देवघर जाने वाले कांवर यात्रियों को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, किया यह बड़ा एलान
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों प्रगति यात्रा के तहत प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे है। जहां वे अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों की समीक्षा कर रहे है। वहीं जिलों को करोड़ो रुपये के विकास योजनाओं की सौगात दे रहे है। इसी कड़ी में वे आज रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे। जहां सीएम नीतीश ने बांकावासियों को 362करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।
![]()
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देवघर जाने वाले कांवर यात्रियों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने बांका जिले के अपने दौरे में जिले को लेकर कई परियोजना की घोषणा की। इसमें कांवर यात्रियों को सुविधा देते हुए एक खास सड़क के चौड़ीकरण का ऐलान किया। इसके तहत बाँका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।
![]()
साथ ही सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक काँवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जायेगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बाँका जिलों से गुजरता है।
Feb 02 2025, 20:01