क्रिकेट के बाद धोनी ने दिखाया टेनिस में दम, धोनी हर फील्ड में फिट,JSCA स्टेडियम में टेनिस प्लेयरों को किया गया सम्मानित
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड के राजकुमार कहे जाने वाले, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय के बाद मैदान में दिखे। यह मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट का है। रांची के JSCA स्टेडियम में बना टेनिस कोर्ट में कंट्री क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। जहां कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे।
टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने धोनी पहुंचे। इस दौरान धोनी की फुर्ती देख सभी चौक गए। धोनी टेनिस कोर्ट में जम कर पसीना बहाया। यहां खेलने वाले टेनिस प्लेयरों को सम्मानित भी किया।
अगर देखें तो महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तान रहे है। हेलिकॉप्टर शॉट हो या विकेट के पीछे से पूरे गेम को बदलने का हुनर सिर्फ उनके पास है। तभी तो इन्टरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी हर किसी के दिल में धोनी बसते है।
महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैन को कभी निरास नहीं करते है. इतने बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी एक दम सरल स्वभाव हर किसी का दिल जीत लेता है। जब JSCA के टेनिस कोर्ट पर धोनी खेल रहे थे इस समय भी उनके गेम को देखने के लिए लोग खड़े रहे। जब गेम खत्म हो गया तब धोनी सभी के साथ मिले भी। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीर भी ली। इस दौरान धोनी का अंदाज सबसे अलग दिखा।

						










Jan 13 2025, 18:00
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
17.0k