/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz रेड क्रॉस एवं आईएमए के द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप में 512 मरीजों का किया परीक्षण uttar pradesh
रेड क्रॉस एवं आईएमए के द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप में 512 मरीजों का किया परीक्षण
फर्रुखाबाद ।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी  एवं  आईएमए  के संयुक्त तत्वावधान में आज बलीपट्टी गांव में द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
कैंप में बाढ़ प्रभावित 05 गांवों—आसनपुर, रतनपुर रसीदा, मड़ैमा तौनिक, बलीपट्टी रानीगाँव एवं नगला दुआँ से आए कुल 512 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कैंप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा ने स्वयं मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति शीश मेहरोत्रा, सचिव आकाश चतुर्वेदी, कौशल्या गिरी एवं दीपक अग्निहोत्री सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे तथा राहत एवं चिकित्सा सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आईएमए फर्रुखाबाद द्वारा की जा रही इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
35 लाख रुपए कीमत के खोए हुए 151 मोबाइल उपभोक्ताओं को पुलिस अधीक्षक ने दिए, मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे


फर्रुखाबाद। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को सर्विलांस टीम द्वारा 35 लाख रुपए कीमत के 151 मोबाइल उपभोक्ताओं के बरामद किए हैं । गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट और उनके शिकायतकर्ताओं को पुलिस लाइन बुलाकर और उन्हें पहचान कराकर उनके हाथों में उन्हीं के मोबाइल दिए हैं तो मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्विलांस टीम में थाना क्षेत्र में सुराग लगाने के बाद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
- जन सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश: ए.के. शर्मा
- शाहगंज में सेवा और समर्पण का संदेश, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ/ जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को जनपद जौनपुर की शाहगंज तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रक्तदान करने वाले नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर मिला रक्त उसके लिए जीवन और मृत्यु के बीच अंतर बन सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की प्रमुख प्रेरणाओं में रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भाव को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में रक्तदान के माध्यम से लोगों ने सेवा और संवेदना का जो संदेश दिया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देता है, तभी जनसेवा का भाव जनआंदोलन का रूप लेता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के संकल्प के साथ समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ सहज, सुगम और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यक्रम तभी सार्थक होंगे, जब उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे और नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
आकांक्षा सोसायटी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया
संभल । आकांक्षा सोसायटी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मोमबत्तियों की रोशनी से 'हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी' लिखकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

आकांक्षा सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति संगीता भार्गव जी ने बताया कि  श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी का बचपन संघर्षों और कठिन परिश्रम के बीच बीता। उनका जीवन निरंतर परिश्रम, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों से जुड़ा रहा। युवावस्था में उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ संभालीं।

वर्ष 2001 से 2014 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत सहित अनेक योजनाओं एवं अभियानों पर जोर दिया गया। गरीबों के लिए आवास, बिजली, स्वच्छ जल, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रमुखता दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में अनुशासन, समय के प्रति प्रतिबद्धता, निरंतर कार्य और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण माना जाता है। तकनीक, डिजिटल व्यवस्था, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में भी उनके कार्यकाल के दौरान कई पहल हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए गए। भारत की G20 अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और International Solar Alliance जैसी पहलों के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की भागीदारी को बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर आकांक्षा सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की यात्रा है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुँचना उनके निरंतर परिश्रम और अनुशासन को दर्शाता है।

संगीता जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत, सकारात्मक सोच और देश के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में आकांक्षा सोसायटी के सदस्यों ने मोमबत्तियों से बनाए जन्मदिन संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएँ दीं तथा देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें सभी आकांक्षा सोसायटी के सदस्य शालू काजल प्रिया सिल्की इशिता मनप्रीत अंकिता मीनू गौरव निशा सोनल सरिता शिल्पा दीपा हिमांशी आरती अध्या रूपाली संतोष दीपिका रक्षा अर्शी कुमुद सपना दीक्षा लक्षिता हुमा आदि का सहयोग रहा।
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत झारखंडी सरोवर में हुआ श्रमदान 
                
                                
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान        
                                   
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विविध स्वच्छता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा झारखंडी सरोवर में विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने झारखंडी सरोवर परिसर में पहुंचकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान सरोवर परिसर में फैले कूड़े-कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सार्वजनिक स्थलों,जलस्रोतों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को श्रमदान एवं जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता अभियान से जोड़ना है। नगर पालिका द्वारा अभियान के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रमदान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या,कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र गौड़,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा स्वच्छ एवं सुंदर बलरामपुर के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा सीमित बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज में 20 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 51 किलो से ऊपर केसर का महाभोग लड्डू,व डांडिय
श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति भगवतीगंज कमेटी के लोगों ने विनय मिश्रा सह संयोजक भाजपा अवध क्षेत्र को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया

जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति भगवतीगंज बलरामपुर स्थान श्री बगिया बाबा मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के भजन कीर्तन में पहुंचे विनय मिश्रा सह संयोजक अवध क्षेत्र भाजपा को श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर के कमेटी के लोगों ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया जिसमे कमेटी के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने बताया कि सुबह शाम मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड रहती है व गणपति बप्पा की आरती में शामिल होने व प्रसाद ग्रहण करने की श्रद्धालुओं मे होड मची रहती है जिसमें 18 सितंबर को व्विज प्रतियोगिता,नाटक प्रतियोगिता,19 सितंबर को महा आरती,चित्रकला प्रतियोगिता,लेखन प्रतियोगिता,आर्ट कला प्रतियोगिता,20 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 51 किलो से ऊपर केसर का महाभोग लड्डू,व डांडिया किया जाएगा,21 सितंबर को भगवतीगंज से भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए सिसई घाट स्थित राप्ती नदी में श्री गणेश भगवान का प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा,23 सितंबर को विशाल भंडारा दोपहर में 12:00 से प्रभु की इच्छा तक चलेगा जिसमे बगिया बाबा मंदिर के पुजारी जय नारायण शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,कमेटी के संरक्षक प्रवीण गुप्ता,श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी,उपाध्यक्ष अतुल गौरव,अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता, मोनू साहू,दीपक शर्मा,रिंकू कमलापुरी,शिव शंकर टुनटुन, डीपी गुप्ता,नंदकिशोर,आदि लोग भजन कीर्तन व आरती में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
कूटनीति से नेतृत्व तक—राष्ट्र सर्वोपरि: युवाओं में पढ़ने, कौशल और राष्ट्र निर्माण की भावना जरूरी
- तरनजीत सिंह संधू ने लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—डिग्री के साथ बदलती दुनिया के अनुरूप कौशल विकसित करें

लखनऊ। गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 के अंतर्गत गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सत्र ‘कूटनीति से नेतृत्व तक—राष्ट्र सर्वोपरि’ में दिल्ली के उपराज्यपाल एवं पूर्व राजनयिक सरदार तरनजीत सिंह संधू ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में पढ़ने की आदत, कौशल विकास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। असफलताओं से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक युवराज मलिक ने सरदार तरनजीत सिंह संधू और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी का शॉल ओढ़ाकर एवं पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संधू के जीवन, व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन में योगदान पर केंद्रित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
- पढ़ने से विकसित होती है सोचने-समझने की क्षमता
सरदार संधू ने कहा कि गोमती पुस्तक महोत्सव केवल पुस्तकों और साहित्य तक सीमित मंच नहीं है, बल्कि नए विचारों, विद्वानों और समाज को दिशा देने वाले संवाद का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पढ़ने से व्यक्ति को केवल जानकारी ही नहीं मिलती, बल्कि सोचने, समझने और नए विचार विकसित करने की क्षमता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण आज पढ़ने के लिए समय निकालना चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में पुस्तकों का महत्व और बढ़ जाता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों से भी जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेल टीम भावना, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। संधू ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेनी चाहिए। असफलता को अनुभव और सीख में बदलकर आगे बढ़ना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- डिग्री के साथ कौशल विकास पर भी दें जोर
अपने विदेश सेवा के अनुभव साझा करते हुए संधू ने बताया कि उन्होंने 36 वर्ष तक विदेश सेवा में कार्य किया और विभिन्न देशों में रहते हुए अलग-अलग समाजों, व्यवस्थाओं और नीतियों को समझने का अवसर मिला। अमेरिका और जर्मनी सहित विभिन्न देशों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ ऐसे कौशल विकसित करने का आह्वान किया, जो भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हों। युवाओं को यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि आने वाले समय में किन क्षेत्रों और कौशलों की मांग बढ़ेगी।
- युवा शक्ति को अवसर और कौशल से जोड़ना जरूरी
संधू ने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की महत्वपूर्ण शक्ति है। इस क्षमता को सही अवसरों और कौशल से जोड़कर भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर उनका सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रगति के साथ परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी है। युवाओं को अपने विकास के साथ सामाजिक सरोकारों और जिम्मेदारियों को भी महत्व देना चाहिए। - एआई का उपयोग करें, लेकिन निर्णय क्षमता बरकरार रखें
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर संधू ने कहा कि तकनीक आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। विद्यार्थियों को एआई का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। तकनीक सहायता का माध्यम हो सकती है, लेकिन अपनी सोच और निर्णय लेने की क्षमता को पूरी तरह उस पर निर्भर नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन के अनुभव भी सीखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
- तेजा सिंह समुंदरी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
सरदार संधू ने स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़े सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन और योगदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ने और उनके योगदान को समझने का आह्वान किया। उन्होंने लखनऊ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा का उल्लेख करते हुए प्रेमचंद और भगवती चरण वर्मा जैसे साहित्यकारों को याद किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ साहित्य, संस्कृति और विचार की समृद्ध परंपरा वाला शहर है। विद्यार्थियों को अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होना चाहिए।
- आधुनिक कौशल के साथ भारतीय मूल्यों का समन्वय जरूरी
संधू ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल तकनीक और आधुनिक साधनों के बल पर नहीं होगा। इसके लिए भारतीय परंपरा, संस्कृति, साहित्य, ज्ञान और मूल्यों के साथ आधुनिक कौशल का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग समाज और राष्ट्र की प्रगति में करने का आह्वान किया। - तीन पुस्तकों का हुआ अनावरण, विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ अतिथियों ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का अनावरण किया। इनमें सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन और योगदान से संबंधित पुस्तक भी शामिल रही। गोमती पुस्तक महोत्सव के आयोजन में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। सरदार तरनजीत सिंह संधू ने श्री चंद्र प्रकाश को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रो. रोली मिश्रा और सुश्री सांत्वना तिवारी को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक युवराज मलिक, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी और सरदार तरनजीत सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आश्रय से आगे, अधिकार तक पहुंच रहे बुजुर्ग

- प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में 6,607 बुजुर्ग रह रहे, समाज कल्याण विभाग ने आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा पर बढ़ाया जोर
- वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मंत्री असीम अरुण

लखनऊ। प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों को अब महज आश्रय ही नहीं, बल्कि आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा से भी जोड़ा जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार प्रदेश में संचालित 75 वृद्धाश्रमों में कुल 6,607 बुजुर्ग निवासरत हैं। इनमें से 4,901 पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, जबकि 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को केवल सुरक्षित छत देने के बजाय उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र वृद्धजन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।
- 4,901 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन
समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक एवं योजनाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा 75 वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रमों में रहने वाले 6,607 बुजुर्गों में से पात्र 4,901 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।विभाग का जोर पात्र बुजुर्गों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर है, ताकि आश्रय के साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी मिल सके।
-  2,551 बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा
वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए पात्र 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इन्हें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) से जोड़ा गया है। इसके अलावा पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।
-  दो वित्तीय वर्षों में 1,073 नए बुजुर्ग जुड़े
समाज कल्याण विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1,073 नए बुजुर्गों को जोड़ा गया है। विभाग का कहना है कि पात्रता के आधार पर वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।समाज कल्याण विभाग की इस पहल का उद्देश्य वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को आश्रय के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण उपलब्ध कराना है।
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर वित्त मंत्री ने शुरू किया वृहद स्वच्छता अभियान


- सुरेश खन्ना बोले—स्वच्छता सरकार की ही नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी; जनभागीदारी से बने जनांदोलन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ की ओर से गुरुवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हजरतगंज में अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने हजरतगंज में स्थापित महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमाओं तथा उनके आसपास स्थित चबूतरों की स्वयं सफाई और धुलाई की। इसके बाद उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
- स्वच्छता को जनांदोलन बनाने की अपील
अभियान का शुभारंभ करते हुए सुरेश खन्ना ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी जनांदोलन का रूप दिया जा सकता है।
- प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं
वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा बताते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मऊ साइबर पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
CEIR पोर्टल की मदद से 2.54 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन बरामद

मऊ। साइबर क्राइम पुलिस थाना मऊ की टीम ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 8 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों की तस्दीक के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 54 हजार 892 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने यह कार्रवाई की।

बरामद मोबाइल में VIVO Y27 के दो फोन, REDMI A2, VIVO Y28, VIVO V29, REALME, OPPO A59 और MOTOROLA G96 शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया और संबंधित मोबाइल स्वामियों की पहचान एवं तस्दीक के बाद उन्हें वापस कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने मऊ पुलिस की साइबर टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की सूचना समय से मिलने पर CEIR प्रणाली के जरिए उसे ट्रेस करने और बरामद करने में मदद मिलती है।

मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। समय से सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर गुम मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जाता है।