हेल्थ टिप्स:बारिश में अगर पेट से संबंधित इन समस्या से है परेशान तो,खाना शुरू कर दे ये फूड
![]()
बरसात के मौसम का सभी लोगों को काफी इंतजार रहता है. शरीर के झुलसा देने वाले गर्मियों के बाद जब मानसून का सीजन आता है तो इंसान ही नहीं बल्कि हरेक जीव-जंतु खिलखिला उठता है. इस मानसून में जहां प्रकृति खिली हुई दिखती है. वहीं इस मौसम में कई तरह की परेशानियां भी आ खड़ी होती हैं.बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। कीटो के काटने से लेकर एलर्जी, बुखार, और इंफेक्शन के मामले बढ़ने लग जाते हैं।
यह मौसम सबसे ज्यादा आपके पाचन को प्रभावित करता है। दरअसल, पानी और वातावरण में नमी बैक्टीरिया, फंगस-वायरस के लिए अनुकूल स्थिति बनाते हैं। जिससे थोड़ी सी भी गंदगी और खान-पान में छोटी सी गलती आपके पेट को खराब करने का काम कर सकती है।
बार-बार पेट खराब होने के कारण? अपच को पेट खराब होना भी कहते हैं। इसमें पेट दर्द, पेट में गैस, ऐंठन, दस्त, कब्ज और उल्टी आती है। यह बहुत तेजी से खाने या कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को खाने, बहुत अधिक शराब या कैफीन का सेवन या तनाव के कारण हो सकता है। कभी-कभी, अपच एक अंतर्निहित गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थिति का संकेत होता है, जैसे कि एसिड रिफ्लक्स।
पेट खराब होने पर क्या खाएं-
कच्चा केला
![]()
केला पाचन से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। कच्चे केले पेक्टिन में भी समृद्ध होते हैं। यह एक प्रकार का घुलनशील फाइबर जो दस्त से लड़ने में मदद करता है। साथ ही पेट की खराबी को शांत करने का काम करता है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाने में भी मददगार होता है, जो अक्सर उल्टी और दस्त के दौरान खो जाता है। इसलिए, यदि आप पेट खराब से पीड़ित हैं, तो टैबलेट के बजाय कच्चे केले के कुछ स्लाइस को थोड़ा सा शहद या अदरक के साथ खाने का प्रयास करें।
हल्दी से पेट की परेशानी में मिलता है आराम
![]()
मानसून के मौसम में दूषित भोजन और पानी से पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हल्दी का सेवन पेट खराब होने के लक्षणों को कम करने और बेचैनी से राहत दिला सकता है। हल्दी का उपयोग लंबे समय से पेट की ख़राबी के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है। हल्दी, करक्यूमिन में सक्रिय तत्व, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, जिसमें सप्लीमेंट लेना, चाय पीना या भोजन में शामिल करना शामिल है।
जीरा का पानी है अपच का घरेलू उपचार
![]()
जीरा का पानी पेट की गड़बड़ी में फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। जो पेट और आंत से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, पेट में दर्द, जलन, गैस, पेट फूलना, उल्टी और मतली से आराम पाने में मदद कर सकता है।
पेट खराब होने पर खाएं दही
![]()
पानी और खाद्य जनित संक्रमणों के बढ़ते जोखिम के कारण मानसून का मौसम पेट के लिए कठिन हो सकता है। हर दिन दही का सेवन पेट को फ्लू के जोखिम से निपटने में मदद कर सकता है। दही में पेट को हेल्दी रखने वाले गुड बैक्टीरिया मौजूद होता है जो पाचन में सुधार करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण की घटनाओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। यह कैल्शियम और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, दोनों ही आंत के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पेट खराब में पुदीना खाएं
![]()
पुदीना पेट खराब के लक्षणों को कम करने का काम करता है। पुराने समय से इसका उपयोग अपच की समस्या और उसके लक्षणों जैसे गैस, एसिडिटी व मतली से आराम पाने में किया जाता रहा है। वहीं, जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च के शोध में यह भी पाया गया है कि इसमें एंटी स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं, जो पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अदरक करता है अपच की समस्या को खत्म
![]()
अदरक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर को सुधारने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट भी पेट फ्लू या फूड पॉयजनिंग में अदरक खाने की सलाह देते हैं। इसका सेवन आप कच्चा या पानी में उबालकर भी कर सकते हैं।
पेट की गड़बड़ी को कैसे ठीक करें- नारियल पानी पिएं
![]()
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों में समृद्ध होते हैं। यह हाइड्रेशन स्तर को बहाल करने और पेट को व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह वसा और कैलोरी में कम है, जो इसे उन लोगों के लिए एक आदर्श पेय बनाता है जो मिचली या फूला हुआ महसूस कर रहे हैं। अगली बार जब आप बारिश के मौसम में थोड़ा सा भी ऐसा महसूस करे तो एक गिलास ताजा नारियल पानी पी लें।


भारत समेत दुनियाभर में हृदय रोग की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कोविड काल के बाद हृदय रोग का जोखिम भारतीयों में काफी बढ़ा है। उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण हृदयाघात और स्ट्रोक समेत हृदय संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक , हृदय रोग भारत में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
योग विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी योगासन से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उसका सही तरीके से अभ्यास किया जाना आवश्यक माना जाता है। वीरभद्रासन योग की कई मुद्राएं हैं, ऐसे में किसी विशेषज्ञ से बेहतर प्रशिक्षण के बाद ही इस अभ्यास की शुरुआत करें। इस योग के लिए सबसे पहले सीधी मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब अपनी बाहों को फर्श के समानांतर उठाते हुए सिर को बाईं ओर मोड़ें। बाएं पैर को भी 90 डिग्री बाईं ओर मोड़ें। कुछ देर तक इस अवस्था में बने रहें। इसी तरह से दूसरी तरफ का भी अभ्यास करें।
एनाफिलीज मच्छर
एनाफिलीज मच्छर के काटने के लक्षण
मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करने वाला अंग है, यही कारण है कि इसके विशेष देखभाल की भी आवश्यकता होती है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के साथ कई तरह की पर्यावरणीय स्थितियों के कारण इस अंग से संबंधित दिक्कतें बढ़ती देखी जा रही हैं। यहां तक कि कम उम्र के लोग भी मस्तिष्क रोगों के शिकार पाए जा रहे हैं। मस्तिष्क में ट्यूमर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती ऐसी ही एक समस्या है।
ब्रेन ट्यूमर और इसके कारण
रांची रिम्स में न्यूरोसर्जन डॉ विकास कुमार बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। कई मामलों में लक्षण इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि ब्रेन ट्यूमर कितनी तेजी से बढ़ रहा है? सिरदर्द होना इसका प्रारंभिक संकेत माना जाता है। अक्सर होने वाले सिरदर्द को अनदेखा न करें।
लगातार या तेज सिरदर्द की समस्या के अलावा बिना स्पष्ट कारण के उल्टी और मतली की दिक्कत होते रहना भी ट्यूमर का संकेत हो सकता है। ट्यूमर की समस्या वाले कई लोगों में धुंधला दिखने, दृष्टि में परिवर्तन या दोहरी दृष्टि जैसी दिक्कत भी देखी जाती रही है।
मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर का मास्टरमाइंड माना जाता है। शरीर में होने वाले सभी कार्यों का संचालन इसी अंग द्वारा किया जाता है, यही कारण है कि मस्तिष्क का स्वस्थ और फिट रहना बहुत जरूरी है। ये अंग लगातार काम करता रहता है, यहां तक कि जब आप रात को बिस्तर पर आराम से सो रहे होते हैं, तब भी आपका मस्तिष्क काम करता है और शरीर को आने वाले दिन के लिए तैयार कर रहा होता है। अब चूंकि ये अंग काफी मेहनत करता है ऐसे में इसी हिसाब को मस्तिष्क को पोषण की भी आवश्यकता होती है।
नीले रंग का अपराजिता का फूल भगवान शिव को प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने से आर्थिक दिक्कतें दूर होती है। अपराजिता के फूल से बनी चाय को ब्लू टी के नाम से लोग जानते हैं। जिसका इस्तेमाल अनिद्रा, माइग्रेन और शरीर में होने वाले दर्द के लिए किया जाता, अपराजिता एक लता अथवा बेल वाला पौधा है, जिसे आप अमूमन हर घरों में आसानी से देख सकते हैं। इसे वैज्ञानिक भाषा में Clitoria ternatea कहते हैं और अंग्रेजी में इसे Butterfly pea के नाम जाना जाता है। इसके अलावा विष्णुकांता, गोकर्णी, गिरिकर्णिका, विष्णुप्रिया, गोकर्ण, कृष्णकांता, योनिपुष्पा आदि अपराजिता के अन्य कई खुबसूरत नाम विविध क्षेत्रों में प्रचलित हैं।
चुकंदर पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है चुकंदर को अधिकतर लोग सलाद के तौर पर खाते हैं, लेकिन इसका जूस शरीर में नई जान फूंक सकता है। रोजाना 1 गिलास चुकंदर का जूस पीने से स्वास्थ्य को गजब के फायदे मिल सकते हैं। चुकंदर में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह भरपूर फाइबर प्रदान करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। चुकंदर में नेचुरल शुगर और नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर को नई एनर्जी प्रदान करते हैं। यह जूस थकान से भी छुटकारा दिला सकता है।
चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो एनीमिया या खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।चुकंदर के सेवन से यूरिनरी और किडनी की फंक्शनिंग को इंप्रूव करने में मदद मिल सकती है। चुकंदर का जूस यूरिन में मौजूद टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करता है। चुकंदर में विटामिन C, विटामिन B6, और मिनरल्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम व फास्फोरस जैसे तमाम मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।
चुकंदर के जूस में नाइट्रेट्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह जूस बेहद लाभकारी हो सकता है, क्योंकि चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार हो सकता है
बीट जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है। चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Aug 03 2024, 09:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
22.4k