लॉन्च होते ही सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा हमलावर, इमरजेंसी और सिख दंगों पर पूछा सवाल
#bjpslamssoniagandhibookbelongingoveremergencyremarks
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संस्मरण - ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च हो चुका है। हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से इसे पब्लिश किया गया है। किताब के बाजार में आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नए संस्मरण पर निशाना साधा है।
सोनिया की किताब पर बीजेपी हमलावर
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी आत्मकथा का शीर्षक 'बिलॉन्गिंग' के बजाय 'व्हाइटवॉशिंग' रखना चाहिए था। उनके मुताबिक, इस किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार की ओर से की गई ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना और कांग्रेस पार्टी के गंभीर अपराधों को छिपाना नजर आता है।
बीजेपी ने पूछा-क्या 1984 के दंगों के लिए भी आंसू बहाया था?
सीआर केसवन ने सवाल उठाया कि सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद के लिए रोने की बात कही है, लेकिन क्या उन्होंने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार के दौरान भी एक आंसू बहाया था? उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस के शासन में गुरुद्वारों पर हमले हुए और हजारों निर्दोष लोगों को बेरहमी से निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
भाजपा नेता के तीखे सवाल
भाजपा नेता ने सवाल किया, ‘‘सोनिया गांधी बटला हाउस के आतंकियों के लिए बिलख-बिलख कर रोई थीं, लेकिन क्या वह हमारे देश और लोगों की रक्षा करते हुए कर्तव्य के मार्ग पर शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों के लिए रोईं?’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्या सोनिया गांधी कांग्रेस सरकार के दौरान हुए 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए रोईं? क्या उनकी किताब इस बात का जवाब देगी कि कायर कांग्रेस नीत संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार (इस हमले पर) जवाबी कार्रवाई करने में क्यो नाकाम रही?’’
आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश- सीआर केसवन
केसवन ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा ‘‘आपातकाल को सही ठहराने और इसे एक सामान्य घटना बताने की कोशिश’’ अत्यंत चिंताजनक है, जबकि आपातकाल ने ‘‘संविधान की हत्या की थी’’ और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र में लगभग 55 वर्षों तक रहे कांग्रेस शासन ने भारतीय राजनीति और हमारे लोकतंत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचाई और गहरे जख्म दिए।




1 hour and 51 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k