मां दुर्गा की विसर्जन यात्राओं के स्वागत में विशाल भंडारे का आयोजन
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कायमगंज में मंगलवार को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपरांत विसर्जन के लिए निकली विभिन्न यात्राओं के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान एवं जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में विसर्जन यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग, धार्मिक सद्भाव का वातावरण देखने को मिला संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था में सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता के साथ दिलीप वर्मा, विशाल गुप्ता, अनमोल सैनी, अर्चित गुप्ता, गौरव वर्मा, अमर गुप्ता, हेमंत गंगवार, राम भारद्वाज, अशोक गुप्ता, अजय सक्सेना, पुनीत गुप्ता, पारस गुप्ता, महेश वर्मा, नन्हे राजपूत, हर्षित गुप्ता सहित अन्य बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Mirzapur: ट्रक चालक का पहाड़ गांव में आम के पेड़ से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में करीब फीस फुट ऊंचे नायलान की रस्सी से अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में शव लटका मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि बड़े भाई भोलानाथ दुबे ट्रक चालक थे।बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पि
Mirzapur: ट्रक चालक का पहाड़ गांव में आम के पेड़ से लटका मिला शव, फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में करीब फीस फुट ऊंचे नायलान की रस्सी से अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में शव लटका मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि बड़े भाई भोलानाथ दुबे ट्रक चालक थे।बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पि
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

राम जागें सदा रावण को सुलाए रखिए- राजेश राज

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्रि व दशहरा के उपलक्ष्य में हिंदी श्री साहित्य संस्थान के सौजन्य से अनगढ़ रोड सृष्टि राज के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोरखपुर से पधारे प्रसिद्ध कवि व आशु संचालक राजेश राज और उनकी धर्मपत्नी नीलम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उनका स्वागत अंग वस्त्रम वह स्मृति चिन्ह देकर मिर्जापुर के कवियों व कवयित्रियों ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से इला जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि राजेश राज ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने अन्दर के राम को जगाकर रखना होगा और रावण को सुलाकर। उन्होंने सुनाया - दीप तुलसी की तरह एक जलाये रखिए। अपने मानस में उजाले को बसाए रखिए। राम रावण सदा हर दिल में रहा करते हैं। राम जागें सदा रावण को सुलाए रखिए। काव्यपाठ के क्रम में आनंद अमित ने सुनाया - रोशन मेरा घर कर देना दीवाली में अबकी चंदा। दीपक जला नहीं पाऊंगा कंगाली में अबकी चंदा। अनिल यादव ने पढ़ा - आंखों को तसल्ली मिलती है बहुत यकीनन। चेहरे चेहरे यहां मुस्कान सजाए हुए हैं।  नीलम श्रीवास्तव ने कहा इस प्रकार की कवि गोष्ठियां सुखद अनुभव देती हैं। नंदिनी वर्मा ने सुनाया - ऐ मनुज तू अपनी शक्ति को जरा पहचान ले। बाजुओं में बल है फिर तू क्यों भला एहसान ले। विजय श्रीवास्तव ने पढ़ा - हे आदि पुरुष ले मनुज रूप जग को मर्यादा बतलाया। पग पद पर सदाचार पावन चरित्र से सिखलाया। इला जायसवाल ने पढ़ा - जय जय हे मां वीणा पाणी।

कार्यक्रम के अंत में कवयित्री सृष्टि राज ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। सावित्री कुमारी, यामिनी, मयंक आदि उपस्थित रहे।
यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा बना संकटमोचक, चार हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया
-मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार

-8 से 10 मिनट में पहुंची पुलिस, बच गईं कई जिंदगियां, यूपी पुलिस की संवेदनशीलता की मिसाल

-सिर्फ कानून का पहरा नहीं, जिंदगी की भी फिक्र, पुलिस ने तत्परता से टालीं आत्महत्या की घटनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस की भूमिका अब अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें भावनात्मक सहारा देने में भी संवेदनशीलता के साथ आगे आ रही है। राज्य सरकार में तकनीक और त्वरित पुलिस कार्रवाई के समन्वय से मानवीय पुलिसिंग की ऐसी मिसालें सामने आई हैं, जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आत्महत्या संबंधी संदेश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने समय रहते लोगों तक पहुंचकर उनकी जान बचाई। एक जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने 04 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है।

यूपी पुलिस और मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से चल रही व्यवस्था इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर मेटा कंपनी पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल और फोन के माध्यम से अलर्ट भेजती है। पुलिस मुख्यालय अलर्ट मिलते ही संबंधित व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाकर स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचित करता है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित करने और उसे मानसिक संबल देने का प्रयास करती है।

अलर्ट मिलते ही सक्रिय हाेता है पुलिस तंत्र

इस व्यवस्था की उपयोगिता लखनऊ और गाजियाबाद में सामने आए दो हालिया मामलों से समझी जा सकती है। दोनों मामलों में युवकों ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की थी। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस ने कुछ ही मिनटों में संबंधित युवकों तक पहुंचकर उन्हें आत्मघाती कदम उठाने से बचाया। इन घटनाओं में पुलिस की तत्परता के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी दिखाई दी।

लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे 26 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया। अलर्ट मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने उसकी लोकेशन संबंधित पुलिस को उपलब्ध कराई। सआदतगंज थाने की टीम ने करीब 10 मिनट में युवक तक पहुंचकर उसे नदी में कूदने की आशंका के बीच सुरक्षित किया। बाद में पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और परिजनों को भी सहयोग के लिए साथ लिया।

इसी तरह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान 24 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी संदेश पोस्ट किया। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम महज आठ मिनट में उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे में फंदा देखा और युवक को समय रहते सुरक्षित कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि घर का खर्च पूरा नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने उसे समझाया और काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य में ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रेरित किया।

योगी सरकार में मिले दो अवॉर्ड्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया है। मेटा अलर्ट व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिली सूचना को जमीनी कार्रवाई में बदला जाता है। यूपी पुलिस को इस पहल के लिए एसकेओसीएच अवॉर्ड-2025 और द इकोनॉमिक टाइम्स जीओवी अवॉर्ड्स-2026 से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: जिलाधिक

*परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन सुनिश्चित करें, किसी भी समस्या की सूचना तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें


फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के संयुक्त अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए परीक्षा की तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या अथवा अन्य असुविधा उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया जाए, ताकि समस्या का समय से समाधान कराया जा सके। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संबंधित कार्य दायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 22 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के अनुसार परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित 22 परीक्षा केंद्रों पर कुल 06 पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 52,128 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक पाली में 8,688 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगी।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों के संचालन, अधिकारियों की तैनाती तथा परीक्षा के दौरान समन्वय बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गरिमा, शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश: हाईकोर्ट के जज के घर हुईं चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 5 गिरफ्तार,1.5 लाख रूपये,  आभूषण, बर्तन बरामद

मिर्ज़ापुर। हाईकोर्ट इलाहाबाद के जज के घर हुईं चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के 5 को गिरफ्तार करते हुए 1.5 लाख रूपये, आभूषण और बर्तन बरामद किया है।
पकड़े गए सभी चोर बिहार राज्य के बताएं गए हैं। पुलिस की माने तो सभी का एक गैंग है जो खाली घर को टारगेट पर रखते हुए रेकी कर सुनिश्चित समय पर वारदात को अंजाम दिया करते थें।
बताते चलें कि मिर्ज़ापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुतीमय चकचौरा गांव में गांव निवासी तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के घर को चोरों ने पिछले सप्ताह रात के समय घर के मुख्य द्वार सहित अंदर के कमरों का ताला तोड़ नगदी, जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ फेरते हुए फरार हो गए थे। वारदात वाली रात परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे जहां से वापस लौटने पर घर का नजारा देख सभी दंग हो उठे थे। वहीं हाइकोर्ट जज के घर चोरी की वारदात की खबर होने पर जिगना थाना पुलिस,  फोरेंसिंक टीम सहित खु़ुदपुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी मौका मुआयना करते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश मातहतों को दिए थे।  जिगना थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को परिवार के रविशंकर पाठक पुत्र हरिमाधव पाठक की तहरीर पर अज्ञात के विरूद्ध घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये थे। 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना तथा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्यों सक्सेना खरवार 30 वर्षपुत्र बब्बन खरवार निवासी बिदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार, रोहित पुत्र 30 वर्ष
अरविन्द निवासी ग्राम भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, बंसी पासवान 28 वर्ष पुत्र अरविन्द पासवान निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, अभीष खरवार 20 वर्ष
पुत्र स्वर्गीय मगरू खरवान निवासी कुरान सरैया थाना सरैया जनपद भोजपुर बिहार एवं आशीष खरवार 19 वर्ष पुत्र गौतम खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी के करीब 1.5 लाख रूपये का आभूषण, बर्तन व चोरी में प्रयोग उपकरण पेचकस, पिलास व कटर बरामद किया गया है।
*वपूछताछ में यह हुआ खुलासा*
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चोरो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन लोगों द्वारा रेकी करके खाली घरो को टारगेट किया जाता है। फिर रात के अंधेरे में घरों में चोरी से घुस कर गहने/आभुषण, कीमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है। चोरी किये गहनों, आभुषणों को बेचकर प्राप्त धन आपस में बांट लेते है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सक्सेना खरवार के खिलाफ बलिया जिले के नरही और रसड़ा थाने में अलग-अलग मामलों में पांच मामले दर्ज हैं जो काफी शातिर किस्म का है।
जनपद स्तरीय किसान दिवस' का आयोजन; फसल अवशेष (पराली) न जलाने की अपील के साथ प्रबंधन पर दिया गया विशेष जोर


फर्रुखाबाद। बुधवार जनपद स्तरीय 'किसान दिवस' का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
किसान दिवस पर कृषि विभाग एवं वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष (पराली) न जलाने का विशेष अनुरोध किया गया और इसके वैज्ञानिक प्रबंधन पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
1. फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार
बैठक में विभागीय विशेषज्ञों एवं पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन द्वारा स्पष्ट किया गया कि खेतों में पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत को गंभीर नुकसान पहुँचता है।
विशेषज्ञों ने किसानों को फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में ही मिलाने की सलाह दी:
* यंत्रीकरण द्वारा अवशेष प्रबंधन: वेस्ट डीकंपोजर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एम.बी. प्लाउ अथवा रोटावेटर के माध्यम से पराली को मिट्टी में ही मिला दें।
* मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि: फसल अवशेषों को मिट्टी में दबाने से भूमि में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है।
* जलधारण क्षमता एवं पैदावार: इससे मिट्टी की जलधारण क्षमता सुधरती है, जिससे आगामी रबी फसलों की पैदावार में अच्छी वृद्धि होती है।
* मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग, हरी खाद और वर्मी कम्पोस्ट को अपनाने पर भी बल दिया गया।
2. विभागीय योजनाएं एवं शासकीय अनुदान
* रबी फसलों के बीजों पर अनुदान: उप कृषि निदेशक ने बताया कि रबी सत्र में फसलों के बीज निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। बीजों का पारदर्शी वितरण ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
* आलू भंडारण एवं आधारीय बीज: जिला उद्यान अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि आलू के आधारीय बीज एवं भंडारण किराये पर अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान भाई पोर्टल  अथवा कार्यालय में संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं।
3. किसान प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे एवं समाधान
बैठक में उपस्थित कृषक प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा:
* उर्वरक वितरण: भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राममोहन दीक्षित ने समितियों पर सचिवों के पास एक से अधिक प्रभार होने के कारण उर्वरक वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया।
* पशु स्वास्थ्य एवं आवारा पशु: प्रगतिशील कृषक शिवप्रताप सिंह एवं सत्यराम द्वारा ग्राम बहोरा (कमालगंज) में पशुओं के टीकाकरण तथा ग्राम पंचायत कुंडपुरा व फतेहपुर परिउली (नवाबगंज) में आवारा पशुओं की समस्या से अवगत कराया गया।
* धान क्रय केंद्र व्यवस्था: भारतीय किसान यूनियन (मजदूर) के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत द्वारा धान क्रय केंद्रों की जानकारी मांगने पर जिला विपणन अधिकारी श्रीमती रोली सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 15 धान क्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 2 केंद्र सातनपुर आलू मंडी में कार्यरत हैं।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० धीरज कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र जाजपुर बंजारा के वैज्ञानिक डॉ० अरविन्द कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, अधिशाषी अभियंता विद्युत श्री सुशील कुमार, अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार, चिकित्साधिकारी वशिष्ठ कटियार सहित सिंचाई, सहकारिता, मंडी एवं फसल बीमा योजना आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गरबा-डांडिया महोत्सव में सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार रीतेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के छठे दिन गरबा-डांडिया कार्यक्रम की धूम रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष रीतेश मिश्रा सहित पत्रकारों और आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की भव्य महाआरती से हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती मुख्य अतिथि तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह ने अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान देने वाले समिति सदस्यों के साथ पत्रकारों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई।
अंतिम चरण में पारंपरिक गरबा-डांडिया नृत्य ने समां बांध दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों की धुन पर झूमते रहे। पूरा परिसर मां दुर्गा की आराधना, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह और उमेश द्विवेदी के समर्थन में जुटे स्नातक व शिक्षक, सभापति अशोक अग्रवाल ने की वोट की अपील*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* लखनऊ खंड के स्नातक मतदाताओं को लेकर कस्बा के निजी स्कूल में सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में स्नातक मतदाताओं व शिक्षकों के साथ बैठक की गयी। जिसमें सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कछौना हमारी जन्म-कर्म भूमि है। इस क्षेत्र के विकास के लिये सदैव प्रयासरत रहा हूँ। यह क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक हमारे परिवार का सदस्य है। इसलिए हमारा हक बनता है, आप सभी से अपील है कि लखनऊ खंड के स्नातक का चुनाव, शिक्षक चुनाव के प्रत्याशी स्नातक के इंजी. अवनीश कुमार सिंह व शिक्षक के उमेश द्विवेदी को आगामी 23 अक्टूबर को अपना मत देकर भारी मतों से विजय बनायें। वर्तमान डबल इंजन सरकार मोदी के नेतृत्व में देश सही हाथों में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, परंतु कुछ सामंतवादी ताकतें देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भ्रामक व गलत तरीके आरोप लगा रहे हैं जब चुनाव जीते जाते हैं तब वोट चोरी की बातें नहीं करते हैं जब चुनाव हारते हैं तब वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं। इनके बहकावे में न आयें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अवधेश गुप्ता, रामू मिश्रा, रंजनीश सिंह, रमेश मिश्रा, धीरेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के गौरव गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के डायरेक्टर शिवम गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।