते थे सूची और अखिलेश करते थे दस्तखत'…, राजभर का बड़ा आरोप*
- *'सपा राज में हर जिले में था माफिया, गुंडों की सरकार कही जाती थी'…, अखिलेश पर राजभर का बड़ा हमला*
* *राजभर बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस राज में करोड़ों की संपत्ति हजारों में लेकर होटल-मॉल बनाए*


लखनऊ। एक्सप्रेसवे, ऑनलाइन पेमेंट, वक्फ संपत्ति, सरकारी नौकरियों और कानून-व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता पाने के लिए व्याकुल हैं, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के काम पसंद नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें बनती हैं तो टूटती भी हैं और टूटने पर ठेकेदार उन्हें दोबारा बनाता है। अगर अखिलेश को सड़कों की चिंता है तो उन्हें अपने कार्यकाल की सड़कों को भी झांककर देखना चाहिए।
- *‘ऑनलाइन पेमेंट पर चुंगी की बात कर गुमराह कर रहे अखिलेश’*
ऑनलाइन पेमेंट पर चुंगी लगाए जाने के अखिलेश यादव के आरोप पर राजभर ने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 95 प्रतिशत लोगों पर इसका कोई भार नहीं है, जबकि 5 प्रतिशत सक्षम लोगों पर भार है। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसी तरह की बातों से लोगों को गुमराह कर रहा है।
सीए-एनआरसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसके विरोध में विपक्षी दलों ने आंदोलन किया और दिल्ली का शाहीन बाग पूरे देश में चर्चा का विषय बना, लेकिन कानून लागू हुआ। राजभर ने दावा किया कि लागू होने के तीन साल से ज्यादा समय बाद भी एक भी मुसलमान देश से नहीं निकाला गया।
- *‘वक्फ की संपत्ति का हिसाब होने लगा तो विपक्ष परेशान’*
वक्फ बोर्ड की संपत्ति के मुद्दे पर राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून आने के बाद विपक्षी दल रोना-रोने लगे कि अब क्या होगा। उन्होंने कहा कि संपत्ति ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज होने के बाद चोरी नहीं की जा सकेगी।
राजभर ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान वक्फ की करोड़ों की संपत्ति को हजारों में लेकर किसी ने होटल बनाया, किसी ने मॉल बनाया और किसी ने बेच दिया। उन्होंने कहा कि अब रिकॉर्ड दर्ज होने की व्यवस्था से ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
- *‘अखिलेश के कार्यकाल में नौकरी बिकती थी’*
सरकारी नौकरियों को लेकर अखिलेश यादव के दावों पर राजभर ने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार अपने कार्यकाल में 9.5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है। वहीं, अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में नौकरियां बिकती थीं।
राजभर ने दावा किया कि नौकरी का विज्ञापन निकलते ही शिवपाल यादव और उनके लोग सक्रिय हो जाते थे। उनके मुताबिक पांच, दस और पंद्रह लाख रुपये तक की बोली लगती थी। पैसा लेने के बाद सूची बनती थी, शिवपाल यादव सूची तैयार करते थे, अखिलेश यादव उस पर दस्तखत करते थे और संबंधित विभाग उसी सूची को जारी करता था।
- *‘नौकरियां बिना पैसे मिल रही हैं, इसलिए परेशान हैं’*
राजभर ने कहा कि अब योगी सरकार बिना पैसे के नौकरियां दे रही है, इसलिए अखिलेश यादव परेशान हैं। अखिलेश के सत्ता में आने पर नौकरी देने के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, ‘कहां से देंगे, अपने घर से?’ उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश खुलकर नहीं कह पा रहे कि सरकार बनने पर अपनी जाति को नौकरी देंगे।
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पांच साल के कार्यकाल में अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाने का काम किया और अब उन्हें चिंता है कि योगी सरकार नौकरियां देती गई तो सत्ता में लौटने पर उनके लोगों को नौकरी कैसे मिलेगी।
- *‘सपा सरकार में गुंडों की सरकार कही जाती थी’*
साइबर और महिला अपराध को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर राजभर ने उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार को गुंडों की सरकार कहा जाता था। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि जब मुजफ्फरनगर जल रहा था और लोग मारे जा रहे थे, तब सैफई में नाच देखा जा रहा था।
राजभर ने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान एक हजार दंगे हुए, कर्फ्यू लगा और 1,200 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि उस दौर में हर जिले में एक माफिया होता था, गैंगवार चलता था और लोग असलहे लहराते हुए सड़कों पर घूमते थे। राजभर ने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव उसी तरह का राज चाहते हैं। उन्होंने योगी सरकार को कानून के राज वाली सरकार बताते हुए कहा कि आज अपराध करने वाला 48 घंटे के भीतर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।
- *‘मंदिर भी बनाएंगे और मौलाना के साथ नमाज भी पढ़ेंगे?’*
अखिलेश यादव के मंदिर बनवाने के बयान पर भी राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो मंदिर बनवाने की बात करते हैं, वही मौलाना के साथ जाकर नमाज भी पढ़ते हैं। राजभर ने सवाल किया कि मंदिर बनाकर वहां पूजा भी करेंगे और टीका लगाकर नमाज पढ़ने भी जाएंगे?
मऊ: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा  ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत चला सफाई
ऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वृद्धाश्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा जी द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस दौरान वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाने तथा जरूरतमंदों के बीच सेवा और सहयोग की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियां देखें

वहीं, नगर विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना में सफाई अभियान भी चलाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता, सम्मान और संवेदना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा



- विश्वकर्मा जयंती पर राज्यमंत्री का सपा पर हमला, बोले- कहने और करने में बहुत अंतर, हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है
-  अखिलेश के छुट्टी के वादे पर कहा- छुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानना, पढ़ना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना
- बेरोजगारी के आरोप को किया खारिज, बोले- काशी से वडनगर बाइक यात्रा पर निकल रहे युवा, देश को दे रहे बड़ा संदेश
- यूपीआई के विरोध पर कहा- राहुल गांधी अखिलेश यादव के आका, दोनों के बीच सांठगांठ
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर की पूजा-अर्चना, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना


वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी, बेरोजगारी, एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार और रोजगार से जुड़े अखिलेश यादव के बयानों पर उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।
पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
- छुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा को जानना
अखिलेश यादव की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करने और रिवर फ्रंट पर मंदिर बनाने के वादे पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि छुट्टी का कोई खास मतलब नहीं है। ज्यादा जरूरी यह है कि लोग भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानें, उन्हें पढ़ें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।
- बेरोजगारी के आरोप को किया खारिज
अखिलेश यादव के बेरोजगारी से जुड़े बयान पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश के युवा वाराणसी से वडनगर की बाइक यात्रा पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर और कर्मस्थली वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा बड़ा संदेश दे रही है।
- सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचार आम था
एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के साढ़े नौ वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान कोई मंत्री या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार आम बात थी। अखिलेश यादव के रोजगार देने के वादे पर राज्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। अखिलेश यादव की सरकार में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ, यह सभी जानते हैं।”
- राहुल गांधी को बताया अखिलेश का आका
यूपीआई भुगतान प्रणाली को लेकर अखिलेश यादव की आलोचना पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वह विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी उनके आका हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोध करेंगे तो अखिलेश यादव भी विरोध करेंगे। इससे हमारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और योजनाओं को लगातार लागू किया जाता रहेगा।
रेड क्रॉस एवं आईएमए के द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप में 512 मरीजों का किया परीक्षण
फर्रुखाबाद ।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी  एवं  आईएमए  के संयुक्त तत्वावधान में आज बलीपट्टी गांव में द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
कैंप में बाढ़ प्रभावित 05 गांवों—आसनपुर, रतनपुर रसीदा, मड़ैमा तौनिक, बलीपट्टी रानीगाँव एवं नगला दुआँ से आए कुल 512 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कैंप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा ने स्वयं मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति शीश मेहरोत्रा, सचिव आकाश चतुर्वेदी, कौशल्या गिरी एवं दीपक अग्निहोत्री सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे तथा राहत एवं चिकित्सा सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आईएमए फर्रुखाबाद द्वारा की जा रही इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
35 लाख रुपए कीमत के खोए हुए 151 मोबाइल उपभोक्ताओं को पुलिस अधीक्षक ने दिए, मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे


फर्रुखाबाद। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को सर्विलांस टीम द्वारा 35 लाख रुपए कीमत के 151 मोबाइल उपभोक्ताओं के बरामद किए हैं । गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट और उनके शिकायतकर्ताओं को पुलिस लाइन बुलाकर और उन्हें पहचान कराकर उनके हाथों में उन्हीं के मोबाइल दिए हैं तो मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्विलांस टीम में थाना क्षेत्र में सुराग लगाने के बाद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
- जन सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश: ए.के. शर्मा
- शाहगंज में सेवा और समर्पण का संदेश, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ/ जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को जनपद जौनपुर की शाहगंज तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रक्तदान करने वाले नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर मिला रक्त उसके लिए जीवन और मृत्यु के बीच अंतर बन सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की प्रमुख प्रेरणाओं में रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भाव को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में रक्तदान के माध्यम से लोगों ने सेवा और संवेदना का जो संदेश दिया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देता है, तभी जनसेवा का भाव जनआंदोलन का रूप लेता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के संकल्प के साथ समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ सहज, सुगम और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यक्रम तभी सार्थक होंगे, जब उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे और नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।