*भाजपा 2 लाख लोगों को बनाएगी विकसित भारत एंबेसडर*
*लोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता : मीना चौबे*
*गांव में 100 व नगरीय बूथों पर बनाए जाएंगे 200 विकसित भारत एंबेसडर*
*बीजेपी जिला कार्यालय पर आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला*
सुल्तानपुर,मिशन-2024 में एतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिले में दो लाख लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी।इसी क्रम में पार्टी की तरफ से शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है।कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
उन्होंने बताया जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे।नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100 डेज चैलेंज की शुरुआत होगी। इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी,सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी,वकील आदि का अभियान चलाएगे।इस अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सक्रिय योगदान देंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है।प्रशिक्षण कार्यशाला में आईटी के जिला संयोजक संजय उपाध्याय ने नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की सभी विधानसभा में दीवार लेखन का कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा।नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडरों को उनके कार्यों के लिए बड़ा मंच देगा।
Dec 16 2023, 18:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
86.4k