एनवीडिया सीईओ का सामने आया दूसरा अफेयर, जेनसेन पर अपनी ही कंपनी की अधिकारी से रिश्तों का आरोप
#nvidiaceojensenhuanganother_affair
![]()
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में है। कंपनी के को फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग का एक और कारनामा सामने आया है। अब उनके अपनी कंपनी की एक अधिकारी के साथ संबंध के आरोप लग रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चीनी मूल की एक महिला के साथ संबंधों की बात स्वीकार की थी। अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि यह महिला चीनी जासूस है। ऐसे में जेनसेन हुआंग की कंपनी से छुट्टी हो सकती है।
अब कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट से संबंध का आरोप
चीन की खुफिया एजेंसी से कथित संबंध रखने वाली सिंगापुर की कारोबारी एलिस हुआंग के साथ रिश्तों को लेकर पहले से विवादों में घिरे जेनसेन हुआंग पर अब एक और महिला के साथ कथित अफेयर होने का आरोप लगा है। इस बार महिला कोई बाहरी कारोबारी नहीं, बल्कि एनवीडिया की ही वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल हैं। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच कथित संबंध थे।
होटल में एक-दूसरे के करीब नजर
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में कैलिफोर्निया के सैन जोस में एनवीडिया की सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस जीटीसी आयोजित हुई थी। इसी दौरान एक होटल में जेनसेन हुआंग और कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल को कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ करीबी व्यवहार करते देखा गया।
जेनसेन हुआंग की मुश्किलें बढ़ी
इन रिश्तों के सामने आने के बाद जेनसेन हुआंग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया के बोर्ड की बुधवार को बैठक हो सकती है जिसमें हुआंग के भविष्य पर फैसला हो सकता है। हुआंग की कंपनी में करीब 3.4 फीसदी हिस्सेदारी है। इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया नए सीईओ की खोज के लिए एक बाहरी कंपनी के साथ काम कर रही है। साथ ही कंपनी किसी को टेंपररी सीईओ बनाने पर भी विचार कर रही है।
चीनी जासूस के साथ अफेयर का आरोप
इससे पहले जेनसेन हुआंग से जुड़ा पहला विवाद ऐलिस हुआंग नाम की महिला से कथित संबंधों को लेकर सामने आया। रिपोर्टों के मुताबिक ऐलिस सिंगापुर की कंपनी मेगस्पीड में वरिष्ठ पद पर काम करती हैं। रिपोर्ट्स आईं कि दोनों के बीच निजी संबंध थे। इस मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया, जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक कथित मेमो में ऐलिस के चीन की स्टेट सिक्योरिटी से संभावित संबंधों को लेकर चिंता जताई गई। खुफिया एजेंसियों ने आशंका व्यक्त की गई कि उनके जरिये एनवीडिया की चिप्स चीन तक पहुंच सकती हैं। इतना ही नहीं ये भी बात सामने आई कि चीन की एक यूनिवर्सिटी ने अमेरिका के बैन के बाद भी एनवीडिया की चिप्स खरीदी थीं।
तीन दशकों से अधिक समय से किया एनवीडिया को लीड
63 साल के जेंसेन हुआंग पिछले तीन दशकों से अधिक समय से एनवीडिया को लीड कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली एक सामान्य टेक कंपनी से दुनिया की प्रमुख AI चिप निर्माता बनने तक का सफर तय किया लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कथित विवाद कंपनी के लिए नई परेशानी बनते दिखाई दे रहे हैं।





1 hour and 28 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k