विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ समारोह के लिए CM हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, 22 नवंबर को होगा आयोजन

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव, झारखंड विधान-सभा श्री रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 22 नवंबर

2026 को झारखंड विधान-सभा परिसर में आयोजित हो रहे "झारखंड विधान-सभा 26वीं वर्षगांठ समारोह" में सम्मिलित होने

हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

स्थापना दिवस पखवाड़ा: रांची में 305 पंचायतों में पौधारोपण, आजीविका और जनसेवा की दिखी झलक

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविरों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न हुईं।

हरित झारखंड की ओर एक और कदम: 305 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधारोपण

स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज रांची जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन प्रांगण, विद्यालय भवन प्रांगण, आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु बड़े पैमाने पर पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गई। आमजन से आग्रह किया गया कि स्वच्छ हवा और हरित ग्राम के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करते रहें।

इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक के नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लाभुक परिवार में खुशियों का माहौल रहा। यह पहल ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा विभाग: युवाओं को झारखंड की गौरव गाथा से जोड़ा

जिले के सभी स्कूलों में झारखंड के इतिहास, गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य स्थापना की कहानी, रजत जयंती वर्ष तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

कृषि विभाग: प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया जागरूक

आज ग्राम पंचायत दुलमी, प्रखंड सोनहातु में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान एवं एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेहराजरा के सचिव स्वामी सुशीलानंद महाराज एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री दीनानाथ भगत उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, बीजोपचार, बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने तथा उपयोग करने की विधि के साथ छाछ द्वारा कीट-व्याधियों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS): आजीविका और महिला सशक्तीकरण की नई पहल

JSLPS, रांची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं:

- मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरण: बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों के बीच मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरित की गई। इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

- समावेशी आजीविका योजना (SAY): दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राहे प्रखंड में 1,000 अति गरीब परिवारों का चयन किया गया है (790 अनुसूचित जनजाति, 103 अनुसूचित जाति, 100 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 7 सामान्य वर्ग)। अब तक 719 परिवारों को ₹1,500 प्रति परिवार की दर से उपभोग सहायता अनुदान तथा 805 परिवारों को किचन गार्डन किट उपलब्ध कराई जा चुकी है।

- बकरी टीकाकरण अभियान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 425 बकरियों का टीकाकरण किया गया।

- SHG एवं VO शिविर: स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय लेन-देन एवं ग्राम संगठनों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु SHG Cut-off एवं VO Transaction शिविर आयोजित किए गए।

- सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरण: कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को ₹32 लाख की सामुदायिक निवेश निधि वितरित की गई।

- EC-2 बैठकें: सोनाहातू प्रखंड के उज्ज्वला ग्राम संगठन (बैंकू) तथा राहे प्रखंड के कंकट्टा एवं सताकी ग्राम संगठनों में EC-2 बैठकें आयोजित की गईं।

- आधार आधारित e-KYC अभियान: लगभग 1,506 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया।

JSLPS ग्रामीण महिलाओं, किसानों एवं वंचित परिवारों को बेहतर आजीविका अवसर उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बिजली विभाग: 26 नवंबर तक विशेष जन समस्या निवारण शिविर

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा 26 नवंबर तक विभिन्न इलाकों में विशेष जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

उपभोक्ता आठ प्रकार की समस्याओं—नए कनेक्शन हेतु आवेदन, बिल सुधार, बिल न मिलने की शिकायत, मोबाइल नंबर अपडेट, खराब ट्रांसफॉर्मर, पोल संबंधी समस्या आदि—के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

शिविरों का स्थान एवं तिथि विवरण

- 18 नवंबर: केंद्रीय प्रमंडल—पुंदाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोकर ग्रामीण उपकेंद्र, कुचु पंचायत भवन, रातू रोड कार्यालय।

- 19 नवंबर: सर्वर उपकेंद्र, डोरंडा (कुसई कॉलोनी), न्यू कैपिटल (टकरगांव), लालपुर कार्यालय, सुरसू, ईटकी।

- 20 नवंबर: रांची पॉलिटेक्निक, पहाड़ी न्यू मार्केट एरिया, मोरहाबादी, नेवरी, ब्रांबे, खूंटी कार्यालय।

- 21 नवंबर: सैनिक मार्केट, तुपुदाना, पिठोरिया, कोकर, चान्हो।

- 22 नवंबर: सेवा सदन, चुटिया पावर हाउस चौक, बुढ़मू।

- 23 नवंबर: अशोक नगर, एचईसी कार्यालय, हुसिर, जानुमपीड़ी, बोबेरा।

- 24 नवंबर: जगन्नाथ सिंह मैदान, चान्हो, खूंटी कार्यालय।

- 25 नवंबर: चंदरी, करकट्टा, तेमार, रातू रोड, अड़की।

- 26 नवंबर: हरमू, तुपुदाना, कचहरी, कोकर, बुंडू, खलारी, कर्रा।

विद्युत आपूर्ति अंचल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।

पेय जल एवं स्वच्छता विभाग: स्वच्छता जागरूकता एवं चापाकल मरम्मत अभियान

पेय जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में स्वच्छता हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में खराब चापाकलों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से रांची जिला प्रशासन विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि एवं जनकल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।

राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला के साथ ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का उद्देश्य ऐसे प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का एक और अवसर उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अब तक सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहला, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एएसडीडी (ASDD) सूची का सभी मतदान केंद्रों पर पुनः प्रकाशन किया जा रहा है। यदि कोई पात्र भारतीय नागरिक किसी कारणवश इस सूची में शामिल हो गये हैं, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

दूसरा, नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एवं अन्य श्रेणियों के वैसे मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्हें निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर से सुनवाई के क्रम में दो बार नोटिस जारी करने तथा घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।

तीसरा, ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों की भी पहचान की जा रही है, जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अभी तक संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल नहीं करा सके हैं। ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के तहत आयोजित की जा रही यह छठी एवं अंतिम बीएलओ-बीएलए-2 बैठक है। उन्होंने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने तथा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

=================

नाबालिग आदिवासी बेटी से यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को आखिर किसका संरक्षण? : भाजपा एसटी मोर्चा


झारखंड में महिलाओं एवं विशेषकर आदिवासी बहन-बेटियों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग किशोरी के यौन शोषण, मारपीट, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? प्राथमिकी के बाद पीड़िता को कथित रूप से विधायक के आवास पर किसके आदेश से ले जाया गया? क्या पीड़िता पर दबाव बनाने या उसके बयान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया? भाजपा ने पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में उच्चस्तरीय जाँच और राजनीतिक दबाव से मुक्त कार्रवाई की माँग की।

प्रतिनिधिमंडल ने युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत की मृत्यु, गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म के आरोप तथा गोड्डा के सुंदरपहाड़ी मिशन से जुड़े यौन शोषण के आरोपों की भी निष्पक्ष जाँच कराने की माँग की। साथ ही, मामले को उजागर करने वाले पत्रकारों एवं न्यूज चैनल के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने का आग्रह किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति राजनीतिक प्रभाव के कारण कानून से ऊपर नहीं हो सकता। राज्यपाल से सभी मामलों में स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से समयबद्ध जाँच कराने तथा पीड़िताओं को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर एवं पिंकी खोया सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा 'एक और अवसर' कैंप

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला के साथ ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का उद्देश्य ऐसे प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का एक और अवसर उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अब तक सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहला, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एएसडीडी (ASDD) सूची का सभी मतदान केंद्रों पर पुनः प्रकाशन किया जा रहा है। यदि कोई पात्र भारतीय नागरिक किसी कारणवश इस सूची में शामिल हो गये हैं, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

दूसरा, नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एवं अन्य श्रेणियों के वैसे मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्हें निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर से सुनवाई के क्रम में दो बार नोटिस जारी करने तथा घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।

तीसरा, ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों की भी पहचान की जा रही है, जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अभी तक संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल नहीं करा सके हैं। ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के तहत आयोजित की जा रही यह छठी एवं अंतिम बीएलओ-बीएलए-2 बैठक है। उन्होंने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने तथा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

दुनिया के लिए शांति-स्थिरता जरूरी', आसियान में बोले पीएम मोदी, विकास के एजेंडे पर भी की बात

#pmmodiaddressesaseanindiasummitin_manila

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर दुनिया को शांति का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया में चल रहे संकटों का जिक्र किया और शांति की जरूरत पर जोर दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है।

डिजिटल-डिफेंस और स्पेस में नए आयाम

पीएम मोदी ने बताया कि नई दिल्ली की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। उन्होंने कहा कि "हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे क्षेत्रों में नए आयाम हासिल कर रही है।"

आसियान और भारत के बीच के रिश्तों परप क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान और भारत के बीच के रिश्तों को लेकर कहा कि – ‘साल 2014 से अब तक हमने पीपल टु पीपल संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा पहल की हैं और लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट वाले प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। इसके लिए 10000 कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं।’ उन्होंने खासतौर पर भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट उड़ानों और बढ़ता पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमारे बीच की करीबी का सीधा प्रमाण हैं।

भारत-आसियान के पास दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए जरूरत ये है कि हमारा भविष्य एक-दूसरे से प्रतियोगिता से नहीं, बल्कि को ऑपरेशन से तय हो। उन्होंने कहा कि आसियान देशों के पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है। ऐसे में अगर हम सभी साथ मिलकर काम करें, तो इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं।

*पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा, आसियान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, क्वाड देशों के बैठक पर भी दुनिया की नजर

#pmmodiinmanilaforaseanindiasummitquadleadersmeeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में पहुंचे हैं। पीएम यहां अगले 2 दिन 23वें आसियान शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और इससे इतर ट्रंप से क्वाड के मंच पर मुलाकात करेंगे, जिसपर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

मनीला में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया। वहीं, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। बच्चों ने संस्कृत श्लोक पढ़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे। कलाकारों ने नृत्य करके पीएम का स्वागत किया और उनके स्वागत में रंगोली भी बनाई गई।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का मुद्दा

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। नई दिल्ली की कोशिश आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझोते (AITIGA) की समीक्षा प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाना है। भारत इस समझौते में बदलाव की मांग कर रहा है। इसका उद्देश्य व्यापार असंतुलन को दूर करना, टैरिफ बाधाओं को कम करना और रूल्स ऑफ ओरिजिन को सरल बनाना है। चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक 2026-2030 के लिए 'आसियान-भारत कार्य योजना' को लागू करना है। इस योजना के तहत व्यापार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।

क्वॉड सम्मेलन पर भी दुनिया की नजर

आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में हो रहे इस सम्मेलन के साथ ही क्वॉड सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। क्वॉड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के शामिल होने की उम्मीद है। अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अगले सप्ताह होने जा रहे आसियान के दौरान हम क्वॉड नेताओं के सम्मेलन को औपचारिक रूप देने पर काम कर रहे हैं।"

क्वॉड में किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

क्वॉड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है। इसे औपचारिक सैन्य गठबंधन के बजाय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के एक रणनीतिक मंच के रूप में देखा जाता है। इसकी प्राथमिकताओं में समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तकनीक, आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना शामिल है। इस बार की बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स यानी महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग चर्चा का एक प्रमुख विषय हो सकता है। लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और रेयर अर्थ जैसे खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होते हैं। इनकी वैश्विक आपूर्ति में चीन की बड़ी भूमिका है। ऐसे में किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता से बचना चारों देशों के लिए अहम हो गया है।

इसके अलावा समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता भी चर्चा के अहम विषय हो सकते हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक मौजूदगी को देखते हुए भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए समुद्री रास्तों की सुरक्षा और समुद्री गतिविधियों पर निगरानी महत्वपूर्ण है। क्वॉड के सदस्य देशों के बीच समुद्री क्षेत्र की जानकारी साझा करने, नौसेनाओं के बीच सहयोग और क्षेत्रीय देशों की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होती रही है। तकनीक और आर्थिक सुरक्षा भी इस समूह के एजेंडे में शामिल हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भरोसेमंद तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग के जरिए चारों देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं।

*राहुल गांधी ने पहली बार सुनाई अपनी लव-स्टोरी, बताय-गर्लफ्रेंड को ले गए थे एक खास जगह

#rahulgandhisharedsecretlove_story

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'गर्लफ्रेंड' का जिक्र किया। ये पहला मौका है, जब राहुल गांधी ने अपनी लव-स्टोरी सुनाई है। राहुल ने बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वो अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में लेकर गए थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। हालांकि जब राहुल से अब उनके रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही चतुराई से जवाब देते हुए कहा कि वो अब गर्लफ्रेंड नहीं हैं बल्कि दोस्त हैं।

सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में एक दिलचस्प खुलासा किया। लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता से जुड़ी एक पुरानी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के 'वर्सिटी रेस्टोरेंट' में हुई थी। यह कहानी परिवार में काफी मशहूर थी। राहुल ने बताया कि कई साल बाद जब वह खुद कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से उस रेस्टोरेंट में चलने के लिए कहा। वह उस जगह को देखना चाहते थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।

रेस्तरां के स्टाफ का जवाब सुनकर हुए हैरान

राहुल गांधी ने बताया, वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां पहुंचे और रेस्टोरेंट में बैठ गए। राहुल गांधी ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब वेटर मेन्यू लेकर आया तो उन्होंने उसे बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। इस दौरान स्टाफ का जवाब सुनकर वह और भी ज्यादा हैरान रह गए। वेटर ने कहा कि वह उन दोनों को जानता है। राहुल ने जब पूछा कि वह उनके बारे में क्या जानता है तो वेटर ने कहा कि उसे अच्छी तरह पता है कि वह किनकी बात कर रहे हैं।

राहुल ने याद किया माता-पिता का रिश्ता

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को याद करते हुए बताया कि उनके घर में उन्होंने हमेशा राजीव गांधी और सोनिया गांधी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा। उन्होंने कहा कि घर में पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा। यही उनके लिए माता-पिता के प्यार की तस्वीर थी। राहुल ने बताया कि जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां माता-पिता को इस तरह एक-दूसरे के साथ नहीं देखते थे, तो वह उनसे पूछते थे कि उनके माता-पिता ऐसे क्यों नहीं हैं।

रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादे

राहुल गांधी ने उनके परिवार के लिए इस रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादों को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट जाना चाहिए। हालांकि, यहां के खाने को लेकर उनकी सलाह बिल्कुल अलग रही। राहुल ने मजाक में लोगों को वहां चिकन चॉसर खाने से बचने की सलाह दी।

कैंब्रिज में यहां शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी*

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में भी राजीव गांधी से पहली मुलाकात का जिक्र किया है।

साल 1965 में कैंब्रिज के वैरसिटी रेस्टोरेंट में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। यह एक छोटा-सा ग्रीक रेस्टोरेंट था, जहां यूरोप और भारत के छात्र अक्सर खाना खाने आया करते थे। सोनिया उन दिनों इंग्लैंड में ऐसा खाना तलाश रही थीं, जो उनके इतालवी स्वाद के करीब हो।

इसी तलाश में वह इस रेस्टोरेंट तक पहुंचीं। वहां एक दोस्त ने उनका परिचय राजीव गांधी से कराया। सोनिया ने अपनी किताब में लिखा है कि पहली मुलाकात में ही उन्हें राजीव के साथ एक खास जुड़ाव महसूस हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई। आखिरकार 25 फरवरी 1968 को दोनों ने शादी कर ली।

सरकार कराए निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले सख्त सजा : विनोद कुमार पांडेय

कहा- नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण का मामला बेहद गंभीर, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलना चाहिए; साजिश हुई है तो उसके पीछे के चेहरे भी हों बेनकाब

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची से जुड़े यौन शोषण के आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी व्यक्ति को उसके पद, राजनीतिक प्रभाव या पार्टी से जुड़े होने के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची को न्याय मिलना सबसे महत्वपूर्ण है। जांच एजेंसियों को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़िता को न्याय मिले।

विनोद कुमार पांडेय ने न्यूज चैनल के कार्यालय में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठाए गए सवालों पर भी कहा कि यदि कार्रवाई की प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। कानून के दायरे में रहकर ही पुलिस को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। मीडिया की स्वतंत्रता और कानून के पालन, दोनों का सम्मान जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में यदि किसी तरह की साजिश रची गई है या राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है तो उसका भी पर्दाफाश होना चाहिए। जांच में ऐसे किसी भी व्यक्ति या चेहरे की भूमिका सामने आती है, जिसने जानबूझकर साजिश को अंजाम दिया है, तो उसे भी बेनकाब कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी गंभीर मामले को राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। न तो किसी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिलना चाहिए और न ही जांच को प्रभावित करने की कोई कोशिश होनी चाहिए। सच्चाई सामने लाने का रास्ता निष्पक्ष जांच और कानूनसम्मत कार्रवाई ही है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि पूरे प्रकरण की जांच पारदर्शी तरीके से हो, पीड़िता को न्याय मिले और यदि किसी स्तर पर कानून का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

*IITF में छाई झारखंड की माटी कला, टेराकोटा के लाइव डेमो ने लुभाया पर्यटकों का मन

नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प के जरिए पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। झारखंड पवेलियन में पारंपरिक माटी कला (टेराकोटा) का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिट्टी से उत्पाद तैयार करने की पारंपरिक कला और पर्यावरण-अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पादों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं।

पवेलियन में कारीगर लाइव डेमो के जरिये कर रहे हैं अपनी कला का प्रदर्शन

पवेलियन में कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। लाइव डेमो की खासियत यह है कि पर्यटक अपनी पसंद के उत्पादों को अपनी आंखों के सामने तैयार होते देख सकते हैं और स्वयं भी इस कला का अनुभव लेकर अपने हाथों से उत्पाद बना सकते हैं। तैयार उत्पादों को सीधे कारीगरों से खरीदने की सुविधा भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है।

झारखंड सरकार राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कर रही है निरंतर प्रयास

झारखंड सरकार के नेतृत्व में राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माटी कला बोर्ड की परिकल्पना पारंपरिक कुम्हारों एवं माटी शिल्पकारों को पहचान, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी है।

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को मिल रहा है राष्ट्रीय मंच*

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके लिए नए बाजार और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।