*रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन,ताड़का वध लीला देख सिहर उठे बच्चे*
![]()
खजनी गोरखपुर।।क्षेत्र के रूद्रपुर गांव के प्राचीन काली मंदिर परिसर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ के दरबार में पहुंच कर गुरू विश्वामित्र ने ताड़का के आतंक की बात बताते हुए राम-लक्ष्मण को वन ले जाने के लिए मांगा। लिया। गुरू विश्वामित्र एवं ऋषियों की यज्ञ रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण वन में असुरों का वध करते हैं और राक्षसी ताड़का को मारकर महर्षि का यज्ञ पूर्ण कराते हैं। ताड़का वध होते ही पंडाल में मौजूद भक्त दर्शक जय श्रीराम का जयकारा लगाते हैं जिससे पांडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। ताड़का की आकर्षक वेषभूषा और वध की लीला देख पांडाल में मौजूद छोटे बच्चे सिहर उठे। रामलीला में रामप्रीत तिवारी ने महर्षि विश्वामित्र, सुधीर तिवारी ने राम, कृष्णा दूबे ने लक्ष्मण, राजेश ने राक्षसी ताड़का, उपकार शुक्ला ने मारीच, विरेन्द्र दूबे ने सुकेतू तथा कतवारू ने सुबाहु की भूमिका निभाते हुए अपने अभिनय से लीला में जान डाल दी। रामलीला मंचन से पूर्व डाॅक्टर संजयन त्रिपाठी, रामपाल सिंह ने आयोजन में पहुंच कर माता काली का आशीर्वाद लिया, लीला में भगवान श्रीराम की झांकी की आरती एडवोकेट धरणीधर राम त्रिपाठी एडवोकेट विनोद कुमार पांडेय के द्वारा की गई। उन्होंने दर्शकों से भगवान राम के चरित्र को जीवन में उतारने का संदेश दिया। विगत 24 वर्षों से वासंतिक नवरात्र में आयोजित होने वाले राम जन्मोत्सव, रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के कार्यक्रम में इस वर्ष रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी, राजेश उर्फ बिल्लू त्रिपाठी, प्रधान संगम उर्फ राहुल त्रिपाठी, गंगेश्वर त्रिपाठी, श्यामानंद, विनोद सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
Apr 04 2025, 20:12