संगीतबद्ध बांग्ला भाषा वेशभूषा में महालया- चंडी पाठ से माँ दुर्गा के आगमन के दिव्य संदेश- भक्ति रस से सरोवर हो उठा बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज की प्रतिष्ठित और प्राचीन धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाली बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी में शताब्दी वर्ष के अवसर पर महालया आगोमनी चंडी पाठ के मंत्रों की गूंज ,शंखनाद की पवित्र ध्वनि और भक्तों की अटूट श्रद्धा के साथ
माँ भवानी के स्वागत में अधीर दिखा बाई का बाग का प्रांगण में।
जनसंपर्क अधिकारी ,पूजा संयोजक लालू मित्तल ने बताया कि सुबह भोर 4 बजे आयोजित सामूहिक चंडी पाठ से माँ दुर्गा के धरती पर आगमन की प्रतीक्षा में वातावरण भक्ति रस से साराबोर हो उठा। संगीतमय चंडी पाठ आव्हान से भक्तों की अटूट श्रद्धा के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो संपूर्ण सृष्टि ही मां भवानी के स्वागत में नतमस्तक हो गई। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नर-नारियों ने एक साथ मां दुर्गा का आह्वान कर सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, मोहल्लेवासियों के साथ कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामूहिक चंडी पाठ में, सुरजीत बनर्जी, इरा बनर्जी, कल्याणी मुखर्जी, रुमझुम झूमर जैन, मेघना चटर्जी, झूमा गांगुली, कृतिका बनर्जी, नताशा चटर्जी जयदीप गांगुली, पारिजात चौधरी, आदित्य घोषाल, पार्थो, सौमेंद्र, अनंत सिन्हा, अरुण गांगुली ,सुभाष मजूमदार अपन चक्रवर्ती, अरुण भटनागर, विनोद मिश्रा, बबलू के अलावा कमेटी के अध्यक्ष जयंत श्रीधर जोशी, कार्यवाहक अध्यक्ष टीपी मिश्रा, राजू द्विवेदी, सुब्रतो घोष, राजेश मलिक, प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष जय मुखर्जी, विशाल कोहली, पीआरओ लालू मित्तल, मयंक शुक्ला, रत्नेश पांडे, सुनील सिंह, पवन शुक्ला, व्यवस्थापक अंकित सिंह, राजन यादव, जय अग्रवाल, अंकित मुखर्जी, अमरीश जैन, सचिन रावत, संदीप गुलाटी, मुदित सिंह, गौरव भार्गव, कन्हैया सिंह, तंदरा चक्रवर्ती,सुभाषरी कार्मोकर, अहाना भट्टाचार्या ,बबलू गांगुली, रामकृष्ण बनर्जी ,शुभेंदु रावत, बूढ़ो दादा आदि प्रमुख रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे ,मां भवानी की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का विस्तार हो, की मंगलकामना है।
Oct 17 2026, 20:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k