डीसीपीसी के स्वयं सेवकों ने निभाई अहम भूमिका, एसडीएम कोरांव,व, एसीपी मेजा, थाना, प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, ने बढ़ाया हौसला, निकाली गई झांकियां लग
![]()
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरांव तहसील अंतर्गत थाना व खीरा थाना क्षेत्र के तमाम जगहों पर दुर्गा पूजा एवं रामलीला का प्रदर्शन किया गया और दशहरा के दिन कई जगहों पर झांकियां भी निकाली गई। मुख्य रूप से कोरांव देवघाट मुहली, बड़ोखर, रत्यौरा मोड़,बडोखरा, भगेसर, खीरी,लेडियारी, इत्यादि स्थानों पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजे और पूजा अर्चना हुई।सोर संसाधन को जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष। राष्ट्रीय उद्योग व व्यापार संगठन। चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी पूर्व चेयरमैन गोपाल केसरी गणेश तिवारी शशी द्रिवेदी ने मुहैया करायाये और अत्यधिक सहयोग भी किया। दशहरा के अवसर पर क्षेत्रीय थानों की पुलिस के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के कार्यकर्ता भी मुस्तैद रहे।इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर रेट प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक यातायात, एसीपी मेजा, एवं प्रदेश/जिला सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में तथा के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष कोरांव शैलेन्द्र कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में नवमी व दशहरा के उपलक्ष्य में कोरांव बाजार में झांकी निकाली गई जिसमें इलाके से भारी भीड़ इकट्ठा हुई। जिला अपराध निरोधक समिति थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्र देव मिश्रा के नेतृत्व में शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए भारी भीड़ को नियंत्रित करते हुए चारों रोड़ पर बेरियल लगाकर पुलिस बल के साथ सहयोग
थाना प्रभारी नरेंद्र देव मिश्रा मोहम्मद असलम अंकित कुमार राजेश कुमार कुशवाहा तेजनारायण कुशवाहा, राकेश केशरी संतोष जायसवाल
धीरज कुमार फायर ब्रिगेड प्रभारी निरीक्षक राज कुमार यादव चौकी प्रभारी दीपक राजपूत एस आई रमेश मिश्रा एस आई निहाल एस आई कृष्ण कुमार एस आई अंकुश महिला एस आई शिवानी पेटल किरण, सीमा, प्रेमलता मौर्य
मुस्तैद रहे।


जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर अरुआवा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (लाजीपार निवासी) की मौत हो गई। हादसे में उनके चचेरे भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। धरम सरोज अपने चचेरे भाई सूरज सरोज के साथ भरत मिलाप देखने मछलीशहर जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे अरुआवा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौत हो गई, जबकि सूरज समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाराबंकी।“रामराज बैठे त्रिलोका, हर्षित भये गए सब शोका” की चौपाइयों के बीच रामनगर में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इससे पहले रामनगर थाने के नीचे भगवान श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का कलाकारों ने निर्वहन किया। देर रात तक चले राज्याभिषेक के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर तेतरिया गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर रात शहर में सड़क मरम्मत, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Oct 22 2026, 16:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k