/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पौराणिक तीर्थ नर्मदा ताल की पटरी पर खडी घास से निकलना हुआ दूभर Hardoi1
पौराणिक तीर्थ नर्मदा ताल की पटरी पर खडी घास से निकलना हुआ दूभर

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थिति पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल पर सावन माह में तीर्थ यात्रियों आना जाना रहता है। श्रद्धालु नर्मदा तीर्थ स्थल परिक्रमा पथ  की परिक्रमा करते हैं।लेकिन परिक्रमा पथ के दोनों ओर बड़ी बड़ी घास  है। जिस कारण श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।घास से जहरीले कीड़ों के निकलने की आसंका से इंकार नही किया जा सकता बाबजूद इसके नगरपालिका परिषद  द्वारा घास की सफाई न करवाना  कार्यों में लापरवाही का नमूना पेश करता है।इस सम्बन्ध मे  अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा दिखबाता हूं
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,      
ब्यूरो रितेश मिश्रा
सुरसा (हरदोई) पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त बिबरण मे थाना सुरसा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 4 जुलाई 2026 को तहरीर दी थी।जिस में आरोप लगाया गया कि लालापुरवा मजरा सौतेरा निवासी आशीष पुत्र कलक्टर अपने दो अन्य साथियों की मदद से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पाया कि मामला अत्यंत गंभीर और नाबालिक से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में पास्को  एक्ट की बढ़ोतरी की।थाना सुरसा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त आशीष (पुत्र कलक्टर, निवासी लालापुरवा मजरा सौतेरा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर विवादित टिप्पणी     
                       

सुभा सपा महिला सभा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर पर FIR दर्ज)

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर,पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं तथा उनके परिवारों के विरुद्ध सोशल मीडिया व मीडिया में आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक बयानबाजी के मामले में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ हरदोई कोतवाली शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की लिखित तहरीर के आधार पर की गई है।दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, सपा नेता सीमा राजभर पर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया बयानों के जरिए सुभासपा के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप हैंशिकायतकर्ता व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने बताया, "20 जुलाई को फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर जी एवं पार्टी की सामाजिक-राजनीतिक साख को नुकसान पहुँचाने की सोची-समझी कोशिश की गई। इसके अलावा सीमा राजभर द्वारा पूर्व में भी (15 जुलाई, 12 मई और 6 जून 2026 को) विभिन्न मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुभासपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित व भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई थी।सुभासपा की ओर से इन आपत्तिजनक पोस्ट्स और वीडियो सामग्री के डिजिटल साक्ष्य (स्क्रीनशॉट एवं लिंक) पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं। शिकायत में पूरे घटनाक्रम को 'राजनीतिक द्वेष से प्रेरित' बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध कराए गए सोशल मीडिया साक्ष्यों, वीडियो और पोस्ट्स की फॉरेंसिक व तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कारयवाही की जाएगी
प्रथम कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, बन्नापुर में हुआ भंडारा*

ब्यूरो रितेश
बघौली, हरदोई*। क्षेत्र में पहली कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ यात्रा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से मेहंदी घाट से शुरू होकर सुनासीरनाथ मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए।कांवड़ यात्रा में सुरजीत शर्मा, रामनिवास कश्यप, नरेंद्र राठौर, बिपुल सिंह, अंकुल शर्मा, सगुन राठौर, शिव शंकर, भोले और अंकुर कश्यप सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कांवड़ यात्रियों के लिए बन्नापुर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा और सहयोग किया।इस अवसर पर सांडी विधायक सुभाष कुमार भी मौजूद रहे। वहीं सोमेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन बघौली, के साथ वेदपाल वर्मा और प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।भंडारे और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पिता की मौत के बाद ट्रैक्टर अपने नाम कराने का आरोप, फर्जी दस्तावेज व धोखाधड़ी की शिकायत*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई*। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रियन खेड़ा मजरा विक्टोरियागंज निवासी अंशू पाल ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर अपने दिवंगत पिता के ट्रैक्टर समेत कृषि उपकरणों पर कथित रूप से कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर का पंजीकरण दूसरे व्यक्ति के नाम कराने का आरोप लगाया है।
प्रार्थिनी के अनुसार उसके पिता रामसेवक की मृत्यु 17 जून 2026 को हुई थी। उनके नाम सोनालिका ट्रैक्टर संख्या UP 30 AL 1397 एआरटीओ हरदोई में पंजीकृत था। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद मूलचन्द्र पुत्र धन्ना ने रामनरेश पुत्र बल्देव तथा एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी/अधिकारी के कथित सहयोग से कूटरचना और प्रतिरूपण के माध्यम से ट्रैक्टर का पंजीकरण अपने नाम करा लिया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रार्थिनी के पिता के ट्रैक्टर से संबंधित दो ट्रॉलियां, दो रोटावेटर, दो थ्रेशर, एक कल्टीवेटर, मोटरसाइकिल संख्या UP 30 AW 6905 तथा पावरट्रैक ट्रैक्टर संख्या UP 30 BY 04745 पर भी विपक्षियों ने कथित रूप से जबरन कब्जा कर लिया है।
प्रार्थिनी ने पूरे मामले की जांच एंटी फ्रॉड सेल से कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: उपलब्ध प्रार्थना पत्र में ट्रैक्टर के पंजीकरण की तारीख 30 दिसंबर 2025 लिखी गई है, जबकि पिता की मृत्यु 17 जून 2026 बताई गई है। तारीखों में यह विरोधाभास जांच का विषय है।
सीडीओ ने एनआरसी सेंटर का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 13 सीडीपीओ को नोटिस
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने बच्चों की माताओं से बातचीत कर उन्हें दिए जा रहे पोषाहार की जानकारी ली।
सीडीओ ने एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता और डायटिशियन श्रीमती शालिनी मिश्रा से पोषाहार की जानकारी लेने के साथ रसोईघर का निरीक्षण किया। रसोई में सीलन और रंगाई-पुताई की कमी मिली। एनआरसी के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। इस पर उन्होंने सीएमओ को एनआरसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।दो माह से एनआरसी नहीं पहुंचीं सीडीपीओ
एनआरसी में ब्लॉक संडीला को छोड़कर 13 ब्लॉकों के अतिकुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं। पिछले दो माह में किसी भी ब्लॉक की सीडीपीओ ने एनआरसी का भ्रमण नहीं किया और न ही भर्ती बच्चों के संबंध में फीडबैक लिया। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी 13 सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डॉ. चंद्र किशोर, सीएमएस, डॉ. शिवम गुप्ता, प्रभारी एनआरसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेन्द्र सिंह और बीडीओ सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं।
सम्प्रेक्षण गृह का भी किया निरीक्षण
इसके बाद सीडीओ ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने निरुद्ध बाल बंदियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा पुस्तकालय, कंप्यूटर रूम, भोजनालय और क्रीड़ा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संस्थान में बागवानी का कार्य सराहनीय मिलने पर उन्होंने अधीक्षक की प्रशंसा की।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह सौरभ पाठक और बीडीओ सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 2000 से अधिक बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की गोली
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) अभियान के तहत सोमवार को सेंट जेम्स स्कूल, लखनऊ रोड, हरदोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल के 2000 से अधिक बच्चों ने कृमिनाशक दवा का सेवन किया।
डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पेट में कृमि होने से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कृमि संक्रमण के कारण शरीर में खून की कमी (एनीमिया) सहित कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों में एनीमिया होने पर पढ़ाई में पिछड़ना, थकान, आलस्य और चक्कर आने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ रहने से भावी पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और सभी लोग स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने सभी लक्षित बच्चों एवं अभिभावकों से अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन सुनिश्चित कराने की अपील की।
बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने और उनके पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल की दवा दी जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान अपने बच्चों को दवा का सेवन अवश्य कराएं। अभियान में किसी कारणवश दवा खाने से छूटे बच्चों के लिए 14 अगस्त 2026 को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 5445 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 22 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल फादर लैंसी एवं अन्य अध्यापकगण के अलावा RKSK जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एहसान, DCPM शिव कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण में तेजी लाने के निर्देश
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में तहसील सवायजपुर क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना के द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि क्रय समेत सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में भूमि क्रय से संबंधित समिति ने परियोजना की प्रगति और भूमि क्रय की स्थिति के संबंध में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भूमि क्रय का कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों से परिसंपत्तियों का मूल्यांकन प्राप्त करने और राजस्व अभिलेखों का नियमानुसार दुरुस्तीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना के लिए आवश्यक अनुमतियां संबंधित विभागों से समय से प्राप्त करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक गलियारा परियोजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके पूरा होने से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ निवेश के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए परियोजना को निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उपजिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
महाकालेश्वर की नगरी में गूंजा बोल बम, सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई/सण्डीला। सावन के पावन अवसर पर मुरार नगर सोम स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ उठाकर भाग लिया और पूरे रास्ते हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाते रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे शिवभजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, जबकि मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
शिवभक्त मेहंदी घाट पहुंचे, जहां से पवित्र गंगाजल लेकर वापस मुरार नगर सोम स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सावन के द्वितीय सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया।
जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का माहौल बना रहा।
जनसुनवाई में फरियादों का मेला, पालिका में कार्रवाई का सूखा!
शिकायतें सुनकर निर्देशों की खानापूर्ति, संडीला की समस्याएं पूछ रहीं—हमारा समाधान कब होगा?

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। नगर पालिका परिषद संडीला में सोमवार को जनसुनवाई हुई। अलग-अलग वार्डों से नागरिक और सभासद अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सड़क, नाली, जलनिकासी और सफाई जैसी समस्याएं सामने रखी गईं। चेयरमैन मो. रईस अंसारी ने शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
लेकिन सवाल यह है कि हर जनसुनवाई में शिकायतें वही, निर्देश वही और समस्याएं भी वही क्यों? जनता फरियाद लेकर पालिका पहुंचती है, अधिकारी कार्रवाई का भरोसा देते हैं और फिर कुछ समय बाद वही समस्या दोबारा जनसुनवाई की चौखट पर आ खड़ी होती है।
नगरवासियों के बीच चर्चा है कि यदि निर्देशों के बाद भी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा तो आखिर जवाबदेही किसकी तय होगी? जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क पर काम, नालियों में सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था चाहिए।
चेयरमैन ने अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए हैं। अब असली परीक्षा पालिका के अधिकारियों की है। देखना यह है कि जनसुनवाई की आवाज फाइलों में दब जाती है या संडीला की गलियों में बदलाव बनकर दिखाई देती है।इस अवसर पर इरफान हमीद ताज मियां, जेई सिविल गौरव शुक्ला, सभासद हसन मक्की, पंकज, सिराज, बब्लू कुमार, आफताब, चंद्रकांत त्रिपाठी, संजीव कुमार सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों के नागरिक मौजूद रहे।