Mirzapur: मज़ाक बनी नो इंट्री, धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक, कार को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ने पर हुआ खुलासा
*यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग के आगे लाचार बनी नो इंट्री की व्यवस्था

मीरजापुर। जिले में नो इंट्री की व्यवस्था पंगु बनकर रह गई है। जिले की पुलिस कप्तान की हनक के बाद भी यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग सभी पर हावी दिखाई दे रही है। दिन हो या रात नो इंट्री मज़ाक बना हुआ है।
सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है जब नो इंट्री में घुसे ट्रक ने एक कार को धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया‌ ‌ बथुआ तिराहे से धक्का मार के भाग रे ट्रक को कार मालिक, ड्राइवर द्वारा पीछा करते हुए पकड़ा गया। बताते चलें कि नवरात्र मेला के कारण नो इंट्री लगने के बाद भी ट्रके किसके आदेश से दौड़ रही हैं यह कोई बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर से और ट्रक के मालिक की यातायात प्रभारी की तगड़ी सेटिंग है। लोगों का कहना है कि किसानों के सब्जी-फल लदी गाड़ियां तो छोड़ते नहीं कहते है 12 बजे रात से 4 बजे भोर छोड़ते है। जबकि बड़े मालवाहक और अन्य सामान लदे ट्रकों को सुविधा शुल्क लेकर बड़े आराम से छोड़ा जाता है। चर्चा करते सुना जाता है कि यातायात प्रभारी अपने सीनियर अधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर रहे है।
सुल्तानपुर का ऐतिहासिक घंटाघर जगमगाया, डिजिटल घड़ियों और रंगीन रोशनी से बदली सूरत

सुल्तानपुर में आज 19 अक्टूबर को नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के हृदय स्थल स्थित ऐतिहासिक इमारत संगमलाल चौक घण्टाघर का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कराते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया, कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन स्थानीय सभासद दिनेश चौरसिया के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2008 में इस ऐतिहासिक स्मारक स्थल का राजस्थानी पत्थर से जीर्णोद्धार कराया गया था, वर्तमान में स्थानीय बन्धुओं व स्थानीय सभासद की मांग पर नगर पालिका द्वारा इसमें लगी खराब घड़ियों को बदलवाते हुए डिजिटल घड़ियों के साथ ही फिलिप्स कं0 के विशेषज्ञों द्वारा आकर्षक विभिन्न प्रकार की आधुनिक सजावटी फसाड लाइटों से सुसज्जित कराया गया है, जिसकी गारन्टी 05 वर्ष की है, जिससे रात्रि में घण्टाघर का स्वरूप प्रकाशित होकर मनमोहक छवि बन रही है,साथ ही प्रतिघण्टे समय की याद दिलाने वाला पुराना घण्टा पुनः जीवंत होकर अपनी ध्वनि से हमें ऊर्जित करते हुए समय का ध्यान दिला रहा है।

इस ऐतिहासिक स्मारक में आवश्यकतानुसार मरम्मत/जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है, किन्तु इस बात का ध्यान रखा गया है कि इसके अपने मूलस्वरूप व छवि में कोई परिवर्तन न हो। वर्तमान में प्रारम्भ हो चुके दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ ही यह घण्टाघर अपने मनमोहक सजे हुए स्वरूप में श्रद्धालुओं व मेलार्थियों को अपनी भव्यता से आकर्षित करेगा।

इस अवसर पर स्थानीय सभासद दिनेश चौरसिया, श्रीमती सुशीला देवी, मनीष जायसवाल, मंगरू प्रसाद प्रजापति, अरूण कुमार तिवारी, अरशद हबीब, प्रवीण मिश्र, देवानन्द, अखिलेश मिश्र, योगेश मिश्र, अहमद भाई, गिरीश कुमार मिश्र तथा विशिष्टजन सरदार बलदेव सिंह, डा0 राजीव श्रीवास्तव, कुलदीप गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी गुलाब चन्द्र बरनवाल, देवी प्रसाद सोनी, राम मनोहर लोहिया, बिन्नू बरनवाल, राजकुमार अग्रवाल, पंकज दूबे, पंकज अग्रवाल, रितेश मिश्र, भरत जी सोनी, पट्टू सोनी, आजाद सेठ सहित भारी संख्या में गणमान्य जन व स्थानीय बन्धु उपस्थित रहे।
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी की पायल व 4500 रु0 नगद बरामद


गोण्डा। वादी हरिश्चन्द्र पाण्डेय पुत्र मुंशीलाल पाण्डेय निवासी ग्राम कुकुरदेवरवा, मौजा महापारा द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गई कि  दिनांक 28.08.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बरामदे में सो रही युवती के गले से ओम, कान की बाली तथा पायल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान युवती के जाग जाने एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वादी की रिश्तेदार की पायल भी चोरी होने की बात प्रकाश में आई थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।

*कार्यवाही—*
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा अपराधों की रोकथाम के दौरान दिनांक 19.10.2026 को समय करीब 01:52 बजे बौनापुर मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे खैरम चौराहे की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 जोड़ी (कुल 04 अदद) सफेद धातु की पायल तथा ₹4,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं करने की बात बताई गई, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों को सूचित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
आनंद सेवा संस्थान द्वारा 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित
जौनपुर। सेवा में आनंद की भावना के साथ  सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था आनंद सेवा संस्थान द्वारा आज श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम कीरत दुबे और पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान के मार्गदर्शक तथा कादीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पांडे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान की संस्थापक डॉ रेखा तिवारी और सह संस्थापक आनंद तिवारी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी घनश्याम तिवारी, राधेश्याम तिवारी, ममता शुक्ला, सुनीता पांडे, आनंद उपाध्याय, सुमन तिवारी, संतोष तिवारी और अधिवेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन अमर सिंह ने किया। विद्यालय के संस्थापक अजय सिंह ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया तथा प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पुष्यमित्र दुबे, वीरेंद्र सिंह, लालचंद तिवारी, दुर्गावती देवी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जितेंद्र यादव, संजय तिवारी, शंभू नाथ मिश्रा, अथर्व तिवारी, सान्वी, शिवा पांडे,श्याम सुंदर मिश्रा, वैभव तिवारी, आदि का समावेश रहा।
अखिलेश यादव को गाली देने के लिए सपा नेता ने दिया पैसा - पल्लवी शुक्ला
*मैं आज तक पल्लवी से नहीं मिला - सपा नेता

गोंडा।जिले की सोशल मीडिया क्रियेटर पल्लवी शुक्ला ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव को गाली देने के लिए सपा नेता ने 20 हजार रूपए दिये थे।उन्होंने सपा नेता का नाम भवानी भीख शुक्ला लिया।पल्लवी शुक्ला ने रविवार देर रात लगभग 10 बजे वीडियो जारी करके कहा कि भवानी भीख शुक्ला ने उनके साथ छेड़छाड़ किया और छेड़छाड़ का विरोध करने पर उनके घर पुलिस भेज दिया।ज्ञातव्य हो कि बीते 16 अक्टूबर को पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।उन्होंने वीडियो में कहा था कि हम लोग पक्के ब्राह्मण हैं चाहे कुछ भी हो जाए,यादवों को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे।अखिलेश यादव............काहे, हम डरते वरते नहीं हैं।अखिलेश यादव आएं गोंडा में, उनकी.........।जिसके बाद एक सपा कार्यकर्ता ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।इसके बाद पुलिस ने पल्लवी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जहाँ से 17 अक्टूबर को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिलने के बाद वह बाहर आ गई थीं और इसके बाद फिर वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को गाली दिया था।पल्लवी शुक्ला पर अभी तक 5 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।वहीं पल्लवी शुक्ला के आरोपों पर सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने गलत बताते हुए कहा कि मेरी आज तक न तो उनसे कभी बात हुई है और न ही कभी मिला हूँ।बताते चलें कि पल्लवी शुक्ला ने कहा कि भवानी भीख शुक्ला ने अखिलेश यादव, विधायक बावन सिंह,यादव समाज और मुस्लिमों को गाली देने के लिए कहा था।वह भवानी भीख शुक्ला के धमकी और पावर से नहीं डरती हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भवानी भीख ने उनका हाथ पकड़ा।साथ ही पल्लवी ने दावा किया कि वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ेंगी।वहीं भवानी भीख शुक्ला ने पल्लवी शुक्ला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मैने एक रुपया भी उसे किसी को गाली देने के लिए नहीं दिया और न तो मेरे द्वारा जबरदस्ती करने का कोई प्रयास किया गया।उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक बावन सिंह के इशारे पर मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।पल्लवी शुक्ला ने हमारे मुखिया अखिलेश यादव को गाली दिया था,जिसके बाद हमने पुलिस से कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था।उसी से नाराज होकर इन्होंने इस तरीके का बयान जारी किया है।पहले वह स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ वीडियो बनाती थीं,परन्तु अब हमारे खिलाफ बना रही हैं।मामले में कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।वह वीडियो अपलोड कर विवाद पैदा कर रही थी।नियमों के खिलाफ वीडियो बनाकर अपलोड किए जाने के कारण उनके फेसबुक पेज को प्रतिबंधित कराया जा रहा है।पल्लवी शुक्ला कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बौनापुर गांव की रहने वाली हैं और फेसबुक पर उनके 42 हजार से अधिक फॉलोअर्स है़।उनके पिता पंचानन शुक्ला खेती किसानी करते हैं।पल्लवी शुक्ला ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई किया है और उसका भाई लगभग 7 वर्ष पहले लापता हो गया था।पल्लवी की आदतों के चलते उसके पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे किनारा कर लिया है।
एयर शो से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, पीडीडीयू जंक्शन से घाटों तक सुरक्षा का खाका तैयार

चंदौली/वाराणसी। वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने 18 अक्टूबर को पीडीडीयू जंक्शन, बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भी मौजूद रहे।

*रेलवे स्टेशन से पार्किंग तक यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर*

निरीक्षण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू एयर शो के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात को निर्बाध बनाए रखना रहा। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही वाहनों के संचालन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संभावित भीड़ को देखते हुए वाहनों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

*रेलवे और पुलिस के बीच समन्वय पर जोर*

निरीक्षण के बाद रेलवे एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी और निर्धारित पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भीड़ और जाम से निपटना होगी बड़ी चुनौती

प्रस्तावित एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के साथ यातायात प्रबंधन भी पुलिस प्रशासन के लिए अहम रहेगा। खासकर रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थलों और घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करना तथा वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

ऐसे में पुलिस और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की तैयारियां आयोजन के दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में निर्णायक साबित हो सकती हैं।
सबसे अलग है बंग सोसाइटी का चार दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह*

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। शहर से सटे जाफरपुर में आयोजित बंग सोसायटी की चार दिवसीय दुर्गा पूजा अपनी अनूठी परंपरा और सामाजिक समरसता के लिए खास पहचान रखती है। वर्ष 1956 से चली आ रही इस परंपरा में सप्तमी से नवमी तक माता रानी को केवल फलाहार ही नहीं, बल्कि पूरे भोजन (चार दालों की खिचड़ी, सब्जी, चटनी, पापड़ और शाम को हलवा-पूरी) का भोग लगाया जाता है। भोग के बाद सभी भक्त बिना किसी भेदभाव के जमीन पर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और अंत में अपनी पत्तल भी स्वयं उठाते हैं। पूजा के लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष पुरोहित और ढाकी कलाकार बुलाए गए हैं, जहां आरती के दौरान पारंपरिक धुनोची नृत्य मुख्य आकर्षण रहता है। 16 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुए इस उत्सव में 17 से 20 अक्टूबर तक सामूहिक प्रसाद वितरण होगा और 21 अक्टूबर विजयादशमी को सिधारी स्थित कृत्रिम तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1,079 मरीजों को मिला उपचार, 484 पुरुष और 425 महिलाओं ने कराया पंजीकरण
34 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, टीबी, मधुमेह, त्वचा रोग और उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न बीमारियों की हुई जांच

फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित आरोग्य मेले में जनपद के 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले में कुल 1,079 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

आरोग्य मेले में 484 पुरुष, 425 महिलाएं और 170 बच्चों का पंजीकरण किया गया। मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए 151 चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले का उद्देश्य आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना रहा।

त्वचा रोग के 275 और मधुमेह के 165 मरीजों की हुई जांच

आरोग्य मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। रिपोर्ट के अनुसार त्वचा रोग से संबंधित 275, मधुमेह के 165, श्वसन संबंधी समस्याओं के 135 तथा गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं के 135 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त उच्च रक्तचाप के 56, गर्भवती महिलाओं के 34 तथा टीबी के संदिग्ध 23 मरीजों की पहचान की गई। एनीमिया से संबंधित सात मरीज भी चिह्नित किए गए। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए जरूरत के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

टीबी, हेपेटाइटिस और मलेरिया की जांच पर भी जोर

मेले में टीबी के 23 संदिग्ध मरीजों को चिह्नित करने के साथ हेपेटाइटिस-बी के 20 और हेपेटाइटिस-सी के 21 कार्ड टेस्ट किए गए। मलेरिया की जांच के लिए 92 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किए गए, जिनमें कोई सकारात्मक मामला दर्ज नहीं हुआ। डेंगू के 38 टेस्ट किए गए, जिनमें भी कोई सकारात्मक मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा 12 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा 210 बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया।

गोल्डन कार्ड और टेलीमेडिसिन से भी मिली सुविधा

आरोग्य मेले में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के तहत चार कार्ड बनाए गए। छह मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श उपलब्ध कराया गया तथा दो आभा आईडी बनाई गईं। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए भी संदर्भित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्राथमिक उपचार, आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा गंभीर या संदिग्ध रोगियों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजें।

आरोग्य मेले के माध्यम से जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
श्री बालाजी परिवार का 51वां  मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज नगर के पृथ्वी दरवाजा रेलवे रोड पर श्री बालाजी परिवार द्वारा आयोजित 51वां मासिक सुंदरकांड पाठ अत्यंत श्रद्धा,उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बालाजी के दीवाने परिवार के पीयूष अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल ने बाबा के विग्रह का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया।
बाबाजी के दरबार को अत्यंत नयनाभिराम व भव्य रूप में सजाया गया था, दरबार का अलौकिक स्वरूप देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके उपरांत प्रियंका अग्रवाल ने मधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
पाठ के मध्य भजनों की मनमोहक श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें मनोज कौशल ने श्री राधारानी के भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर किया, वहीं सिया शर्मा एवं रुचि ने पावन नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में माता रानी के मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा एवं महाआरती संपन्न हुई बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर पारंपरिक गरबा व डांडिया नृत्य किया। अंत में जलपान एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
डी मोनफोर अकादमी में डांडिया की धूम, माताओं ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

**‘मिस बेस्ट अटायर’ बनीं मेघा, साक्षी ने जीता ‘मिस ग्रेसफुल’ का खिताब**

**रामराज (मेरठ)।** डी मोनफोर अकादमी में शनिवार, 17 अक्टूबर को नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधान और डांडिया की मधुर धुनों के बीच विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्सव के दौरान माताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संगीत और नृत्य के साथ आयोजित मनोरंजक खेलों में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर उत्कृष्ट परिधान और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए। एलकेजी की छात्रा त्रिशिका की माता मेघा ने ‘मिस बेस्ट अटायर’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्री-नर्सरी के छात्र शुभ की माता साक्षी को ‘मिस ग्रेसफुल’ चुना गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करते हैं।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन सभी को एक साथ खुशियां मनाने और अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। वहीं, उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

डांडिया उत्सव ने विद्यालय परिवार को एक साथ आकर खुशियां बांटने और भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगने का यादगार अवसर प्रदान किया।