योगी के कथन को चरितार्थ कर रही लखनऊ पुलिस, चौबीस घंटे के अंदर दो एनकाउंटर
![]()
लखनऊ। बहिन और बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वाला चाहे जितना बड़ा हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कथन को लखनऊ पुलिस चरितार्थ कर रही है। राजधानी में चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने दो एनकाउंटर किया है। यह दोनों एनकाउंटर दुष्कर्म के आरोपियों का किया गया है। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी है। इन दोनों के द्वारा किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद पुलिस हरकत में आ गई और एनकाउंटर का खेल शुरू कर दिया।
विभूतिखंड थानाक्षेत्र से एनकाउंटर को हुई शुरूआत
पहला एनकाउंटर विभूतिखंड थानाक्षेत्र में हुआ। शनिवार की रात किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया।आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लखनऊ से बाहर भागने की फिराक में खरगापुर में ट्रेन पकड़ने वाला था कि पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने रोका तो शुरू कर दी फायरिंग
डीसीपी पूर्वी शंशाक सिंह ने बताया कि 15/16 की रात्रि को विभूतिखंड पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला मुख्य आरोपी मो. सरजू शेख हनीमैन क्रासिंग के पास खरगापुर में किसी ट्रेन को पकड़ने वाला है। पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची और मुख्य दुष्कर्म आरोपी सरजू को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो आरोपी के एक पैर में गोली लग गई और घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। मौके पर फोरेंसिक की टीम व अन्य थानों की टीम मौजूद है।
गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
दूसरी मुठभेड़ गोसाईगंज थानाक्षेत्र में हुई। यहां पर मानसिक रूप से कमजोर दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार रात दोनों मुख्य आरोपियों आजमगढ़ के संदीप यादव और उसके साथी गोसाईंगंज के मायाराम की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में संदीप के दाहिने पैर में गोली लगी। मायाराम को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाश जारी है। घायल को संदीप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस बरामद किया है।
14 मार्च को अभियुक्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम
बता दें कि 15 मार्च को को एक व्यक्ति द्वारा थाना गोसाईगंज में सूचना दिया गया कि उसकी मंद बुद्धि पुत्री 14 मार्च को समय 12 बजे घर से सामान लेने के लिए पड़ोस की दुकान पर जा रही थी रास्ते में संदीप यादव व अन्य ने उसे पकड़ कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये। इस सूचना पर थाना गोसाईगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के आदेश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज को सुपुर्द हुई। अभियुक्तगण घटना के पश्चात फरार हो गये थे। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए थाना मोहनलालगंज में 6 टीमो का गठन किया गया था।
अपराधियों के साथ सख्ती से निपटने का काम कर रही पुलिस
राजधानी में लूट, चोरी, दुष्कर्म की वारदात भले ही नहीं थम पा रही है लेकिन पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जरा सी देरी नहीं कर रही है। इधर बदशाम घटना को अंजाम दे रहे है उधर पुलिस उन्हें पकड़ने का काम कर रही है। इस सप्ताह में लगभग आधा दर्जन घटनाओं का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पुलिस की चुंगल से बचकर नहीं जा पा रहे है। इसके बाद भी बदमाश वारदात करने से बाज नहीं आ रहे है। इसलिए पुलिस अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए ऑपरेशन लगड़ा चला रही है। अब वारदात करने वाले अपराधियों को पुलिस सीधे गोली मारने का काम कर रही है।
Mar 18 2025, 12:00