हिंदी भवन में आयोजित हुआ हिंदी दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शनिवार 14 सितम्बर, 2024 को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार लखनऊ में किया गया।
दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के बाद वाणी वंदना सर्वजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत की गयी। सम्माननीय अतिथि- डॉ रामकठिन सिंह, डॉ श्रुति, डॉ रमेश प्रताप सिंह का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर आरपी सिंह, निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा किया गया।
डॉ रमेश प्रताप सिंह ने कहा- हिन्दी भाषा में विस्तार की सम्भावनाएं है। हिन्दी सभी भाषाओं की समुच्य है। भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। आज की हिन्दी राजभाषा तक सीमित नही है। इसका हिन्दी भाषा से सरल कोई भाषा नही है। हिन्इदी पहले भी समृद्ध थी और आज की हिन्दी में विरासत के तत्व विद्यमान हैं। हिन्दी राष्ट्रभाषा नही बन सकी। उसमें हिन्दी ही नही बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है, हिन्दी हमारी भावना, संवेदना और संस्कृति है। क्षेत्रीय, प्रान्तीय भाषा कन्नड़, नेपाली हिन्दी को विकसित होने में बाधा डालती है। केशवचन्द्र शेन से हिन्दी को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनाने में बड़ी भूमिका निभायी थी। हिन्दी भाषा कभी-कभी कमजोर स्थिति में नही रही। देश स्वतंत्रता में हिन्दी साहित्यकारों का काफी योगदान रहा। साहित्यकारों की कालजयी ताकत भी रही जिससे देश स्वतंत्र हो गया। डॉ श्रुति ने कहा - आज हिन्दी भाषा के सम्मुख कई चुनौतियाँ है। हिन्दी में बोलने की अभूतपूर्व क्षमता है। भारत बहुभाषी-विविध संस्कृतियों का देश है। भाषायी संस्कृति को एक सूत्र में बांधने की क्षमता हिन्दी को ही है। हिन्दी केवल एक भाषा ही नही भारत की संस्कृति हैं हिन्दी भारत माता के माथे की बिन्दी है। महात्मा गांधी जी ने एकभाषिता पर काफी बल दिया। हिन्दी में अन्य भाषाओं को समाहित करने की क्षमता है। हिन्दी का शब्द भण्डार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। हिन्दी में संप्रेषणीयता की अद्भुत क्षमता है। संचार माध्यम व फिल्मों ने भी हिन्दी को बढ़ावा दिया। अलग-अलग भाषाओं के शब्द को हिन्दी ने अपने में समाहित करती चली जा रही है। हिन्दी को आगे बढ़ाने में आत्मविश्वास की आवश्यकता है। हमारी हिन्दी की भावना देशवासियों में प्रचार-प्रसार करने की आज आवश्यकता है। डॉ रामकठिन सिंह ने कहा - हिन्दी को बढ़ावा देने में विज्ञान परिषद ने 1914 से निरन्तर प्रकाशित होने वाली पत्रिका ’विज्ञान’ ने अहम भूमिका निभायी। अहिन्दी लेखकों में गुणाकरमुले का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वर्तमान में नई शिक्षा नीति ने भी हिन्दी को अग्रसर करने में प्रयासरत है। हमे अपनी मात्र भाषा में लिखने, बोलने, पढ़ने, सीखने में गर्व का अनुुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अनुवाद के स्थान पर मूल लेखन पर बल देना चाहिए। हिन्दी एक सक्षम भाषा है, जिसमें विज्ञान लेखन की पर्याप्त क्षमता है। उन्होेंने विज्ञान विषय पर केन्द्रित अपनी कविता का पाठ किया। डॉ अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उप्र हिन्दी संस्थान द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त साहित्यकारों, विद्वत्तजनों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।





लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शनिवार 14 सितम्बर, 2024 को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार लखनऊ में किया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 977 लाभार्थियों को कृषि अवसंरचना निधि के तहत आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के तहत 550.00 लाख रुपये (पांच करोड़ पचास लाख रुपये) की राशि के रूप में अतिरिक्त 3 प्रतिशत ब्याज उपादान प्रदान किया जा चुका है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने सहकारिता विभाग को बधाई देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 5753 प्रोजेक्ट्स के लिए 4630.83 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 5217 लाभार्थियों को 2593.64 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, और राज्य सरकार के सहयोग से सहकारिता विभाग किसानो को योजनान्तर्गत लाभ पहुंचाने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही साथ अभी हमने गुड ,बायो एनर्जी,वेल्यू एडेड प्रोडक्ट्स,गोदामों एंव कोल्ड स्टोरेज को बढ़ावा देने के लिए भी ऋण वितरित किए हैं। यह जानकारी प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने दी उन्होंने बताया कि कृषि अवस्थापना निधि योजना के तहत स्थापित प्रोजेक्ट्स की जियो-टैगिंग में उत्तर प्रदेश देश भर में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा, कल 3 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एआईएफ उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए देश में तीसरा स्थान और 2023-24 के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ शहर में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत यथा-स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, उपवन योजना, सीएम ग्रिड, ड्रेनेज व मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना आदि कार्यों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में आहूत किया गया।
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज मान्यवर श्री काशी राम जी स्मारक के ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर का स्थलीय औचक निरीक्षण किया।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर शाम को स्नेहल व शिष्टाचार मुलाकात की।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित डिप्लोमा उपाधि वितरण सम्मान समारोह में पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किया और उन्हें आर्शीवचन दिए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त,उप्र के आदेश के क्रम में पुलिस आयुक्त, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री / तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
Sep 14 2024, 16:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k