अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा,केंद्र कानून बनाएं : जयंत कथेरिया
![]()
संभल-वस्तुओं पर लिखा मूल्य धोखा है उत्पादन मूल्य वस्तुओं पर प्रिंट हो जिससे लाभ का मार्जिन स्पष्ट हो सके उपभोक्ता ठगा ना जा सके संभल पिछड़ा , बिना रेलवे लाइन विकास संभव नहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयत कथेरिया ने संभल में रेलवे लाइन विस्तार के लिए रेलमंत्री तक मामले को उठाने का वायदा किया ।
संभल के आलम सराय स्थित डी के रिसॉर्ट में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य मुद्दा वस्तुओं पर प्रिंट एमआरपी है वस्तुओं पर उत्पादन मूल्य भी वस्तुओं पर प्रिंट होना चाहिए 12 जून को ग्राहक पंचायत द्वारा जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों की केंद्र सरकार से बात चल रही है ।
केंद्र ने एमआरपी पर ग्राहक पंचायत के सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो अगला प्रदर्शन आर्थिक राजधानी मुंबई में होगा उन्होंने कहा संभल में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए जिला इकाई के साथ रेल मंत्री से मिला जाएगा मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रवास के प्रकार,उसके महत्व से अवगत कराया तथा प्रवास की योजना कैसे बनानी चाहिए उन्होंने डिजिटल प्रवास के महत्व को बताया l ब्रज प्रांत के अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता को शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित करना है । पूर्व संगठन मंत्री भूपेश त्यागी ने संगठन में
कार्यकर्ता,कोष,कार्यालय, आदि के महत्व को बताया ।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह,प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा,विधि आयाम प्रमुख विनीत भटनागर, प्रांत सचिव ब्रज इंद्रभूषण कुलश्रेष्ठ, प्रांत सचिव पीतांबर शर्मा,नवीन त्यागी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, महावीर प्रसाद,सुधीर गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,सोनू कुमार गुप्ता एड. महावीर प्रसाद, पारस वार्ष्णेय एड.बृजेश यादव एड.,चिराग गुप्ता, त्रिभुवन सर्राफ, जगत आर्य आदि भी उपस्थित रहे।


सम्भल में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान चार संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो लाइब्रेरी और दो कंप्यूटर सेंटर शामिल रहे। जांच में दो सेंटर बेसमेंट में संचालित होते पाए गए, जबकि दो भूतल पर चल रहे थे।
सम्भल के कसेरुआ गांव में कथित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज एक पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जबकि ऐसा करने का अधिकार न तहसीलदार को है और न ही जिला प्रशासन को।
सम्भल जिले के बहजोई कलेक्ट्रेट में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए।
जनपद सम्भल। के नखासा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के कथित प्रेम प्रसंग और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Jun 30 2026, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1