जगदम्बा का विधि-विधान से व्रत पालन कर पूर्णाहुति प्रदान करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं : राजेश तिवारी
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज। नवरात्रि में माँ जगत जननी जगदम्बा का विधि-विधान से व्रत पालन कर पूर्णाहुति प्रदान करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं यह दिव्य वचन एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने अपने प्रियजनों के बीच बामपुर माण्डा प्रयागराज के माँ आदिशक्ति शारदा मन्दिर में दर्शनोंपरान्त कही।गौरतलब हो जिला मंत्री अपने प्रियजनों के साथ बामपुर माण्डा प्रयागराज में माँ आदिशक्ति शारदा के दर्शन हेतु पधारे थे।
जिला मंत्री माँ आदिशक्ति के अनन्य भक्तों में से एक है और माँ भगवती के कृपा से ही आज समूचे जनपद प्रयागराज के अक्सर सभी गणमान्य जन जिला मंत्री को भलीभांति जानते व पहचानते हैं।जिला मंत्री बामपुर माण्डा प्रयागराज में पहुँचकर सर्वप्रथम माँ आदिशक्ति शारदा का दर्शन किए तत्पश्चात अपने उद्बोधन में अपने प्रियजनों से कहे कि नवरात्रि में माँ जगत जननी जगदम्बा का विधि-विधान से व्रत पालन कर पूर्णाहुति प्रदान करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं क्योंकि माँ भगवती आदिशक्ति जगदम्बा अपने भक्तों पर स्नेह-दुलार लुटाते हुए उनकी हर मनोरथ पूर्ण करती हैं एवं उनकी रक्षा हेतु हमेशा तटस्थ खड़ी रहती हैं।
जिला मंत्री ने आगे कहा कि माँ भगवती आदिशक्ति अपने सच्चे साधक को आल्हा की भांति अमर भी कर देती हैं।माँ आदिशक्ति पर अटूट विश्वास ही माँ भगवती आदिशक्ति की सच्ची पूजा है।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि माँ आदिशक्ति की कृपा जिस पर हो वह असम्भव को भी सम्भव कर जाता है,सत्य एवं न्याय व्रत का पालन कर जो माँ आदिशक्ति के शरण रहे वह विजय पताका लहराता है।इस अवसर पर उपस्थित उसी गाँव के नवयुवक समाजसेवी बृजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा माँ भगवती आदिशक्ति की महिमा का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं सत्यमय वाणी वर्णित किया गया है।वास्तव में भक्ति में ही शक्ति होती हैं एवं माँ आदिशक्ति पर अटूट विश्वास ही माँ भगवती आदिशक्ति की सच्ची पूजा है।इस दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह,आचार्य प्रकाशानन्द महराज,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं नवयुवक समाजसेवी बृजेश कुमार प्रजापति सहित आस पास बहुत से माँ आदिशक्ति के भक्तगण मौजूद रहे।
Apr 06 2025, 19:43