/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखी चिट्ठी, इमरान खान से जुड़ा है मामला India
गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखी चिट्ठी, इमरान खान से जुड़ा है मामला

#formercaptainsincludinggavaskarkapilwritestopakgovtforimran_khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की खराब सेहत को लेकर 6 देशों के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि 73 साल के इमरान को जेल में उचित इलाज दिया जाए।

इमरान खान के समर्थन में आए पूर्व क्रिकेटर

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तन के प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान की जेल में सेहत बिगड़ने की खबरों के बीच अब दुनिया भर के क्रिकेटर साथ आए हैं। अब दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर एक साथ जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान, इमरान खान के साथ "सही और इंसानी बर्ताव" की मांग कर रहा है।

इन पूर्व क्रिकेटर के साइन

रिपोर्ट के मुताबिक इस इस चिट्ठी पर बेलिंडा क्लार्क, ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन, इयान चैपल, माइकल ब्रियरली, एलन बॉर्डर, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं

पूर्व कप्तानों ने चिट्ठी में क्या लिखा?

पूर्व कप्तानों द्वारा पाकिस्तान सरकार को लिखी इस चिट्ठी में लिखा गया है, "इमरान खान की खेल में दिए गए योगदान की पूरी दुनिया में तारीफ होती है। कप्तान के तौर पर उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाई। ये जीत स्किल, स्पोर्ट्समैनशिप, मजबूत लीडरशिप से आई थी, जिसने दुनिया की नई पीढ़ी को इंस्पायर किया। हमनें उनके साथ मैदान शेयर किया, उनसे सीखा। वह क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं। क्रिकेट के आलावा उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर भी पाकिस्तान की सेवा की, और मुश्किल समय में पाकिस्तान को संभाला।"

जेल में इमरान खान की बिगड़ती तबियत को लेकर चिट्ठी में लिखा गया, "उनकी सेहत से जुड़ी रिपोर्ट्स, उनकी आंखों की रौशनी का कम होने की खबर ने, हमें चिंता में डाल दिया है।" चिट्ठी में पूर्व कप्तानों ने लिखा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकॉन के साथ जेल में अच्छे से पेश आना चाहिए।

800 से ज्यादा दिनों से जेल में

बता दें कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है, जिससे जेल में उनके साथ हो रहे बर्ताव को लेकर सवाल और चिंताएं होने लगी है। इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हो रहे बर्ताव और उनकी बिगड़ती सेहत के खिलाफ आवाज उठाई थी।

इमरान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म

बताया जा रहा है कि इमरान खान की एक आंख की करीब 85% रोशनी चली गई है। यह खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इमरान खान जेल प्रशासन से कई महीनों आंखों में धुंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे। अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक चली गई। जांच के दौरान पिम्स अस्पताल के एक आई एक्सपर्ट को बुलाया गया था। डॉक्टरों ने पाया कि उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था, जिससे गंभीर नुकसान हुआ। इलाज और इंजेक्शन देने के बाद भी उनकी दाईं आंख में अब सिर्फ लगभग 15% रोशनी बची है। वहीं इमरान का कहना है उन्हें निजी डॉक्टर से इलाज कराने की इजाजत नहीं दी गई है।

आपका स्वागत है मेरे प्यारे दोस्त', इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर पीएम मोदी का खास संदेश

#emmanuelmacronindia_visit

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भारत दौरे के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। मैक्रों 3 दिन के भारत दौरे पर आए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात इमैनुएल मैक्रों से होगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर ही इमैनुएल मैक्रों 19 फरवरी 2026 तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर आए हैं। वो दिल्ली में चल रही एआई समिट में भी शामिल होंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी अपनी पत्नी फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने पर जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनकी बातचीत से सभी सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतज़ार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मज़बूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।’

मुंबई के लोक भवन पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों आज दोपहर 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के दौरान भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा होगी। उनकी बातचीत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और इसे नए और उभरते क्षेत्र में और डाइवर्सिफाई करने पर फोकस होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक इंपॉर्टेंस के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन

दोपहर में मुलाकात के बाद दोनों नेता शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, स्टार्ट-अप्स, रिसर्चर्स और दूसरे इनोवेटर्स की एक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान दोनों नेता हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जिसमें इंडो-पैसिफिक में सहयोग भी शामिल है। मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे।

तारिक रहमान की जातपोशीः आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत से लोकसभा अध्यक्ष होंगे शामिल

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारीक रहमान आज देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने वाले तारिक रहमान मंगलवार आज देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दो दशक बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की देश की सत्ता में वापसी हो रही है।

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में टूटेगी परंपरा

लंबे समय से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए 60 साल के रहमान को बांग्लादेश की संसद के साउथ प्लाजा में शपथ दिलाई जाएगी। इसके पहले प्रधानमंत्री और मंत्रियों को राष्ट्रपति के आवास बंगभवन के दरबार हाल में शपथ दिलाई जाती रही है।

पहले होगा संसदीय पार्टी के नेता का चुनाव

बीएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति मोहमम्मद शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद परिसर के साउथ प्लाज़ा में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। संसद सचिवालय की सचिव कनीज़ मौला ने कहा कि संसद के सदस्यों को पहले साउथ प्लाज़ा में शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद बीएनपी की संसदीय पार्टी की बैठक संसद भवन में होगी, जिसमें संसदीय पार्टी के नेता का चुनाव किया जाएगा।

इन देशों के प्रतिनिधियों को न्यौता

शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को न्यौता दिया गया। बांग्लादेश की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह के लिए बारत समेत मालदीव, पाकिस्तान, मलेशिया, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई के भी प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

भारत से लोकसभा स्पीकर होंगे शामिल

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा था। पीएम मोदी इस समारोह में नहीं शामिल होंगे। उनकी जगह लोकसभा स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्पीकर की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी दोस्ती को रेखांकित करती है।

राजपाल यादव को मिली जमानत, 1.5 करोड़ चुकाने के बाद भतीजी की शादी में हो सकेंगे शामिल

#chequebouncecaserajpalyadavgetsbail

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए सोमवार का दिन कानूनी दांव-पेंचों और भारी तनाव के बीच आखिरकार राहत भरी खबर लेकर आया। चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता को दिल्ली हाई कोर्ट ने 18 मार्च, 2026 तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्‍ट‍िस स्‍वर्णकांता शर्मा की अदालत ने एक्‍टर को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत दी है।

कोर्ट ने 1.5 करोड़ का डीडी जमा करने का दिया था अल्टीमेटम

इससे पहले 1 बजे जब सुनवाई शुरू हुई थी, तब कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक का वक्‍त दिया था और 1.5 करोड़ रुपये ड‍िमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करने को कहा था। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का टाइम दिया था।

1.5 करोड़ की डीडी जमा करने के बाद अंतरिम रिहाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा अगर आप डिमांड ड्राम आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे अगर नहीं कर पाए तो हम कल सुबह इस मामले पर सुनवाई करेंगे। वहीं राजपाल यादव के वकील ने जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करा दी है। इसके बाद भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए एक्टर को अंतरिम रिहाई मिल गई।

राजपाल यादव को पासपोर्ट सरेंडर करने के न‍िर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट में चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने 19 फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। यह शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होनी है। जस्‍ट‍िस सूर्यकांता शर्मा की अदालत ने राजपाल यादव स-शर्त जमानत दी है। इसमें एक्‍टर को पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए कहा है।

क्या है मामला?

राजपाल यादव के मौजूदा कानूनी संकट की जड़ें साल 2010 में गहराई से जुड़ी हैं। यह वह दौर था जब उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने का निर्णय लिया। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और कर्ज अदायगी का संकट खड़ा हो गया। आरोप है कि अभिनेता ने भुगतान के लिए जो चेक दिए थे, वे बैंक में बाउंस हो गए, जिसके बाद यह मामला निचली अदालत की दहलीज से होता हुआ दिल्ली हाई कोर्ट तक जा पहुंचा।

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, थरूर-जयराम रमेश-पवन खेड़ा पर बरसे, केरल को लेकर की भविष्यवाणी

#manishankaraiyaronpawankherashashitharoorjairam_ramesh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने शशि थरूर, जयराम रमेश और पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं पर तीखी टिप्पणियां की है। साथ ही कहा कि केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि केरल में पिनराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

केरल में अगले कुछ महीनों के भीतर ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यहां सियासी सरगर्मी तेज हो चली है। लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस केरल में 10 साल का सूखा खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के बड़ा “बम” फोड़ा है।

कांग्रेस नेता आपस में बंटे हुए-अय्यर

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को कठपुतली बताया साथ ही शशि थरूर, जयराम रमेश पर भी तीखे वार किए। केरल में कांग्रेस की संभावनाओं पर एक सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा क्योंकि कांग्रेस नेता आपस में बंटे हुए हैं। वे कम्युनिस्टों से भी ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।

पवन खेड़ा को बताया ‘पुतला’

अय्यर ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ‘पुतला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि खेड़ा पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं और पिछले दो वर्षों से लगातार उन पर आरोप लगाते रहे हैं। अय्यर ने कहा, ‘अगर कांग्रेस को प्रवक्ता के तौर पर पवन खेड़ा के अलावा कोई नहीं मिल रहा, तो पार्टी की हालत जैसी है, वैसी ही रहे।

थरूर को लेकर भी तीखी टिप्पणी

अय्यर ने चार बार सांसद रह चुके शशि थरूर को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने थरूर को ‘पाकिस्तान विरोधी’ बताते हुए कहा कि वह अगले विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश को लेकर अय्यर ने कहा कि वह सिर्फ ‘अपनी नौकरी बचाने’ में लगे हुए हैं।

अय्यर के बयान से कांग्रेस का किनारा

कांग्रेस पार्टी ने भले ही पिनराई विजयन को लेकर दिए अय्यर के बयान से किनारा कर लिया लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री की नाराजगी मानो और बढ़ गई है। अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत जानकारी के हिसाब से बोलते और लिखते हैं।

ममता सरकार के 7 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने किया संस्पेंड, जानें क्या है वजह?

#electioncommissionofindiasuspendwestbengalsir7_officer

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग का ममता बनर्जी के अफसरों पर डंडा चला है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह एक्‍शन SIR (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़ा हुआ है।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी सरकार यानी पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एसआईआर के संबंध में गंभीर गलत काम, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए की गई है। आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13CC के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को खास निर्देश

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उनके अपने कैडर द्वारा तत्काल विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी बिना किसी देरी के उसे उपलब्ध कराई जाए।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

ईसीआई ने जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नामों की लिस्ट भी सामने आ गई है। ये नाम AERO, डॉक्टर सेफौर रहमान, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर, 56-समसेरगंज असेंबली सीट, जिला मुर्शिदाबाद। नीतीश दास, रेवेन्यू ऑफिसर, फरक्का और 55-फरक्का असेंबली सीट के लिए AERO पर तैनात थे। AERO, दलिया रे चौधरी, महिला डेवलपमेंट ऑफिस, मयनागुड़ी डेवलपमेंट ब्लॉक और AERO, 16-मयनागुड़ी असेंबली सीट, एसके. मुर्शिद आलम, ADA, सुती ब्लॉक और AERO 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करते थे। सत्यजीत दास, संयुक्त BDO और जॉयदीप कुंडू, FEO दोनों AERO 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करते थे। देबाशीष बिस्वास, संयुक्त BDO और AERO 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए के काम करते थे।

चुनाव से पहले आयोग सख्त

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावी गतिविधियों को देखते हुए यह निर्णय और भी अहम माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में आने वाले कुछ सप्‍ताह में विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान हो सकता है। उससे पहले चुनाव आयोग का ममता बनर्जी के अफसरों पर डंडा चला है।

पीएम मोदी आज करेंगे AI एक्सपो का उद्घाटन, जुटेंगे दुनियाभर के दिग्गज

#indiaaiimpactexpopmmoditoinauguratetoday 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में सोमवार को शाम पांच बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया जाएगा। यह एक्सपो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नवाचार का सबसे बड़ा मंच साबित होने वाला है।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित होने वाला यह आयोजन नवाचार, नीति और प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रभाव को दर्शाने का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जो आम नागरिकों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा।

एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन

यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में होगा और इसमें विश्वभर की प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों का समागम होगा। इस एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका शामिल हैं।

300 से अधिक प्रदर्शनी

एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव प्रदर्शन होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तीन प्रमुख विषयों लोग, ग्रह और उन्नति पर आधारित है। लोग के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग दिखाया जाएगा। वहीं ग्रह में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्नति में उद्योग, कारोबार और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका बताई जाएगी।

दुनियाभर के दिग्गजों का जमावड़ा

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO और करीब 2 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पीएमओ के अनुसार, इस पूरे पांच दिवसीय आयोजन में 25 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

600 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे

एक्सपो में 600 से अधिक स्टार्टअप भी शामिल होंगे। इनमें से कई विश्वस्तर पर प्रभावशाली और व्यावहारिक समाधान विकसित कर रहे हैं। ये स्टार्टअप वास्तविक दुनिया में उपयोग हो रहे एआई समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें कई ऐसे स्टार्टअप हैं, जिनके एआई समाधान पहले से जमीनी स्तर पर लागू हैं।

9 मार्च को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, हंगामे पर रिजिजु ने विपक्ष को चेताया

#loksabhadebateonnoconfidencemotionagainstombirlaon9march

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मतदान 9 मार्च को होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। साथ ही 9 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे।

रिजिजू ने बताया कि, '9 मार्च को लोकसभा में हम स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करेंगे। नियम के अनुसार, सत्र के पहले ही दिन इस अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय पहले ही दिन लिया जाएगा। बहस के बाद मतदान होगा।'

कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

किरेन रिजिजू ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि विपक्ष ने बजट सत्र के पहले चरण की तरह विरोध जारी रखा तो यह उनके लिए ही नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि सेशन का यह हिस्सा ‘रोचक’ होगा, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयक और एक ‘क्रिटिकल’ बिल पेश किए जाएंगे।

रिजिजू की विपक्ष को गंभीर चेतावनी

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, यदि विपक्ष सदन नहीं चलने देगा तो विशेषाधिकार का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मतलब होगा कि बिना बहस के ही विधेयकों को पारित कर दिया जाएगा। यह विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका होगा।

2 अप्रैल तक चलेगा सत्र

बता दें कि बजट सेशन 28 जनवरी को राष्ट्रपति के संयुक्त सत्र को संबोधन से शुरू हुआ था और 12 फरवरी को रिसेस पर चला गया। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया। सेशन 9 मार्च से दोबारा शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।

पीएम मोदी को बांग्लादेश से तारिक रहमान के शपथ-समारोह का न्योता, पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ?

#bangladeshinvitespmmodifortariquerahmanoathceremony

बांग्लादेश के चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद ढाका-दिल्ली के रिश्तों में जमी बर्फ कुछ हद तक पिघलती दिखी है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान को बधाई दी और भारत के समर्थन का वादा किया। तारिक रहमान और उनकी पार्टी की ओर से इस संदेश का गर्मजोशी के साथ जवाब दिया गया। अब ढाका से नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण का न्योता भी भेजा गया है।

17 फरवरी को शपथ लेंगे तारीक रहमान

बीएनपी के चेयरमैन तारीक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से अलग इस बार राष्ट्रपति भवन की जगह ढाका के नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में होगा। ढाका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई क्षेत्रीय नेताओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। हालांकि, अभी तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीएम मोदी के ढाका जाने की संभावना कम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका जाने की संभावना कम है क्योंकि वह 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। मैक्रों, अगले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं।

भारत की ओर से कोई सीनियर नेता हो सकता है शामिल

जानकारी के मुताबिक, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय पक्ष की तरफ से कोई सीनियर नेता, शायद उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन या विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हो सकते हैं।

जल्दबाजी नहीं चाहती भारत सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बांग्लादेश के साथ रिश्तों को रीसेट करना चाहता है, लेकिन जल्दबाजी में समझौता नहीं करना चाहता। खासकर ऐसे समय में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी इस कार्यक्रम में बुलाए जाने की उम्मीद है

अमेरिका के कैलीफोर्निया में भारतीय छात्र लापता, बर्कले की पहाड़ियों में आखिरी बार देखा गया

#sakethsreenivasaiahmissingberkeleyuniversity_california

अमेरिका में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे एख भारतीय छात्र के लापता होने की खबर है। कर्नाटक के स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया में पिछले 5 दिनों से लापता है। साकेत श्रीनिवासैया मंगलवार यानी 10 फरवरी से लापता है। ऐसे में छात्र की तलाश तेज कर दी गई है।

सैन फ्रांसिस्को के दूतावास और उनके दोस्तों ने गुमशुदगी को लेकर पोस्ट किया है। दूतावास ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि कॉन्सुलेट जनरल श्रीनिवासैया के परिवार और संबंधित लोकल अधिकारियों के संपर्क में है ताकि उसे ढूंढा जा सके।

IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। देश के टॉप संस्थान IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद वह कैलिफोर्निया स्थित UC बर्कले से केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

बैकपैक में पासपोर्ट और लैपटॉप मिला

साकेत को आखिरी बार कैंपस से करीब 1 किलोमीटर दूर बर्कले की पहाड़ियों में अंजा झील के पास देखा गया था। छानबीन के दौरान कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक बैकपैक मिला, जिसमें श्रीनिवासैया का पासपोर्ट और लैपटॉप था।

बर्कले हिल्स में सर्च अभियान

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट के मुताबिक अंजा झील और आस-पास के बर्कले हिल्स इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्टूडेंट का पता लगाने के लिए परिवार और संबंधित लोकल अधिकारियों के संपर्क में है।