बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, प्रयागराज में संगम तट पर किया पिंडदान
वर्ष 2000 से कर रही थी तपस्या, बॉलीवुड से आध्यात्म की ओर देखें महामंडलेश्वर का प्रोसेस
रिपोर्टर जयंत कुमार
लोकेशन प्रयागराज
रांची डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चकाचौंध की दुनिया को छोड़ आध्यात्म की ओर बढ़ी है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शुक्रवार को इस अभिनेत्री को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया। हम बात कर रहे हैं गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की जो अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएगी।
गौरतलब है कि ममता ने काफी पहले संन्यास ले लिया था। वो साध्वी की जिंदगी जी रही थीं। हाल ही में वो 24 साल बाद भारत लौटी हैं। प्रयागराज के संगम तट पर पहुंची ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान किया और और संगम में तीन डुबकी लगाई। फिर अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक हुआ। संगम में डुबकी लगाने के बाद ममता कुलकर्णी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "ये महादेव का आदेश था। महाकाली की इच्छा थी। ये मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने ही आज का दिन चुना।
जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी। किन्नर अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक के दौरान उन्हें महामंडलेश्वर पद पर अभिशिक्त किया गया। यानी अब ये यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएगी। यहां स्टेज पर पांच अलग-अलग गुरुओं ने इनका अभिषेक किया। सबसे पहले गुरु ने उन्हें रुद्राक्ष का कंठा दिया फिर उसके बाद एक गुरु ने चादर यानी भगवा वस्त्र दिया वहीं एक गुरु ने भस्मी दिय, एक गुरु ने चोटी काटी और एक गुरु ने उन्हें कॉपिन दिया। यह पूरी प्रक्रिया है महामंडलेश्वर की। जो तस्वीरों के माध्यम से आप देख रहे हैं। शिखा से मुक्ति दिलाने का कार्य आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया यानि चोटी उन्होंने काटी।
52 साल की ममता महाकुंभ के किन्नर अखाड़ा में रह रही है। 2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में समानता और मान्यता देना है। अब, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करके अखाड़ा अपने संदेश और प्रभाव को और अधिक फैलाने कोशिश कर रहा है।
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर भी थे. फिर उन्होंने 'आशिक', 'आवारा', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया
Jan 25 2025, 17:33