बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी के शताब्दी वर्ष में पूर्णाहुति हवन के साथ पूजा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी के ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हवन संपन्न होने पर श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुई। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ अर्पित कर माँ भगवती से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्रीधर जैन, चौधरी गयंत जयंत जोशी
राजेश मलिक टीपी मिश्रा, राजू द्विवेदी अंकित सिंह राजन यादव लालू मित्तल, शशांक मित्तल जयादीप गांगुली। सोना चटर्जी
जयदीप मुखर्जी एवं
युवा कमेटी के समस्त पदाधिकारी महिला मंडल कि समस्त मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।इस अवसर पर बारवारी के मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि पूर्णाहुति हवन संपन्न होने के पश्चात कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नवमी के पावन अवसर पर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष इस भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु नवमी भोग प्रसाद ग्रहण कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। और अगले वर्ष पुनः दुर्गा मां से आने की प्रार्थना करते हैं।
उन्होंने कहा कि बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी का शताब्दी वर्ष सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह ऐतिहासिक अवसर हमारी धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण का प्रतीक है। माँ दुर्गा की कृपा से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ सकुशल संपन्न हुआ।पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे के माध्यम से भक्तों ने माँ जगदम्बा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की तथा सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

प्रयागराज

माँ भगवती की विदाई बनी ऐतिहासिक पल, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर व्यवस्था; एके शर्मा के प्रयासों की चर्चा
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट और मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार शाम बनियापार मेला स्थल पर विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विजयदशमी पर्व के बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन एवं शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर स्थानीय कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राजकीय कृषि रक्षा इकाई प्रभारी गोदाम पर बुधवार को किसानों को सरकारी दर पर गेहूं के प्रमाणित बीज का वितरण किया गया। बीज लेने के लिए किसानों को अपने आवश्यक प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के बाद नियमानुसार बीज उपलब्ध कराया गया।
मऊ। वलीदपुर के अतरारी चुंगी स्थित आशिक हुसैन रोड पर एक पेड़ की डाल ट्रेलर पर गिर गई। घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
*संवाददाता कायमगंज*
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k