दुमका : भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी, प्रदेश नेतृत्व को भेजी गयी सूची
दुमका : भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में रायशुमारी की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।
![]()
मौके पर मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिला चुनाव सह अधिकारी सुरेश मुर्मू और बबलू मंडल मौजूद थे।
रायशुमारी के दौरान सभी मंडलों के संभावित अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के बाद दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके। जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
मंडल अध्यक्षों के चयन की यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक है, जिससे पार्टी का आधार और मजबूत होगा तथा संगठन को ऊर्जावान नेतृत्व मिलेगा।
पार्टी जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने का अवसर है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है ताकि योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले। कहा कि यह प्रक्रिया न केवल संगठन की जड़ों को मजबूत करेगी बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना, गौरीशंकर यादव, डॉ० शर्मिला सोरेन, डॉ० अंजुला मुर्मू, निवास मंडल, अनुज आर्या, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, पिंटू साह, विवेकानंद राय, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास, ममता साह, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू,
मृणाल मिश्रा, दिनेश सिंह, पंकज वर्मा, मणिलाल गृही, गणपति पाल, सहदेव मरांडी, अरविंद दुबे, दीपाली मंडल, अजय गुप्ता, ओम केसरी, सुजीत यदुवंशी, बिमल मरांडी, मनीष कुमार, कुश कुमार, इंद्रजीत कुमार सहित मंडल एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Mar 24 2025, 20:51