कड़ी सुरक्षा के बीच 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की मूर्ति दुखहरनी द्वार से कराया गया पास: देर रात तक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मौजूद रहे DM व SSP
गया। नवरात्र के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की प्रतिमा दुख हरणी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है। इसी क्रम में गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के 5 लाइसेंसी प्रतिमा को नवरात्र के विजयदशमी के दिन रात्रि को दुखहरणी द्वार से पास कराया गया। यह सिलसिला शनिवार की देर रात तक 01 बजे तक चलता रहा। प्रतिमा दुखरनी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से गुजरती है। इसे लेकर यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्ती की गई थी।
जिलाधिकारी, डॉ० त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती इस स्थल पर मौजूद थे। दोनों पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से दुखहरणी मंदिर द्वार से प्रतिमा बारी बारी से पास कराया गया। जिला पदाधिकारी देर रात 01:00 बजे तक इस स्थल पर मौजूद रहे। मूर्ति पास कराने को लेकर बारीकी से नजर बनाए रखें ताकि सामाजिक सद्भाव और शांति बना रहे। जिला पदाधिकारी की मौजूदगी रहने से उनके अधीनस्थ पदाधिकारी भी उत्साहित रहे। ऐसे तो दुखहरणी मंदिर द्वार से पास कर जामा मस्जिद के समीप पदाधिकारी मौजूद रहे , लेकिन *प्रतिमा पास होने में थोड़ी सी भी विलंब होने पर खुद जिलाधिकारी एव एसएसपी अपने स्थान से उठकर आम लोगों के बीच चले जाते। उन्हें समझाते और जल्दी-जल्दी प्रतिमा को आगे बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे। डीएम के प्रयास को समाज के सभी लोगों ने सराहना की है।
जब तक अंतिम प्रतिमा दुखहरणी मंदिर द्वार से पास नहीं हुआ तब तक जिलाधिकारी एव एसएसपी वहां पर मौजूद रहे। प्रतिमा पास कराते समय डीएम अपने जगह से उठकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए वहां पहुंच जाते। करीब 4 घंटे की मशक्कत जिलाधिकारी के अथक प्रयास के बाद शांतिपूर्ण तरीके से दुखरनी मंदिर द्वार से मां दुर्गा की 5 प्रतिमाएं पास कराई गई। इस पूरे कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता राजस्व, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, कोतवाली थाना के साथ-साथ काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान और सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
जिनमे मुख्य रूप से नूरानी जी, मोती करीमी, कमांडर जी, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिबलु सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष सिंह, साहजी कमर, बृजनंदन पाठक, अंकुश बग्गा सहित अन्य पूजा पंडाल के पर्याप्त वोलेंटियर्स उपस्थित थे। जानकारी हो कि गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के दुख हरणी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोल पत्थर और झीलगंज में स्थापित लाइसेंसी प्रतिमा दुखरनी मंदिर द्वार से पास पास होती है।



गया। नवरात्र के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की प्रतिमा दुख हरणी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है। इसी क्रम में गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के 5 लाइसेंसी प्रतिमा को नवरात्र के विजयदशमी के दिन रात्रि को दुखहरणी द्वार से पास कराया गया। यह सिलसिला शनिवार की देर रात तक 01 बजे तक चलता रहा। प्रतिमा दुखरनी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से गुजरती है। इसे लेकर यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्ती की गई थी।

गया/बाराचट्टी। गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के बीबी पेसरा गांव में पीएनबी का सीएसपी शाखा का भव्य उद्धघाटन का आयोजन किया गया। पीएनबी सूर्यमंडल शाखा के हेड कैशियर अरुण सिंह, बाराचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह,बीबी पेसरा पंचायत के पूर्व मुखिया तुलसी पासवान ने सीएसपी शाखा का उद्धघाटन संयुक्त रूप से पिता काटकर किया।
गया। दशहरा पर्व पर बुराई का प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे।
गया जिले के नक्सल प्रभावित इलाका इमामगंज प्रखंड अंतर्गत रानीगंज में रावण वध के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। इस दौरान ड्रोन एवं विभिन्न कैमरों से मेला की निगरानी की जाएगी। वहीं दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार, प्रखंड बीडीओ संजय कुमार, सीओ सुनीता कुमारी, थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने रानीगंज, बिश्रामपुर, पकरी-गुरिया सहित अन्य रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया।
गया। गया शहर के रामसागर स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नवरात्र पूर्णाहुति महोत्सव का समापन आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और माता की आराधना और यज्ञ की।
गया। बिहार के गया में विष्णुपद थाना की पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि कटिहार जिले से आई एक वृद्ध महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई है।
गया। बिहार के गया सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कुख्यात अंकुर चौबे ने जेल के अंदर से ही रंगदारी की मांग कर सनसनी फैला दी है. उसने बिहार -झारखंड में गैस पाइपलाइन योजना का काम करने वाली कंपनी एचयूआईवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक उज्ज्वल कुमार से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है.

गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गांधी मैदान में विजयदशमी के दिन आयोजित होने वाले रावण दहन के तैयारियों का निरीक्षण एव स्पॉट पर ब्रीफिंग किया। उन्होंने रावण दहन आयोजक तथा नगर निगम को सख्त निर्देश दिया कि रोशनी की पुख्ता इंतजाम रखें ताकि किसी भी व्यक्ति को रावण दहन के पश्चात घर वापसी में रोशनी की कोई समस्या ना रहे।
Oct 13 2024, 16:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
101.3k