सिद्धेश्वर ने किया युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व, परिवार में प्रसन्नता
![]()
देवरिया। नेहरू युवा केंद्र उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व सिद्धेश्वर ओझा ने पिछले शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में किया। ज्ञात हो कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश्वर ओझा का चयन नोडल केंद्र बलिया के अंतर्गत हुआ था। देवरिया जनपद के बहादुरपुर के मूल निवासी सिद्धेश्वर ओझा ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह की उपस्थिति में "भारतीय संविधान के 75 वर्ष अधिकार कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा विषय" पर विचार अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर सिद्धेश्वर ने कहा कि श्री राम की मर्यादा श्री कृष्ण की नीति और विवेकानंद के विचार का समन्वय हमारा भारतीय संविधान है। इसने अधिकारों को परिभाषित किया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुए हीरक जयंती समारोह के अधिकांश प्रतियोगिताओं में सक्रिय प्रतिभागी करने वाले सिद्धेश्वर की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जनपद को गौरव गौरवान्वित किया है। प्रतिभागी सिद्धेश्वर देवरिया जनपद से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में चयनित होकर पूरे परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। सिद्धेश्वर की उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष है। इस उपलब्धि पर उनके पिता कृष्ण मुरारी ओझा, उनकी माता शांति देवी ने पुत्र की उपलब्धि पर खुशी जताई है। बड़े पिता त्रिपुरारी ओझा, डॉ चतुरानन ओझा , चतुर्भुज,भाई चक्रपाणि ओझा, विभूति नारायण ओझा (संपादक पतहर पत्रिका) सर्वेश्वर ओझा, पद्मावती , कृपानन्द तिवारी हर्ष, नेहा, श्वेता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
Mar 31 2025, 18:12