मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक
नवादा:- जिलाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में विधि-व्यवस्था से संबंधित, मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि की समीक्षात्मक बैठक हुई।
उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं एसएचओ को सख्त निर्देश दिये कि अवैध बालू खनन को रोक लगाने के लिए 24 घंटे सक्रिय रहें एवं औचक रूप से छापामारी करें।
थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को संयुक्त टीम के माध्यम से अवैध बालू खनन को रोकने के लिए छापामारी करने का निर्देश दिये। वारिसलीगंज, रजौली और नवाद में अवैध बालू खनन की शिकायत अधिक है। संबंधित क्षेत्रों में लगातार रेड कर बालू खनन को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
01 मई 2023 से 15 मई 2023 तक जिला खनन कार्यालय के द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में 26 गिरफ्तारियां, 65 जप्त ट्रैक्टर, 08 जप्त ट्रक, कुल वाहनों की संख्या 73, जप्त ट्रक 29 एवं 65.55 लाख जुर्माने की राशि वसूल की गई है
उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी निर्देश दिये कि अवैध बालू उत्खनन को रोकने के लिए हर संभव कदम उठावें। पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अम्बरीष राहुल ने कहा कि प्लान बनाकर औचक निरीक्षण करें एवं अवैध खनन को बंद करायें।
भूमि विवाद निवारण:- बैठक में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिये कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर संबंधित थाना में आयोजित करें एवं भूमि विवाद समस्याओं का निवारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद निवारण कार्याें को समाधान पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इसके तहत् रजौली में 22, रोह 11, सिरदला 17 और गोविन्दपुर में मात्र 15 भूमि विवाद निवारण को समाधान पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जतायी और संबंधित अंचलाधिकारी को शत-प्रतिशत भूमि विवाद निवारण मैटर को अपलोड करने का निर्देश दिया गया। भूमि विवाद निवारण शिविर 2021 से लागू किया गया है
अबतक किये गए सभी समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देष दिया गया है।
भूमि विवाद के समस्याओं को निवारण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों में अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी शिविर आयोजित कर समाधान करना सुनिष्चित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक माह में दो बार भूमि विवाद निवारण षिविर का आयोजन किया जाता है। भूमि विवाद की समस्याओं को समाधान के लिए अनुमंडल अधिकारी एवं डीसीएलआर के कोर्ट में भी आवेदन देने का निर्देष दिया गया। सिविल कोर्ट के माध्यम से भी भूमि विवादों का निवारण किया जाता है।
मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में श्री अनिल कुमार आजाद, अधीक्षक मद्य निषेध ने बताया कि "18 अप्रैल से 12 मई तक जिले में कुल छापामारी 1864, दर्ज कांड की संख्या 964 एवं कुल गिरफ्तारी 1173 असामाजिक लोगों को की गई है। कुल शराब की जप्ती- देषी शराब 2932 लीटर, विदेषी शराब 363 लीटर जप्त की गई है।
होम डिलेवरी के तहत् उत्पाद विभाग द्वारा 64 एवं पुलिस विभाग द्वारा 30 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। ब्रेथ एनेलाइजर से उत्पाद विभाग के द्वारा 4906 एवं पुलिस विभाग के द्वारा 755 व्यक्तियों की जाॅच की गई है। इसके तहत् कुल 820 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।
बैठक में बताया गया कि ताड़ी की बिक्रय अवैध/प्रतिबंधित है। नीरा के रूप में इसे बेचा जा सकता है। रजौली चेक पोस्ट की कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा की गयी। मद्य निषेध अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह 600 पियक्कड़ों और व्यापार करने वालों को पकड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे सख्त निगरानी करने का निर्देष संबंधित अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और होम गार्ड के जवानों के कार्य कलापों की जाॅच करें एवं निर्धारित समय-सीमा के अंदर स्थानान्तरण करना भी सुनिश्चित
आज की बैठक में श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहत्र्ता नवादा, सुश्र अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहत्र्ता, श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, श्री उपेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ नवादा, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उपसमाहत्र्ता, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
May 17 2023, 21:02