किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च: केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध, 16 फरवरी को भारत बंद की चेतावनी
बेगूसराय में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। जो पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरू होकर हर-हर महादेव चौक, पावर हाउस, स्टेशन चौक, थाना, नगर पालिका और नवाब चौक होते हुए समाहरणालय के पास पहुंचा। किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद करने की चेतावनी भी दी।
इस मौके पर बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों से मोदी सरकार ने जो वादा किया था, आज तक उसे पूरा नहीं किया गया। कॉर्पोरेट लूट से खेत, खेती और किसान को बचाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के 600 किसान संगठन 5 साल से लड़ाई लड़ रही है। जिसमें हजारों किसानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। कई पर मुकदमे हुए। किसान जेल गए, लाठियां खाई।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किए गए वादे को आजतक पूरा नहीं किया। उल्टे मांगों को दबाने के लिए किसानों को हिंदू बनाने का खेल जारी है। ताकि किसान अपनी समस्या भूलकर सिर्फ मोदी नाम केवलम का पाठ करें।
वहीं, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि आज देशभर में लाखों किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर परेड करने उतरे हैं। किसानों की कर्ज मुक्ति, पांच हजार मासिक पेंशन, फसलों का बीमा, बाढ़-सूखा का स्थाई निदान, आवारा पशुओं की आवारागर्दी पर रोक एवं बर्बाद फसलों का मुआवजा, 600 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का दाम सहित 23 सूत्री मांगों को लेकर आज किसान सड़कों पर निकले हैं।
हम किसान और मजदूर मिलकर जन एकजुटता के बल पर 16 फरवरी को फिर सड़कों पर उतरेंगे। शहरी एवं ग्रामीण भारत को बंदकर हम किसान मजदूर अपनी चट्टानी एकता के बल पर अपने गुस्से का इजहार करेंगे। सभा की अध्यक्षता टुनटुन दास ने की। सभा को किसान नेता दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, मजदूर नेता प्रहलाद सिंह, ललन कुमार, अनिल अंजान, भोला सिंह, मो नूर आलम एवं गणेश चौधरी ने भी संबोधित किया।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
Jan 27 2024, 21:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k