आगामी 12 अप्रैल को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
गोरखपुर। गोरखपुर प्रेस क्लब सभागार में कायस्थ विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को शाम 6 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति निकाली जायेगी।
वैद्य राजीव सिन्हा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त इस मृत्युलोक के समस्त प्राणियों के न्याय के देवता है। भगवान चित्रगुप्त किसी एक जाति के देवता नहीं हैं, कायस्थ जाति नहीं ब्रह्मकुल हैं, ईश्वर कभी किसी एक जाति के नहीं होते हैं, यही संदेश आज पूरे देश में देने की कोशिश कायस्थ विकास परिषद की रही हैं, कुछ दिग्भ्रमित लोग भगवान चित्रगुप्त को सिर्फ कायस्थो का देवता मानकर उनके ईश्वरत पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।कलम को आत्मसाध करने वाला हर प्राणी चित्रगुप्त का वंशज है, यह कटु सत्य हैं, कायस्थ कोई जाति नहीं बल्कि ब्रह्मकुल हैं, ईश्वर किसी एक के नहीं सभी के होते हैं, इसी सोच को विस्तार देने का कार्य विगत तीन दशको से अधिक समय से कायस्थ विकास परिषद कर रहा हैं, भगवान नित्य प्रलय के देवता हैं, केतु के अधिष्ठता देव हैं इन्ही की उपासना से केतु जैसे मारक ग्रह से बचा जा सकता हैं।
कायस्थो का जन्म ही वेदकर्म करने और कराने के लिए ही हुआ परन्तु कुछ भ्रान्तियो, दिग्भ्रमित कर अलग-अलग रूप में ईश्वर को स्थापित करने, और मनगढ़न्त रूप से व्याख्यायित करने का कार्य किया।चैत्र पूर्णिमा के दिन ही प्रभु का प्रकटोत्स्व हुआ इसी कारण नव वर्ष का शुभारम्भ इन्ही के नाम पर पड़ा दक्षिण भारत में इसे चितरई मास भी कहा जाता हैं, भगवान चित्रगुप्त धन के देवता माने जाते हैं, चैत्र मास में ही नये अन्न की पूजा होती है।इसलिए धन का देवता कहा गया, हर घर भगवान चित्रगुप्त, हर घर कलम दवात, यहीं संबृद्ध, और सुस्कृत विश्व कल्याण की कल्पना के साथ हम सब कार्य कर रहे हैं, आप सबसे भी आग्रह है, आप विश्व कल्याण की इस कल्पना को साकार करने के लिए हम सब एक साथ हो।प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से परिषद के राष्ट्रीय डॉ० संगठन मंत्री दिप्तिमान श्रीवास्तव, अरूण कुमार, डॉ० निरंकार लाल, अमरेन्द्र सिन्हा, प्रवीण गौड़, नितिन श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Apr 10 2025, 17:57