भदोही पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि: पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। पुलिस स्मृति दिवस पर भदोही में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी, राजीव कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए।

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे, उन्हीं के बलिदान की याद में यह दिन मनाते हैं।

पुलिसकर्मी मुश्किल हालात में कानून-व्यवस्था बनाए रखते, अपराध रोकते और नागरिकों को सुरक्षित रखते हैं। कई पुलिसकर्मी जान की परवाह किए बिना शहीद होते हैं। उनका साहस और निष्ठा सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़ा गया। इसमें शहीद पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को याद किया गया। 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश में 154 पुलिसकर्मी और यूपी पुलिस के 6 जवान शहीद हुए, उन्हें नमन किया गया।
मऊ रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत, बनियापार में गूंजा जय श्रीराम
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार शाम बनियापार मेला स्थल पर विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध की लीला का सजीव मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।
जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और रावण के विशाल पुतले का दहन हुआ, पूरा मेला परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा जनसैलाब
विजयादशमी के आयोजन को देखने के लिए शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने लगे। राम-रावण युद्ध और रावण वध के दृश्य ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। रावण का पुतला जलते ही पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। लोगों ने देर शाम तक मेले का आनंद लिया।

फोरलेन पर वनवे, पुलिस रही मुस्तैद
भीड़ और यातायात को देखते हुए आजमगढ़-मऊ फोरलेन पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में वनवे व्यवस्था लागू की गई। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
आयोजन को सफल बनाने में श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, राजेश चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजीव सेठ, जनार्दन शर्मा, विजेंद्र सिंह और राजीव पटेल सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राम अवध पुजारी समेत अन्य सहयोगी भी व्यवस्था में जुटे रहे।

विजयादशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र की पारंपरिक रामलीला की जीवंत झलक पेश करता नजर आया।
मऊ प्रतिमा विसर्जन और शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विजयदशमी पर्व के बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन एवं शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर स्थानीय कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री एवं पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने समस्त उप निरीक्षकों, महिला उप निरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित नहीं मिलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन और चुनाव दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, इसलिए सभी पुलिसकर्मी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।

अधिकारियों ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा समेत समस्त उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल मौजूद रहे।
मऊ किसानों को सरकारी दर पर गेहूं का बीज वितरित
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राजकीय कृषि रक्षा इकाई प्रभारी गोदाम पर बुधवार को किसानों को सरकारी दर पर गेहूं के प्रमाणित बीज का वितरण किया गया। बीज लेने के लिए किसानों को अपने आवश्यक प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के बाद नियमानुसार बीज उपलब्ध कराया गया।

सरकार की ओर से भेजी गई 948 बोरी गेहूं के बीज का किसानों में वितरण किया गया। किसानों को 40 किलो की एक बोरी ₹1,070 की दर से दी गई। इसमें गेहूं के बीज के साथ दवा आदि भी शामिल होने की जानकारी दी गई।
राजकीय कृषि रक्षा इकाई प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विभिन्न वैरायटी के गेहूं के बीज किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार वितरित किए जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराकर फसल की पैदावार बढ़ाना और उनकी आय में सुधार करना है।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया। बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ भी मौजूद रही।
मऊ: वलीदपुर में ट्रेलर पर गिरी पेड़ की डाल, एक घंटे बाधित रहा आवागमन
मऊ। वलीदपुर के अतरारी चुंगी स्थित आशिक हुसैन रोड पर एक पेड़ की डाल ट्रेलर पर गिर गई। घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पेड़ की डाल गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में डाल हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका।
मां दुर्गा की विसर्जन यात्राओं के स्वागत में विशाल भंडारे का आयोजन
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कायमगंज में मंगलवार को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपरांत विसर्जन के लिए निकली विभिन्न यात्राओं के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान एवं जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में विसर्जन यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग, धार्मिक सद्भाव का वातावरण देखने को मिला संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था में सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता के साथ दिलीप वर्मा, विशाल गुप्ता, अनमोल सैनी, अर्चित गुप्ता, गौरव वर्मा, अमर गुप्ता, हेमंत गंगवार, राम भारद्वाज, अशोक गुप्ता, अजय सक्सेना, पुनीत गुप्ता, पारस गुप्ता, महेश वर्मा, नन्हे राजपूत, हर्षित गुप्ता सहित अन्य बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Mirzapur: ट्रक चालक का पहाड़ गांव में आम के पेड़ से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में करीब फीस फुट ऊंचे नायलान की रस्सी से अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में शव लटका मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि बड़े भाई भोलानाथ दुबे ट्रक चालक थे।बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पि
Mirzapur: ट्रक चालक का पहाड़ गांव में आम के पेड़ से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में करीब फीस फुट ऊंचे नायलान की रस्सी से अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में शव लटका मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि बड़े भाई भोलानाथ दुबे ट्रक चालक थे।बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पि
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

राम जागें सदा रावण को सुलाए रखिए- राजेश राज

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्रि व दशहरा के उपलक्ष्य में हिंदी श्री साहित्य संस्थान के सौजन्य से अनगढ़ रोड सृष्टि राज के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोरखपुर से पधारे प्रसिद्ध कवि व आशु संचालक राजेश राज और उनकी धर्मपत्नी नीलम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उनका स्वागत अंग वस्त्रम वह स्मृति चिन्ह देकर मिर्जापुर के कवियों व कवयित्रियों ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से इला जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि राजेश राज ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने अन्दर के राम को जगाकर रखना होगा और रावण को सुलाकर। उन्होंने सुनाया - दीप तुलसी की तरह एक जलाये रखिए। अपने मानस में उजाले को बसाए रखिए। राम रावण सदा हर दिल में रहा करते हैं। राम जागें सदा रावण को सुलाए रखिए। काव्यपाठ के क्रम में आनंद अमित ने सुनाया - रोशन मेरा घर कर देना दीवाली में अबकी चंदा। दीपक जला नहीं पाऊंगा कंगाली में अबकी चंदा। अनिल यादव ने पढ़ा - आंखों को तसल्ली मिलती है बहुत यकीनन। चेहरे चेहरे यहां मुस्कान सजाए हुए हैं।  नीलम श्रीवास्तव ने कहा इस प्रकार की कवि गोष्ठियां सुखद अनुभव देती हैं। नंदिनी वर्मा ने सुनाया - ऐ मनुज तू अपनी शक्ति को जरा पहचान ले। बाजुओं में बल है फिर तू क्यों भला एहसान ले। विजय श्रीवास्तव ने पढ़ा - हे आदि पुरुष ले मनुज रूप जग को मर्यादा बतलाया। पग पद पर सदाचार पावन चरित्र से सिखलाया। इला जायसवाल ने पढ़ा - जय जय हे मां वीणा पाणी।

कार्यक्रम के अंत में कवयित्री सृष्टि राज ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। सावित्री कुमारी, यामिनी, मयंक आदि उपस्थित रहे।
यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा बना संकटमोचक, चार हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया
-मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार

-8 से 10 मिनट में पहुंची पुलिस, बच गईं कई जिंदगियां, यूपी पुलिस की संवेदनशीलता की मिसाल

-सिर्फ कानून का पहरा नहीं, जिंदगी की भी फिक्र, पुलिस ने तत्परता से टालीं आत्महत्या की घटनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस की भूमिका अब अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें भावनात्मक सहारा देने में भी संवेदनशीलता के साथ आगे आ रही है। राज्य सरकार में तकनीक और त्वरित पुलिस कार्रवाई के समन्वय से मानवीय पुलिसिंग की ऐसी मिसालें सामने आई हैं, जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आत्महत्या संबंधी संदेश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने समय रहते लोगों तक पहुंचकर उनकी जान बचाई। एक जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने 04 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है।

यूपी पुलिस और मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से चल रही व्यवस्था इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर मेटा कंपनी पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल और फोन के माध्यम से अलर्ट भेजती है। पुलिस मुख्यालय अलर्ट मिलते ही संबंधित व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाकर स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचित करता है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित करने और उसे मानसिक संबल देने का प्रयास करती है।

अलर्ट मिलते ही सक्रिय हाेता है पुलिस तंत्र

इस व्यवस्था की उपयोगिता लखनऊ और गाजियाबाद में सामने आए दो हालिया मामलों से समझी जा सकती है। दोनों मामलों में युवकों ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की थी। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस ने कुछ ही मिनटों में संबंधित युवकों तक पहुंचकर उन्हें आत्मघाती कदम उठाने से बचाया। इन घटनाओं में पुलिस की तत्परता के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी दिखाई दी।

लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे 26 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया। अलर्ट मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने उसकी लोकेशन संबंधित पुलिस को उपलब्ध कराई। सआदतगंज थाने की टीम ने करीब 10 मिनट में युवक तक पहुंचकर उसे नदी में कूदने की आशंका के बीच सुरक्षित किया। बाद में पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और परिजनों को भी सहयोग के लिए साथ लिया।

इसी तरह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान 24 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी संदेश पोस्ट किया। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम महज आठ मिनट में उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे में फंदा देखा और युवक को समय रहते सुरक्षित कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि घर का खर्च पूरा नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने उसे समझाया और काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य में ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रेरित किया।

योगी सरकार में मिले दो अवॉर्ड्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया है। मेटा अलर्ट व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिली सूचना को जमीनी कार्रवाई में बदला जाता है। यूपी पुलिस को इस पहल के लिए एसकेओसीएच अवॉर्ड-2025 और द इकोनॉमिक टाइम्स जीओवी अवॉर्ड्स-2026 से सम्मानित किया जा चुका है।