रांची में 'ईस्ट टेक सिंपोजियम-2025' का ऐतिहासिक उद्घाटन, रक्षा क्षेत्र में झारखंड की असीम संभावनाओं पर चर्चा
रांची - झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में "ईस्ट टेक सिंपोजियम-2025" (रक्षा एक्सपो) का उद्घाटन किया। यह आयोजन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें देश भर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थान और लघु-मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
![]()
![]()
रक्षा क्षेत्र के लिए झारखंड में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में इस आयोजन को एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड ने हमेशा देश को बहुत कुछ दिया है और अब इसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
![]()
एचईसी की स्थिति पर जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र में उपयोग होने वाले कच्चे माल, जैसे यूरेनियम, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्थान ने देश के कई बड़े उद्योगों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज उसकी अच्छी स्थिति नहीं है, जो दुःखद है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर एचईसी जैसी संस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
डिफेंस एक्सपो का अवलोकन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस दौरान डिफेंस एक्सपो का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया है।
![]()
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य वरिष्ठ सैन्य तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
![]()
Sep 19 2025, 19:00