द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अष्टमी दिवस पर माँ महागौरी की आराधना
![]()
शिव तांडव की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन
Sb न्यू ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई, बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल, हरदोई में आयोजित द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अष्टमी दिवस पर माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ महागौरी की विधिवत आराधना एवं भव्य ध्वनि-धूम्र महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, भक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर माँ जगदम्बे के जयकारों से गूँज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी के कृपापात्र शिष्य स्वामी परमानन्द जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि महंत अयोध्याशरण जी महाराज, श्री एस. के. मिश्र, श्रीमती सुधा वाचस्पति एवं कुमुदनी देवी ने महाआरती में सहभागिता की। श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह, कनुप्रिया, अंकित, शिवशंकर पाण्डेय, त्रिलोकी सिंह, के. पी. सिंह एवं के. पी. दीक्षित ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गणेश वंदना और नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आर. आर. इंटर कॉलेज, हरदोई के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में अभिराज, हर्ष सैनी, नितिन, नैतिक, हर्ष सिंह, कुनाल, अहम वर्मा एवं रुद्र ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात BVBians किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। दृश्या मिश्रा (नर्सरी) ने दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की, जबकि अनिका पाण्डेय (नर्सरी), सृष्टि गुप्ता एवं आकृति पाल (एल.के.जी.) तथा वामिका एवं एंजेल गुप्ता (यू.के.जी.) ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं, कक्षा छह के विद्यार्थियों अनुभव अग्निहोत्री, सुजन खान, अनय प्रताप सिंह, अनय मिश्रा, सूर्य प्रताप वैश्य एवं वरदान मिश्रा ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण का संचार किया।
शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान शिव के रुद्र तांडव पर आधारित भव्य नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने माता सती के आत्मदाह, भगवान शिव के विरह और क्रोध तथा वीरभद्र एवं महाकाली के प्राकट्य की पौराणिक कथा को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया।
प्रस्तुति में दर्शाया गया कि राजा दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान किए जाने से व्यथित माता सती ने यज्ञ मंडप में योगाग्नि के माध्यम से अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना से भगवान शिव अत्यंत क्रोधित एवं शोकाकुल हो उठे। उनके क्रोध से वीरभद्र और महाकाली का प्राकट्य हुआ, जिन्होंने दक्ष के यज्ञ का विध्वंस किया। माता सती के वियोग में भगवान शिव ने रुद्र तांडव किया, जिससे समस्त सृष्टि पर विनाश का संकट उत्पन्न हो गया।
इस भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिव के रौद्र स्वरूप, माता सती के त्याग तथा अहंकार के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान मंच पर भाव, अभिनय, नृत्य और संगीत का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और दर्शकों ने मुक्त कंठ से विद्यार्थियों की प्रशंसा की।
इस भव्य प्रस्तुति में दित्या सिंह, अनय प्रताप सिंह, अनुभव अग्निहोत्री, अंशुमन सिंह, प्रतिष्ठा श्रीवास्तव, ओजस्वी, आराध्य गुप्ता, शैलजा अवस्थी, कनक गौर, हर्नव कपूर, इशानी रस्तोगी, जयंत कपूर, वैष्णवी शर्मा, नित्या सिंह, दिव्यांशी भदौरिया एवं नंदिनी चौरसिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
भजन संध्या में गूँजे माँ जगदम्बे के जयकारे
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें अनिल दीवाना, विनीता पाण्डेय सहित अनेक भक्तों ने भजनों एवं माँ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने माँ जगदम्बे के दरबार में अपनी मनोकामनाएँ रखीं और सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की रही सहभागिता इस अवसर पर शिवशंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश; त्रिलोकी सिंह गौर, अधिवक्ता; अक्षत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हरदोई; के. पी. सिंह, प्रधानाचार्य, आर. आर. इंटर कॉलेज, हरदोई; हर्षवर्धन सिंह, विश्व हिंदू परिषद; मनीष गुप्ता; के. पी. दीक्षित; आत्मबोधाय आश्रम, हरदोई से जुड़े श्रद्धालु;अधिवक्ता अविनाश गुप्ता; अश्वनी दीक्षित, श्री ओम पाण्डेय, विवेक सिंह, सुनील मंडल, प्रदीप त्रिपाठी, वैशाली अग्रवाल, मीनाक्षी सिंह, दीपक द्विवेदी, महिमा मिश्रा, शोभित वाजपेयी, अजित शुक्ल एवं अमित सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समूचा आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम रहा। माँ महागौरी की आराधना एवं माँ दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जगत जननी से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
जौनपुर में कलश जौनपुर। जिले में मंगलवार को प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेवा भारती के तत्वावधान में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट से शुरू हुई इस ऐतिहासिक कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें, भगवान श्रीराम के जयकारे, आकर्षक धार्मिक झांकियां और जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा और जगह-जगह खड़े होकर लोगों ने कलशयात्रा का भव्य स्वागत किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला, अधिकारियों के जवाब पर उठे सवाल; अभिलेखों और मौके पर सत्यापन की मांग
*समिति ने संभाला मोर्चा*
उनके साथ सहयोगी गण *अंकित पांडेय, रामप्रकाश पांडेय, इंद्रमणि पांडेय, विकास पाठक, राजन पांडेय,वीरेंद्र मिश्र,* सहित समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k