भारत के नवनिर्माण में कायस्थों की महत्वपूर्ण भूमिका: वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना
भारत के नवनिर्माण में कायस्थों की महत्वपूर्ण भूमिका: वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। कायस्थ समाज ने आजादी की लड़ाई के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह विविध क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। यह कहना है उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का। वह लोहियानगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कायस्थ महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है और यह शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास में सहयोग मिलता है।डॉ सक्सेना ने गा. चित्रांश महासभा द्वारा आयोजित कायस्थ महासम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कि कायस्थ समाज को आज राजनीति, शिक्षा, व्यापार, रोजगार आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, बिहार के विधान पार्षद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता संजय मयूख, अलीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सक्सेना, भारत गौरव व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने भी अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक जागरूकता में कायस्थों की बड़ी भूमिका रही है। इस देश के कायस्थों ने हमेशा समाज और राष्ट्र को दिशा देने और शिक्षित करने का काम किया है। आज फिर हमें सबका साथ सबका सम्मान के लिए आगे आने की आवश्कता है।
कायस्थ महासम्मेलन में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पार्षदों, समाजसेवियों, पत्रकारों और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। अतिथि के तौर पर आवास विकास परिषद मेरठ मंडल के उप आवास आयुक्त अजय अम्बष्ट, गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशु वर्मा, चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन के महामण्डलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, भाजपा महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद नृत्य शिक्षक सोनिका श्रीवास्तव, उनके द्वारा प्रशिक्षत बच्चे और दिल्ली से आईं सुरों की जादूगर ममता श्रीवास्तव व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर संस्था ने उनका स्वागत-सम्मान किया। मुजफ्फरपुर बिहार के रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के एडवोकेट अनिल सक्सेना, मीरजापुर के विपिन श्रीवास्तव, जौनपुर के विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, गाजियाबाद के प्रतीक माथुर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन मुंबई मिस सुंदरी रही हेमा सक्सेना ने किया। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने संभाला। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट करना है और यह प्रयास उनका आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर श्रीमती पंकज श्रीवास्वत, विजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, प्रभात श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अमित किशोर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष भटनागर, सुनील श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव कांत, नूपुर श्रीवास्तव, भारती वर्मा, रितु श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डॉ सक्सेना ने गा. चित्रांश महासभा द्वारा आयोजित कायस्थ महासम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कि कायस्थ समाज को आज राजनीति, शिक्षा, व्यापार, रोजगार आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, बिहार के विधान पार्षद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता संजय मयूख, अलीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सक्सेना, भारत गौरव व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने भी अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक जागरूकता में कायस्थों की बड़ी भूमिका रही है। इस देश के कायस्थों ने हमेशा समाज और राष्ट्र को दिशा देने और शिक्षित करने का काम किया है। आज फिर हमें सबका साथ सबका सम्मान के लिए आगे आने की आवश्कता है।
कायस्थ महासम्मेलन में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पार्षदों, समाजसेवियों, पत्रकारों और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। अतिथि के तौर पर आवास विकास परिषद मेरठ मंडल के उप आवास आयुक्त अजय अम्बष्ट, गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशु वर्मा, चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन के महामण्डलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, भाजपा महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि शामिल रहे।

मुख्य वक्ताओं में यूपी के राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा, पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, भारत सरकार के संयुक्त सचिव आलोक मिश्रा, वरिष्ठ आईपीएस आरके चतुर्वेदी, आईआरएस सदाशिव वाजपेयी, पूर्व आईएएस रविन्द्र गोडबोले व चन्द्रप्रकाश पांडे, अउआ के प्रथम अध्यक्ष व पूर्व पीसीएस राजकुमार सचान, जीडीए सचिव आरके सिंह, पूर्व आईएफएस पुनीत पाठक, पीसीएस हंसादत्त पांडे पीसीएस, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व लोजपा के राष्ट्रीय सचिव अजय पांडे, अउआ के अध्यक्ष पूर्व आईएएस एस.के.सिंह, नवीनजी की बहन अर्चना जायसवाल समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया और नवीन चन्द्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सिक्किम के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार बिष्ट व फिजी में भारत सरकार की पूर्व राजदूत श्रीमती पद्मजा ने अपने संदेश भेजकर नवीन चन्द्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, एसपी यातायात पीयूष कुमार सिंह, उद्योगपति विकास शर्मा व गौरव सिंह, अधिवक्ता अमिताभ तिवारी, रमेश तिवारी, केपी सिंह, बृजेश शुक्ला, अमित सिंह, गिरीश मिश्रा, संजय मिश्रा, आलोक सिन्हा, राहुल सक्सेना, विवेक मिश्रा, पूर्व डीएसपी धर्मेन्द्र चौहान, डॉ. दीपक मिश्रा, अखिलेश शर्मा, संजीव राघव, वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियां, अजय औदीच्य, अशोक शर्मा ने भी नवीन चन्द्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से अउआ के सदस्य और पदाधिकारी आए हुए थे।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि लोनी पुलिस को सूचना मिली कि ज्वैलर्स की दुकानों में चोरी करने वाला मध्य प्रदेश के पारदियों का गिरोह क्षेत्र मे पुनः सक्रिय होकर चोरी की बडी वारदात करने की फिराक मे है। इस पर क्राईम ब्रान्च पुलिस और थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बेहटा हाजीपुर अण्डरपास पर पारदियों के गैंग को घेर लिया। मुठभेड के बाद पुलिस टीम ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जनवरी माह में लोनी बॉर्डर क्षेत्र मे ज्वैलर्स की दुकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उनके कुछ साथी पूर्व मे पकडे जा चुके है। पुलिस ने भगत पारदी व खलनायक पारदी को गिरफ्तारी कर लिया है। इन बदमाशों के ऊपर 50-50 हजार रुपए का नगद पुरूस्कार घोषित था। रात पुनः यह बदमाश अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बड़ी घटना को करने की फिराक मे थे लेकिन वारदात से पहले ही मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन बदमाशों पर पहले से ही चोरी, लूट व डकैती आदि के मुकदमे दर्ज है
ऐसा ही एक और मामला मेयर सुनीता दयाल ने मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क़वायर मॉल के निरीक्षण में पकड़ा। जहां निगम अधिकारियों ने मॉल पर डेढ़ करोड़ रुपए की बजाय सिर्फ 47 लाख रुपए का टैक्स ही लगा रखा है। मेयर ने इस मामले में निगम अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द मॉल की दोबारा पैमाईश कराकर टैक्स की सही वसूली करने के आदेश दिए हैं।
महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पैमाइश के निर्देश दिए हैं, साथ ही जल्द से जल्द मॉल पर ग्रहकर नियमानुसार बढ़ाने की कार्यवाही के लिए भी कहा गया है। इस दौरान महापौर ने बताया कि शहर में कमर्शियल भवनों/व्यसायिक भवनों पर टैक्स बहुत कम लगाया गया है जिसकी मैं लगातार मोनिटरिंग कर रही हूँ और अधिकारियों के साथ मोके पर जाती हूँ। इससे नगर निगम की आय में करोड़ों की वृद्धि हो रही है और गृहकर चोरी में बहुत बड़ी अनियमितता सामने आ रही है जिसपर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर ग्रहकर को लेकर बहुत सख्ती से कार्य कर रहीं है जिसके सफल परिणाम भी बहुत जल्द नजर आएंगे और आम जनता पर बोझ नही रहेगा साथ ही शहर के सभी वार्डो में इस रकम से चौमुखी विकास भी किया जा सकेगा। इस दौरान जोनल प्रभारी आर पी सिंह,अवर अभियंता विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनोली किठेड़ा रोड पर एक फार्म हाउस में अवैध रूप से पटाखे बनाये व बेचे जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना लोनी पुलिस ने वहां रेड मारी तो पुलिस को वहां अवैध पटाखे बनते हुए व बेचे जाते मिले। पुलिस ने तत्काल ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस ने पटाखे बनाने की छह मशीनें, कच्चा माल, 16 सौ सुतली बम, छह सौ इलेक्ट्रॉनिक अनार तथा अन्य उपकरण बरामद किए। एसीपी के मुताबिक जब हिरासत में लिए दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दिवाली के चलते पटाखे बनाए जा रहे थे। जिस फॉर्म हाउस में पटाखे पकड़े गए वह योगेंद्र नाम के व्यक्ति का है। इस संबंध में थाना लोनी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सत्र में डॉ. अनुज अग्रवाल (सीएमएस), डॉ. मनोज, डॉ. अमरलाल, डॉ. सचिन और डॉ. प्रियंका आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर यशोदा कौशांबी के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा कि आज के माहौल में हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और गंभीरता पूर्वक लेने की सभी को बेहद आवश्यकता है। जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।

Oct 01 2024, 08:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.0k