दुमका : सीएम नितीश कुमार को इलाज की जरूरत, झारखण्ड में अवैध खनन में सरकारी मशीनरी संलिप्त - अश्विनी चौबे
दुमका : केंद्रीय राज्य मंत्री (सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री) अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इलाज की अविलम्ब व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में कई आरोग्यशाला है जहाँ मानसिक रूप से असंतुलित इंसान का इलाज हो सकता है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में दुमका पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यात्रा से पूर्व शनिवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सीएम नीतीश कुमार ने सदन के अंदर महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी उससे पूरा देश शर्मसार हो गया। कहा कि ऐसा कोई अबोध हो या जानबूझकर किया हो या फिर जिसका मानसिक असंतुलन बिगड़ जाए वैसा ही आदमी कर सकता है।
कहा कि एक राजनीतिक मित्र होने के नाते मैंने पूर्व में ही नीतीश कुमार को इलाज की सलाह दी थी। ऐसे व्यक्ति को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन पिछले 32 सालों से चाचा-भतीजा और भाई की सरकार ने बिहार -झारखण्ड में जंगलराज की हालात पैदा कर दिया है। दोनों राज्यों की जनता त्राहिमाम है। अगर ये इस्तीफा नहीं देते तो जनता खदेड़कर उन्हें गद्दी से उतारेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों पर प्रहार हो रहा है।
मंत्रिमंडल में रामचरितमानस का अपमान हो रहा है। हिंदुत्व को शर्मसार किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने झारखण्ड में अवैध खनन के मुद्दे पर कहा कि बिहार झारखण्ड दोनों राज्यों में हो रही अवैध खनन में सरकार की मशीनरी की संलिप्त है। केंद्र सरकार समय समय पर आगाह करती रही है लेकिन राज्य सरकार के मुखिया इसे गंभीरता से लेते नहीं है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। क़ानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है तो सरकार किस बात की।
वहीं एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि INDIA गठबंधन की भावना ठगने, चाटुकारिता करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की रही है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया।
केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार जमीन पर नहीं उतार रही है। केंद्र मे ए 2014 के बाद से 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उठाकर सामान्य रेखा में लाया गया। वहीं इंदिरा गाँधी की सरकार में गरीबी उन्मूलन के नाम पर ठगने का काम किया गया।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)


















Nov 23 2023, 18:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.2k