ईरान कर रहा स्कॉट बेसेंट को मारने की साजिश? अपना घर छोड़ सैन्य अड्डे पर भागे अमेरिकी वित्त मंत्री
#americatreasurysecretaryscottbessentshiftedonmilitarybaseafteriran_threats
जो अमेरिका दिन रात ईरान को तबाह करने की धमकी देता रहा है, उस अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ईरान के डर से थर-थर कांप रहे हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान की ओर से मिल रही जानलेवा धमकियों के बाद वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित अपना घर छोड़ दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि स्कॉट बेसेंट अपना घर से भाग गये हैं और अमेरिकी मिलिट्री बेस में छिप गये हैं।
ईरान की साजिशें पहले से ज्यादा गंभीर
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में निष्कर्ष निकाला कि मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ ईरान की साजिशें पहले से ज्यादा गंभीर स्तर पर पहुंच गई हैं। यह आकलन कुछ हद तक बेसेंट को मिली धमकियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पर आधारित है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है इस मामले की जानकारी रखने वाले खुफिया सूत्रों ने बेसेंट के सैन्य ठिकाने पर शिफ्ट होने की पुष्टि की है। हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि अमेरिकी वित्त मंत्री को किस तरह की धमकियां मिली थीं।
स्कॉट बेसेंट को क्यों धमका रहा ईरान?
आपको बता दें कि अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ईरान के खिलाफ सख्ततम प्रतिबंध लगाने में ट्रंप प्रशासन में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्होंने भारत के खिलाफ भी कई बार अनर्गल बाते की हैं। उन्होंने वित्तीय पाबंदियां लगाकर ईरान की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की धमकी दी थी। उन्होंने ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' नाम से अभियान चलाया जिसके तहत ईरान के डिजिटल संपत्ति, क्रिप्टो करेंसी, सोना, एविएशन इंडस्ट्री और समुद्री यातायात को गंभीर नुकसान पहुंचाया।
पहले भी दिखा है ईरान की धमकियों का असर
ईरान युद्ध का असर अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की सुरक्षा पर पहली बार नहीं दिखा है। सिर्फ वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ही नहीं डरे हैं बल्कि ईरान के ऑपरेशन से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी खौफ में हैं। अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि ईरान उन्हें निशाना बना सकता है। पहले भी एक बार सेंसेटिव एरिया में ड्रोन उड़ने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को शिफ्ट किया गया था। अब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान से मिल रही जानलेवा धमकियों के बाद अपना घर छोड़ दिया है।





1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k