पुण्यश्लोक माता अहिल्या बाई होलकर के जयंती त्रिशताब्दी वर्ष पर विभिन्न आयोजन होगा।
![]()
बलरामपुर।अटल भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि
अहिल्या बाई ने राज्य का शासन करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। काशी,अयोध्या व केदारनाथ सहित पूरे भारत में 3175 स्थानों का पुनस्र्थापना कराते हुए सनातन धर्म को मजबूत किया। अहिल्या बाई ने जीवन भर संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कही।
मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि अहिल्या बाई परम शिव भक्त थीं। अहिल्याबाई होल्कर के बारे में आज सभी लोगों को जानने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 31 मई 1725 में उनका जन्म हुआ था। जन्म स्थान पर बालिकाओं के लिए कोई भी शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन उनके पिता ने अहिल्या बाई को शिक्षा दिलाया। मल्हड़ राव ने अहिल्या बाई के निर्भीकता व शिव भक्ति को देखते हुए अपने पुत्र के लिए उनके पिता से विवाह का प्रस्ताव रखा। महज दस वर्ष की आयु में अहिल्याबाई की शादी हो गई। पति व पुत्र का देहावसान होने के बाद भी उन्होंने अपने राज्य को बहुत अच्छे ढंग से चलाया। होल्कर समाज के बार-बार युद्ध करने के बाद भी अपने राज्य को सुरक्षित रखा। उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने भोजनालय,तालाब,गरीब बेटियों की शादी सहित तमाम सामाजिक कार्य दान लेकर किया। उनके जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष पर 21 भी से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित जन जन तक पहुंचा या जायेगा।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस मौजूद रहे।
May 17 2025, 14:29