*मंदिरों को सजाने में तैयारी हुई तेज*
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। महाशिवरात्रि पर्व जनपद 26 फरवरी को मनाया जाएगा। देवाधिदेव महादेव के मंदिरों को सजाने, संवारने का काम भक्तों ने शुरू कर दिया है। इस दौरान निकलने वाला शिव बारात को लेकर जनपद पुलिस तरह से मुस्तैद हो गई है। पुराणों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रुप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। कई स्थानों पर ऐसी भी मान्यताएं मिलती है कि इसी निशा में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन मंदार पुष्प,बेल की पत्ती,बेर आदि चढ़ाने के रुद्रावतार मानव पापों व कष्टों का सर्वनाश कर सुख, समृद्धि व उन्नति के द्वार खोल देते हैं।
Feb 25 2025, 16:47