नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना को कांग्रेस ने बताया नरसंहार
रांची : दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात आम दिनों की तरह ही यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। किसी को अपने घर जाना था, तो कोई महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था। यात्रियों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी थी और हर कोई प्लेटफॉर्म पर बस अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसी रात 9:30 बजे अचानक से यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते कुछ ही देर में भगदड़ मच गई जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में हुए घायलो को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के RML अस्पताल ले जाया गया है।
![]()
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए इस दर्दनाक घटना को लेकर आज झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस के नेताओ के द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए, कैंडल मार्च निकाला गया। मृतको की आत्मा की शांति की कामना की। कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा का मांग किया। साथ ही साथ मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपया मुआवजा देने की भी मांग की।
![]()
वही राजेश गुप्ता ने सरकार पर आरोप लगाया है कि महाकुंभ में बेहतर व्यवस्था के नाम पर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया और वहां की लचर व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जाने चली गई। इससे पहले भी महाकुंभ में दो बार हादसे हो चुके हैं।
दूसरी ओर भगदड़ में यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि, मृतक परिवार के साथ पूरी संवेदना है और सरकार हर संभव उनकी मदद करें।
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो CCTV फुटेज और अन्य सबूत जुटा रही है। वही गवाहों के बयान भी लिए जाएंगे। सभी साक्ष्यों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी जाएगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स के साथ बैठक हुई। दिल्ली पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच को डीसीपी रैंक के अफसर मोनिटर कर रहे।
Feb 16 2025, 18:45