*जौनपुर में हौसला बुलंद बदमाशों की गोली से एक घायल*
![]()
जौनपुर- जनपद मुख्यालय स्थित थाना लाइन बाजार क्षेत्र के नईगंज में अरुणोदय अस्पताल के पास लखनऊ एन एच पर आज फिर गोलियां तड़तड़ा उठी है। इस गोलीकांड में नितेश सिंह नामक युवक घायल हो गया है।घटना के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान घायल नितेश सिंह ने बताया कि काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने अचानक घटनास्थल उसे रोककर भद्दी-भद्दी गालियां दी और गोलियां चलाने लगे। इस दौरान हमलावरों ने चार पांच राउंड गोली चलाई। जिसमें युवक घायल हो गया।घायल युवक नितेश ने अपने बयान में गोली मारने वालो में एक का नाम लिया है। घायल के अनुसार गोली मारने वालों में अभिनव सिंह साहिल नामक युवक शामिल रहा है।
घटना की खबर लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात घायल के उपचार कराने में जुटी साथ ही तहरीर लेकर नाम जद केस दर्ज किया है।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। सूत्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार घायल नितेश सिंह छोटू सिंह नामक एक युवक का साथी बताया जा रहा है। पुलिस इस घटना के पीछे विगत कुछ वर्ष पहले छात्र राजनीति को लेकर हुई एक हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। जिसमें अभिनव सिंह साहिल गवाह है और छोटू सिंह उसमें अभियुक्त है। मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। सच क्या है यह तो जांच के बाद साफ होगा।




Aug 28 2023, 15:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
54.2k