छात्रों के बीच यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम ने की काउंसलिंग
![]()
गढ़वा :- गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल कल्याणपुर मे गढ़वा जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर हाई स्कूल कल्याणपुर में छात्रों के बीच यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया।
वही इस दौरान छात्रों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
अपनी यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड समरिटन के बारे मे बताया गया। वही इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवं पम्पलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया।
किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है।
उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। वही आम लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके। इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000(दो लाख ) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। वही जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं विनय रंजन तिवारी मौजूद एवं शामिल थे।
Jul 30 2025, 18:05