लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E द्वारा प्रयागराज में डांडिया रास एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

लायन सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साह और उमंग के साथ लिया भाग, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E द्वारा प्रयागराज में डांडिया रास एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्सवपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में लायन सदस्यों, उनके परिवारजनों तथा आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पारंपरिक संगीत एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक लायन जगमोहन अग्रवाल ने बताया कि मंडलाध्यक्ष लायन उदय चन्दानी के मुख्य आतिथ्य तथा निवर्तमान मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे एवं उपमंडलाध्यक्ष लायन उमेश चंद्र कक्कड़ की विशिष्ट उपस्थिति में डांडिया रास के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लायन उदय चन्दानी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को लायंस के सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग के माध्यम से लायंस क्लब द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. आनंद श्रीवास्तव, लायन कुंवर बी.एम. सिंह, मंडल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राकेश मोहन बाला, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन सतीश टंडन, जनसंपर्क अधिकारी लायन बृजेंद्र वाजपेयी सहित आयोजन समिति के लायन अनिल जायसवाल, लायन संजय गुप्ता, लायन वीरेंद्र जायसवाल एवं लायन ऋषि सेठी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न रीजन एवं जोन अधिकारियों तथा अनेक लायंस क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं तथा सदस्यों के उत्साहपूर्ण सहयोग से पूरा आयोजन उल्लास, सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक बन गया। इस आयोजन ने लायंस परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, एकता और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के साथ सेवा भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
सूरत के पिपलोद निर्माण साइट से 200000 रुपए का लोहे का तार चोरी , हड़कंप

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

शहर के पिपलोद स्थित नया चौक जी आईडीसी क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। हर्ष अस्पताल के पास जल रहे सेलिब्रेशन प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन साइट से चोरों ने लगभग 2 लख रुपए की कीमत का लोगे वह सेटिरग का तार पर कर दिया घटना का पता शुक्रवार को सुबह चला।
मूल रूप से मांडा (प्रयागराज) के निवासी और वर्तमान में  A-411 जीआईडीसी नया चौक पिपलोद सूरत में रह रहे आवेदक प्रमोद हरिभान सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी दी। पीड़ित प्रमोद हरिवन के अनुसार प्रोजेक्ट साइट पर काम के लिए लोहे और शटरिंग के तार के 15 से 16 बंडल रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे जब साइट पर सामान की जांच की गई तो तार के बंडल गायब मिले । जब सामान का कोई पता नहीं चला तब चोरी की पुष्टि हुई। इस चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कंगाल कर चोरों का सुराग लगाने की कार्रवाई कर रही है।
सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश के बावजूद अनुपस्थित रहने पर समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आरोपितों की ओर से पेशी से छूट और सुनवाई स्थगित करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को अदालत ने खारिज कर दिया।

मामले के अनुसार, 17 फरवरी 2022 को मछलीशहर थाने में तत्कालीन सपा उम्मीदवार डॉ. रागिनी सोनकर, सरवर राईन, मोहम्मद मुस्ताक, राजेश यादव, कैलाश सोनकर और 100 से 125 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि चुनाव के दौरान समर्थकों के साथ वाहन और पैदल जुलूस निकालकर आवागमन बाधित किया गया। पुलिस के मुताबिक, जुलूस में झंडे और बैनर लहराए जा रहे थे। समझाने के बावजूद निर्वाचन आयोग के निर्देशों और कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया।

पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद मामला आरोपितों के बयान दर्ज करने के लिए नियत किया गया। पिछली तारीख पर अदालत ने सभी आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

शनिवार को सुनवाई के दौरान सरवर राईन और मोहम्मद मुस्ताक अदालत में उपस्थित हुए, जबकि डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन आरोपित अनुपस्थित रहे। डॉ. रागिनी सोनकर और कैलाश सोनकर की ओर से पेशी से छूट की अर्जी दी गई। इसमें विधानसभा की बैठक के सिलसिले में लखनऊ जाने के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो पाने का हवाला दिया गया। अदालत ने अर्जी स्वीकार नहीं की और अनुपस्थित तीन आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

इस मामले में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर में बताया कि सिर्फ गुमराह करने के लिए यह खबर चलाई जा रही है। 2022 का मामला है इस मामले में हमारे अधिवक्ता लगातार तारीखों पर उपस्थित होकर कार्रवाई कर रहे हैं। अगली तारीख 22 अक्टूबर को है। इस मामले में मैं अपने अधिवक्ता से बात कर रही हूं यह सब खबर भ्रामक फैलाई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मऊ दरवाजा थाने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद।
आज अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मऊदरवाजा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय के अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि को चेक किया गया। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। एंटी रोमियो टीम के साथ संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा यक्ष पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त जनहित एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
संगीतबद्ध बांग्ला भाषा वेशभूषा में महालया- चंडी पाठ से माँ दुर्गा के आगमन के दिव्य संदेश-  भक्ति रस से सरोवर हो उठा बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज की प्रतिष्ठित और प्राचीन धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाली बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी में शताब्दी वर्ष के अवसर पर महालया आगोमनी चंडी पाठ के मंत्रों की गूंज ,शंखनाद की पवित्र ध्वनि और भक्तों की अटूट श्रद्धा के साथ
माँ भवानी के स्वागत में अधीर दिखा बाई  का बाग का प्रांगण में।
जनसंपर्क अधिकारी ,पूजा संयोजक लालू मित्तल ने बताया कि सुबह भोर 4 बजे आयोजित सामूहिक चंडी पाठ से माँ दुर्गा के धरती पर आगमन की प्रतीक्षा में वातावरण भक्ति रस से साराबोर हो उठा।  संगीतमय चंडी पाठ आव्हान से भक्तों की अटूट श्रद्धा के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो संपूर्ण सृष्टि ही मां भवानी के स्वागत में  नतमस्तक हो गई।  पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण  हो उठा, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।  नर-नारियों ने एक साथ मां दुर्गा का आह्वान कर सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, मोहल्लेवासियों के साथ कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामूहिक चंडी पाठ में, सुरजीत बनर्जी, इरा बनर्जी, कल्याणी मुखर्जी, रुमझुम झूमर जैन, मेघना चटर्जी, झूमा गांगुली, कृतिका बनर्जी, नताशा चटर्जी जयदीप गांगुली, पारिजात चौधरी, आदित्य घोषाल, पार्थो, सौमेंद्र, अनंत सिन्हा, अरुण गांगुली ,सुभाष मजूमदार अपन चक्रवर्ती, अरुण भटनागर, विनोद मिश्रा, बबलू के अलावा कमेटी के अध्यक्ष जयंत श्रीधर जोशी, कार्यवाहक अध्यक्ष टीपी मिश्रा, राजू द्विवेदी, सुब्रतो घोष, राजेश मलिक, प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष जय मुखर्जी, विशाल कोहली, पीआरओ लालू मित्तल, मयंक शुक्ला, रत्नेश पांडे, सुनील सिंह, पवन शुक्ला, व्यवस्थापक अंकित सिंह, राजन यादव, जय अग्रवाल, अंकित मुखर्जी, अमरीश जैन, सचिन रावत, संदीप गुलाटी, मुदित सिंह, गौरव भार्गव, कन्हैया सिंह,  तंदरा चक्रवर्ती,सुभाषरी कार्मोकर, अहाना भट्टाचार्या ,बबलू गांगुली, रामकृष्ण बनर्जी ,शुभेंदु रावत, बूढ़ो दादा आदि प्रमुख रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे ,मां भवानी की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का विस्तार हो,  की मंगलकामना है।
कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र का जोरदार स्वागत
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र शनिवार को महराजगंज बाजार स्थित प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर नवनिर्मित कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के संचालक अनिल सोनी के आग्रह पर पहुंचे विधायक का व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने प्रतिष्ठान की उन्नति, व्यापार में वृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। साथ ही दुकान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवरात्र में अपनी आस्था के बारे में बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ नौ दिनों तक कलश स्थापना कर मां दुर्गा का व्रत रखते हैं। इस दौरान वह नंगे पांव रहकर दिनभर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। मां भगवती से अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद सभी विधानसभा वासियों पर बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी कामना है।
कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप के. सिंह, सुनील सोनी, पवन सोनी, अमित सोनी, लक्ष्य सोनी, मंगलेश गुप्ता, अमरजीत मौर्य, शेष चौरसिया और रोहित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
स्थापना के 6 वर्ष: एकोनी में छठे 51 गढ़ नवरात्र युवा मित्र मण्डल समिति द्वारा नवरात्र उत्सव एवं भब्य विशाल भंडारे का होगा आयोजन
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

करछना तहसील अंतर्गत कौंधियारा विकास क्षेत्र एकोनी गांव में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गांव में भक्ति श्रद्धा और उत्साह का माहौल छाया हुआ है। यहां 51 गढ़ (एकोनी ) नवरात्र युवा मित्र  मंडल समिति द्वारा इस वर्ष लगातार छठवें व्रत नवरात्र उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भक्तिमय  वातावरण और विशेष पूजा अर्चना समिति द्वारा गांव में आकर्षक पूजा पंडाल सजाया गया है जहां प्रतिदिन विधि विधान से जगज्जननी मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। सुबह शाम होने वाली आरती और महाप्रसाद वितरण में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों  के सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। विशाल महाप्रसाद /भंडारे का आयोजन नवरात्र उत्सव के इस पावन अवसर पर समिति की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।समिति के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में 51 गढ़ एकोनी नवरात्रि विवाह मित्र मंडल समिति के पदाधिकारीयों, सदस्यों और ग्राम वासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। संरक्षक अखिलेश सिंह, प्रमुख सहयोगी प्रेम तिवारी,ललित शुक्ला,अश्विनी मिश्रा ओम मिश्रा मान सिंह, दरोगा सिंह प्रमोद सिंह, धरम सिंह, रिषश श्रीवास्तव, गोविंद प्रजापति, राजमणि प्रजापति, राजेंद्र यादव,गुड्डू यादव ,बुद्धू यादव, पिंटू पाल, अशोक पाल तीरथ पाल, मेसी पाल, राधे मोहन पाल, सोनू पाल, अमित सिंह नितिन सिंह, प्रकाश सिंह, सनी प्रजापति, प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण कुमार पाल कटोरी पाल राजेंद्र विश्वकर्मा,अरविंद चौधरी, राकेश चौधरी,प्रदीप कुमार गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, बुलबुल यादव समिति के युवाओं का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना और संस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए माइक्रो प्रेक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्द

*निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. हीरालाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित हुई बैठक*

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. हीरालाल, आईएएस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रेक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के समस्त निर्धारित मतदान स्थलों पर कुल 30 माइक्रो प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सभी माइक्रो प्रेक्षक निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक के निर्देशन में कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से करने हेतु उत्तरदायी होंगे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी माइक्रो प्रेक्षक अपने-अपने आवंटित मतदान स्थलों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान के दौरान होने वाली प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि सभी माइक्रो प्रेक्षक मतदान के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन एवं सत्यापन करें। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित चेकलिस्ट पर अपनी आख्या तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं माइक्रो प्रेक्षक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि माइक्रो प्रेक्षक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मतदान प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतें। निर्वाचन से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य अथवा निर्धारित प्रक्रिया से जुड़ी स्थिति को नियमानुसार संबंधित प्रेक्षक के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं माइक्रो प्रेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने, निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन करने तथा निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।

*निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद में विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं माइक्रो प्रेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर दीपक माथुर, लाइजनिंग ऑफिसर मा0 प्रेक्षक/सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डॉ.शान्त्वना तिवारी को कवि विनय शर्मा दीप ने भेंट की अपनी लिखी पुस्तक
लखनऊ। दरबारी लाल बिल्डिंग, विधानसभा, लखनऊ में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश डॉ. शान्त्वना तिवारी और कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बीच साहित्यिक भेंट एवं परिचर्चा हुई। अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ ने सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका  डॉ. शान्त्वना तिवारी को जौनपुर के कवि जयंती प्रसाद जगमग कृति 'महक माटी कऽ' पुस्तक भेंट की। परिचय के क्रम में ज्ञात हुआ कि डॉ. शान्त्वना तिवारी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनके स्मृतिशेष पिता पं. जयनारायण दुबे ने जुलाई 1995 में वाराणसी के खजुरी, पाण्डेयपुर में सुधाकर महिला पीजी कॉलेज की स्थापना की थी।जौनपुर के मूल निवासी कवि विनय शर्मा ‘दीप’ मुंबई में पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा में अभिरुचि रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कार्यरत हैं। इस साहित्यिक मुलाकात में शिक्षा, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
एन के एकेडमी विद्यालय में नवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर एन के एकेडमी विद्यालय परिसर में शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नौ देवियों के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसके साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों मर्यादा और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले रामायण मंचन का भी बच्चों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति धार्मिक परम्पराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातारण बना रहा। जिसमें सभी  अतिथियों एवं अभिभावक गणों ने बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनुपम चन्द्र अग्रवाल एवं डायरेक्टर मधू अग्रवाल प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद एच.ओ.डी मोहित दुबे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।