मऊ: विसर्जन की तैयारी में जुटी नगर पालिका, मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर लाइटों की मरम्मत
मऊ। दशहरा पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विसर्जन से एक दिन पहले नगर पालिका की टीम मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर खराब लाइटों की मरम्मत करते हुए दिखाई दी।

पर्व के दौरान शहर में रोशनी और आवागमन व्यवस्था बेहतर रखने के लिए कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं।
आज़मगढ़ वासियों को मिला शुद्धता का नया ठिकाना: 'श्री माधव स्वीट्स' का भव्य शुभारंभ

उपेन्द्र कुमार पांडेय



आज़मगढ़। नगर में शुद्धता, परंपरा और बेहतरीन स्वाद के नए पर्याय के रूप में श्री माधव स्वीट्स का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। पुरानी आरटीओ रोड, घोरठ स्थित इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा डॉ. माला द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भागवत तिवारी, शशांक तिवारी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने इस नई शुरुआत का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पुष्पेंद्र नाथ और उपेन्द्र नाथ दुबे ने समारोह में पधारे सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से अब आज़मगढ़ के लोगों को शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली मिठाइयों के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहाँ बेहतरीन क्वालिटी और लाजवाब स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।प्रोपराइटर पुष्पेंद्र ने बताया कि हमारे पास शुद्ध देसी घी की मिठाइयों की विशाल श्रृंखला है। कुशल कारीगरों द्वारा मांगलिक कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से तैयार की जाने वाली मिठाइयों की संपूर्ण रेंज।
बर्थडे पार्टी व अन्य खास अवसरों के लिए ताज़ा केक, पेस्ट्री और चॉकलेट की बेहतरीन वैरायटी है। हमारे यहां प्रीमियम 'माधव पापड़ी' और काजू की मिठाइयों की विशेष रेंज, जो स्वाद में बेजोड़ है। संचालकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार पधारें और 'श्री माधव स्वीट्स' की शुद्धता व मिठास का आनंद उठाएँ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से मिष्ठान प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
डांडिया और महाभारत की झांकियों से भक्तिमय हुआ पारस कन्या इंटर कॉलेज, छात्राओं ने बांधा समां

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:;नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 'पारस कन्या इंटर कॉलेज' में भव्य डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के पूजन और आरती के साथ हुई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा की  उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रभान गौतम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
छात्राओं की शानदार  प्रस्तुतियां और 'नवदुर्गा' का रूप
सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया में कक्षा 6 से लेकर बीए और बीएससी तक की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत 'नवदुर्गा' के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी रही मां काली मां सरस्वती रही । इसके अलावा छात्राओं ने महाभारत के विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया की ताल पर छात्राओं के नृत्य ने पूरे माहौल में उत्सव का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान शांति विश्वकर्मा, नागेंद्र मास्टर, शारदा सिंह, इन्द्रा सनी यादव, पुष्टम सिंह, अंकित यादव, देवेंद्र मिश्रा, अरुण चौहान और अविनाश यादव सहित पूरा विद्यालय परिवार  शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रतिभावान छात्राओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं के प्रति सम्मान व जुड़ाव बढ़ता है। वहीं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी
छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया
घोसी लोकसभा की मिट्टी के लाल दुर्गेश यादव को घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने कहा कि उन्होने ने मऊ का सम्मान और मान  बढ़ाया
मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने कहा कि घोसी लोकसभा क्षेत्र की मिट्टी से निकले प्रतिभाशाली गायक दुर्गेश यादव ने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप-12 में जगह बनाकर मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्राम महलीपुर, पोस्ट कोहिनौर, जनपद मऊ निवासी दुर्गेश यादव ने पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय, मऊ से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है।

उनकी प्रतिभा और मेहनत का सम्मान करते हुए घोसी सांसद राजीव राय ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दुर्गेश यादव के प्रति स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की गई। उनकी उपलब्धि को पूरे मऊ जनपद के लिए गर्व का विषय बताया गया।
धूमधाम से निकली मां भगवती की 52वीं विशाल शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बहसूमा
**मुख्य यजमान की बोली 55,101 रुपये और सारथी की बोली 25,101 रुपये में छूटी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत**

**बहसूमा (मेरठ)।** कस्बा बहसूमा में महानवमी के पावन पर्व पर रविवार को मां भगवती की 52वीं विशाल शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ रेशु एडवरटाइजिंग के संस्थापक सत्यप्रकाश रेशु ने फीता काटकर किया। मां भगवती के चरणों में बैठने के लिए मुख्य यजमान की बोली कॉपीन बैरागी पुत्र सतपाल बैरागी ने 55,101 रुपये लगाकर अपने नाम की। वहीं, सारथी की बोली प्रदीप गर्ग पुत्र स्वर्गीय मोतीराम ने 25,101 रुपये में अपने नाम कर मां के चरणों में बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया।

शोभायात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मोहल्ला मंगल बाजार, मोहल्ला जुमेरात, मोहल्ला चौखट्टा, मोहल्ला मार्कपुरिया और मोहल्ला छिप्पी वाला से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां भगवती का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु मां भगवती के रथ को पैदल खींचते हुए भजनों की धुन पर नृत्य करते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा का लाइव प्रसारण श्री शिव दुर्गा श्याम मंदिर के यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे घर बैठे श्रद्धालु भी मां भगवती की यात्रा के दर्शन कर सके।

**ये रहे मौजूद**

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविंद्र नागर, लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, अमरीश गोयल, राम अवतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, शिवम माहेश्वरी, राहुल सिंघल, भूषण शर्मा, राम बहादुर, मास्टर ओमबीर, सौरभ शर्मा, अभिषेक गौड़, चिंटू सिंघल, वैभव गौड़, आदिराज गौड़, दिव्यांश गौड़, विष्णु शर्मा, सचिन कुमार प्रजापति, अक्षत और काले सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा के आयोजन में कस्बावासियों का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अध्यक्ष रविंद्र पवार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
Mirzapur: मज़ाक बनी नो इंट्री, धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक, कार को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ने पर हुआ खुलासा
*यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग के आगे लाचार बनी नो इंट्री की व्यवस्था

मीरजापुर। जिले में नो इंट्री की व्यवस्था पंगु बनकर रह गई है। जिले की पुलिस कप्तान की हनक के बाद भी यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग सभी पर हावी दिखाई दे रही है। दिन हो या रात नो इंट्री मज़ाक बना हुआ है।
सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है जब नो इंट्री में घुसे ट्रक ने एक कार को धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया‌ ‌ बथुआ तिराहे से धक्का मार के भाग रे ट्रक को कार मालिक, ड्राइवर द्वारा पीछा करते हुए पकड़ा गया। बताते चलें कि नवरात्र मेला के कारण नो इंट्री लगने के बाद भी ट्रके किसके आदेश से दौड़ रही हैं यह कोई बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर से और ट्रक के मालिक की यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग है। लोगों का कहना है कि किसानों के सब्जी-फल लदी गाड़ियां तो छोड़ते नहीं कहते है 12 बजे रात से 4 बजे भोर छोड़ते है। जबकि बड़े मालवाहक और अन्य सामान लदे ट्रकों को सुविधा शुल्क लेकर बड़े आराम से छोड़ा जाता है। चर्चा करते सुना जाता है कि यातायात प्रभारी अपने सीनियर अधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर रहे है।
सुल्तानपुर का ऐतिहासिक घंटाघर जगमगाया, डिजिटल घड़ियों और रंगीन रोशनी से बदली सूरत

सुल्तानपुर में आज 19 अक्टूबर को नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के हृदय स्थल स्थित ऐतिहासिक इमारत संगमलाल चौक घण्टाघर का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कराते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया, कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन स्थानीय सभासद दिनेश चौरसिया के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2008 में इस ऐतिहासिक स्मारक स्थल का राजस्थानी पत्थर से जीर्णोद्धार कराया गया था, वर्तमान में स्थानीय बन्धुओं व स्थानीय सभासद की मांग पर नगर पालिका द्वारा इसमें लगी खराब घड़ियों को बदलवाते हुए डिजिटल घड़ियों के साथ ही फिलिप्स कं0 के विशेषज्ञों द्वारा आकर्षक विभिन्न प्रकार की आधुनिक सजावटी फसाड लाइटों से सुसज्जित कराया गया है, जिसकी गारन्टी 05 वर्ष की है, जिससे रात्रि में घण्टाघर का स्वरूप प्रकाशित होकर मनमोहक छवि बन रही है,साथ ही प्रतिघण्टे समय की याद दिलाने वाला पुराना घण्टा पुनः जीवंत होकर अपनी ध्वनि से हमें ऊर्जित करते हुए समय का ध्यान दिला रहा है।

इस ऐतिहासिक स्मारक में आवश्यकतानुसार मरम्मत/जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है, किन्तु इस बात का ध्यान रखा गया है कि इसके अपने मूलस्वरूप व छवि में कोई परिवर्तन न हो। वर्तमान में प्रारम्भ हो चुके दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ ही यह घण्टाघर अपने मनमोहक सजे हुए स्वरूप में श्रद्धालुओं व मेलार्थियों को अपनी भव्यता से आकर्षित करेगा।

इस अवसर पर स्थानीय सभासद दिनेश चौरसिया, श्रीमती सुशीला देवी, मनीष जायसवाल, मंगरू प्रसाद प्रजापति, अरूण कुमार तिवारी, अरशद हबीब, प्रवीण मिश्र, देवानन्द, अखिलेश मिश्र, योगेश मिश्र, अहमद भाई, गिरीश कुमार मिश्र तथा विशिष्टजन सरदार बलदेव सिंह, डा0 राजीव श्रीवास्तव, कुलदीप गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी गुलाब चन्द्र बरनवाल, देवी प्रसाद सोनी, राम मनोहर लोहिया, बिन्नू बरनवाल, राजकुमार अग्रवाल, पंकज दूबे, पंकज अग्रवाल, रितेश मिश्र, भरत जी सोनी, पट्टू सोनी, आजाद सेठ सहित भारी संख्या में गणमान्य जन व स्थानीय बन्धु उपस्थित रहे।
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी की पायल व 4500 रु0 नगद बरामद


गोण्डा। वादी हरिश्चन्द्र पाण्डेय पुत्र मुंशीलाल पाण्डेय निवासी ग्राम कुकुरदेवरवा, मौजा महापारा द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गई कि  दिनांक 28.08.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बरामदे में सो रही युवती के गले से ओम, कान की बाली तथा पायल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान युवती के जाग जाने एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वादी की रिश्तेदार की पायल भी चोरी होने की बात प्रकाश में आई थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।

*कार्यवाही—*
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा अपराधों की रोकथाम के दौरान दिनांक 19.10.2026 को समय करीब 01:52 बजे बौनापुर मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे खैरम चौराहे की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 जोड़ी (कुल 04 अदद) सफेद धातु की पायल तथा ₹4,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं करने की बात बताई गई, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों को सूचित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
आनंद सेवा संस्थान द्वारा 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित
जौनपुर। सेवा में आनंद की भावना के साथ  सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था आनंद सेवा संस्थान द्वारा आज श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम कीरत दुबे और पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान के मार्गदर्शक तथा कादीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पांडे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान की संस्थापक डॉ रेखा तिवारी और सह संस्थापक आनंद तिवारी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी घनश्याम तिवारी, राधेश्याम तिवारी, ममता शुक्ला, सुनीता पांडे, आनंद उपाध्याय, सुमन तिवारी, संतोष तिवारी और अधिवेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन अमर सिंह ने किया। विद्यालय के संस्थापक अजय सिंह ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया तथा प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पुष्यमित्र दुबे, वीरेंद्र सिंह, लालचंद तिवारी, दुर्गावती देवी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जितेंद्र यादव, संजय तिवारी, शंभू नाथ मिश्रा, अथर्व तिवारी, सान्वी, शिवा पांडे,श्याम सुंदर मिश्रा, वैभव तिवारी, आदि का समावेश रहा।
अखिलेश यादव को गाली देने के लिए सपा नेता ने दिया पैसा - पल्लवी शुक्ला
*मैं आज तक पल्लवी से नहीं मिला - सपा नेता

गोंडा।जिले की सोशल मीडिया क्रियेटर पल्लवी शुक्ला ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव को गाली देने के लिए सपा नेता ने 20 हजार रूपए दिये थे।उन्होंने सपा नेता का नाम भवानी भीख शुक्ला लिया।पल्लवी शुक्ला ने रविवार देर रात लगभग 10 बजे वीडियो जारी करके कहा कि भवानी भीख शुक्ला ने उनके साथ छेड़छाड़ किया और छेड़छाड़ का विरोध करने पर उनके घर पुलिस भेज दिया।ज्ञातव्य हो कि बीते 16 अक्टूबर को पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।उन्होंने वीडियो में कहा था कि हम लोग पक्के ब्राह्मण हैं चाहे कुछ भी हो जाए,यादवों को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे।अखिलेश यादव............काहे, हम डरते वरते नहीं हैं।अखिलेश यादव आएं गोंडा में, उनकी.........।जिसके बाद एक सपा कार्यकर्ता ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।इसके बाद पुलिस ने पल्लवी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जहाँ से 17 अक्टूबर को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिलने के बाद वह बाहर आ गई थीं और इसके बाद फिर वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को गाली दिया था।पल्लवी शुक्ला पर अभी तक 5 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।वहीं पल्लवी शुक्ला के आरोपों पर सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने गलत बताते हुए कहा कि मेरी आज तक न तो उनसे कभी बात हुई है और न ही कभी मिला हूँ।बताते चलें कि पल्लवी शुक्ला ने कहा कि भवानी भीख शुक्ला ने अखिलेश यादव, विधायक बावन सिंह,यादव समाज और मुस्लिमों को गाली देने के लिए कहा था।वह भवानी भीख शुक्ला के धमकी और पावर से नहीं डरती हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भवानी भीख ने उनका हाथ पकड़ा।साथ ही पल्लवी ने दावा किया कि वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ेंगी।वहीं भवानी भीख शुक्ला ने पल्लवी शुक्ला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मैने एक रुपया भी उसे किसी को गाली देने के लिए नहीं दिया और न तो मेरे द्वारा जबरदस्ती करने का कोई प्रयास किया गया।उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक बावन सिंह के इशारे पर मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।पल्लवी शुक्ला ने हमारे मुखिया अखिलेश यादव को गाली दिया था,जिसके बाद हमने पुलिस से कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था।उसी से नाराज होकर इन्होंने इस तरीके का बयान जारी किया है।पहले वह स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ वीडियो बनाती थीं,परन्तु अब हमारे खिलाफ बना रही हैं।मामले में कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।वह वीडियो अपलोड कर विवाद पैदा कर रही थी।नियमों के खिलाफ वीडियो बनाकर अपलोड किए जाने के कारण उनके फेसबुक पेज को प्रतिबंधित कराया जा रहा है।पल्लवी शुक्ला कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बौनापुर गांव की रहने वाली हैं और फेसबुक पर उनके 42 हजार से अधिक फॉलोअर्स है़।उनके पिता पंचानन शुक्ला खेती किसानी करते हैं।पल्लवी शुक्ला ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई किया है और उसका भाई लगभग 7 वर्ष पहले लापता हो गया था।पल्लवी की आदतों के चलते उसके पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे किनारा कर लिया है।