सीतापुर के नैमिषारण्य में पर्यटन विकास को मिले 71.89 करोड़ रुपये – 5 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद सीतापुर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 7189.56 लाख रुपये की पाँच परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसकी जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि नैमिषारण्य एक प्राचीन और पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ देशभर से श्रद्धालु पर्वों के अवसर पर आते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को साफ-सुथरी, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाएं मिलें। इन परियोजनाओं से न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। पर्यटन से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा।
-- परियोजनाओं का उद्देश्य और लाभ:
नैमिषारण्य, वैदिक वेलनेस केन्द्र और नीमसार तीर्थधाम परिषद के सभागार जैसे स्थलों का समग्र विकास। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक अवस्थापना का निर्माण। स्थानीय रोजगार के अवसर और सरकार को राजस्व में वृद्धि।
-- स्वीकृत परियोजनाएं इस प्रकार हैं:
ईसरवारा मंदिर (ब्लॉक - पहला, सीतापुर)
➤ पर्यटन विकास हेतु – ₹ 99.68 लाख
नैमिषारण्य में लखनऊ रिंग रोड एवं सीतापुर लिंक रोड पर पार्किंग और पर्यटन सुविधा केंद्र
➤ लागत – ₹ 4763.08 लाख
राजघाट से दशाश्वमेघ घाट तक नए घाट का निर्माण (नैमिषारण्य)
➤ लागत – ₹ 493.39 लाख
वैदिक वेलनेस एक्सपीरियंस नैमिषारण्य (स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत)
➤ लागत – ₹ 1780.44 लाख
नीमसार तीर्थधाम परिषद सभागार में आंतरिक कार्य
➤ लागत – ₹ 52.87 लाख
Apr 24 2025, 18:23